ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आईआईटी में भी ड्रापआउट….

UB India News by UB India News
July 29, 2023
in Lokshbha2024, लेख, शिक्षा
0
आईआईटी में भी ड्रापआउट….

RELATED POSTS

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

NEET पेपर लीक से जुड़ी याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पढ़ाई बीच में ही छोड़ने वाले निचली कक्षाओं के ही छात्र नहीं हैं। इससे हमारे आईआईटी जैसे संस्थानों के छात्र भी अछूते नहीं हैं। यह स्थिति अधिक चिंताजनक है। निचली कक्षाओं तक ड्रापआउट की समस्या में माता–पिता या अभिभावकों की गरीबी और भुखमरी वजह मानी गई। स्कूलों में दोपहर का भोजन इसलिए शुरू किया गया। इसने कुछ हद छात्रों को स्कूलों में टिकाए रखा है। पर इसका एक छोर और है‚ इस तरफ अभी ध्यान नहीं गया है और जिसके चलते स्कूली छात्र भी घर बैठ जाते हैं। वह कारण है–पढ़ाई में मन न लगना। यह होता है–किताबों को न समझ पाने से। यहां भी परिवेश एक बड़ा फैक्टर है। आईआईटी में यह समस्या भी अपनी कक्षा के स्तर के साथ विकराल हो गया है। यह राज्य सभा में सरकार के जवाब से जाहिर है कि विगत पांच सालों में ३३‚१११ छात्रों ने बीच में ही पढाई छोड़ दी। इनमें १५‚६५७ इंजीनियरिंग के हैं। आईआईटी के ८‚१३९ छात्र हैं। मेक इन इंडिया वाले दौर में यह तादाद मामूली नहीं है‚ जबकि गुणवत्तापूर्ण विनिर्माण और स्तरीय उत्पादन उसका मूलमंत्र है। भारत यह खतरा नहीं उठा सकता। उसे समझना होगा कि इस ऐश्वर्यशाली पाठ्यक्रम से छात्रों के मुंह मोड़ने की वजह क्या हो सकती है। इनमें छात्रों की जाति–समुदायगत श्रेणियों से जो समझ में आ रहा है‚ उसमें अपने पिछड़े परिवेश और आईआईटी की पढ़ाई के अंतरराष्ट्रीय स्तर एवं इनके कुल योगफल में बने घोर प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में अपने को समायोजित नहीं कर पाते हैं। यह कहना सही नहीं है कि जब वे आईआईटी क्रैक कर लेते हैं तो फिर पढ़ाई कैसे नहीं कर पाएंगे। स्थिति को बरकरार रखना हर क्षेत्र में एक अलग तरह की चुनौती है। हालांकि यह बात ओबीसी‚ एससी‚ एसटी और अल्पसंख्यक वर्ग के ही सभी छात्रों पर लागू नहीं होती। वे अपनी क्षमता के मुताबिक कमजोरियों से लड़कर कामयाब होते हैं। इस मामले में सरकार की भूमिका बड़ी हो जाती है कि उची कक्षाओं के स्तर में पिछड़ रहे छात्रों पर नजर रखते हुए संस्थान के स्तर पर ही उनकी बोधगम्यता बनाए रखने के लिए कोचिंग दिलाए। साथ–साथ आर्थिक जैसे अन्य कारणों के निदान पर भी ध्यान दें। स्ट्रेस को दूर करने के लिए योग समेत वातावरण को हल्का करने की कोशिश की जाए। यह बताने की जरूरत है कि जीवन के हर क्षेत्र की तरह शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन का दबाव बुरी तरह बढ़ा हुआ है। इसी में सामंजस्य बिठाना है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

NEET पेपर लीक से जुड़ी याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET-UG 2026 की परीक्षा लीक से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। याचिका में इस परीक्षा को...

यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री के मंच से पीएम मोदी का दमदार संदेश………………..

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देंगे; CJP प्रोटेस्ट पर PM मोदी का ऐलान

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके अपनी...

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही  ………………….

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही ………………….

by UB India News
July 22, 2026
0

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, छात्रों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले, लाठियां,...

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

by UB India News
July 21, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एक माह में आंबेडकर आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों के 62 प्रतिशत शीघ्र भरे जाएं।...

Next Post
प्रतिबंध से जरूरी सख्ती…….

प्रतिबंध से जरूरी सख्ती.......

एआईएसएफ करेगा राज्यव्यापी प्रतिरोध

एआईएसएफ करेगा राज्यव्यापी प्रतिरोध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend