ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बच्चों की जानकारी छिपाना पड़ा महंगा , पद से धोना पड़ा हाथ

UB India News by UB India News
July 29, 2023
in खास खबर, बिहार, महिला युग, सारण
0
बच्चों की जानकारी छिपाना पड़ा महंगा , पद से धोना पड़ा हाथ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के छपरा जिले के मेयर राखी गुप्ता की कुर्सी तीन बच्चों के कारण चली गई. अपने चुनावी हलफनामे में राखी गुप्ता ने दो बच्चों का जिक्र किया था और एक को छिपा लिया था. राखी गुप्ता के हलफनामे को चुनौती देते हुए पूर्व मेयर सुनीता देवी ने चुनाव आयोग में केस दर्ज कराया जिसकी जांच में यह पूरा फर्जीवाड़ा सामने आया और राखी गुप्ता को चुनाव आयोग ने अंततः गुरुवार को पद से हटा दिया.

दरअसल बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 के मुताबिक अगर किसी नागरिक को 4 अप्रैल, 2008 के बाद तीसरा, चौथा या इससे अधिक संतानें हैं, तो वह नगरपालिका निर्वाचन में चुनाव नहीं लड़ सकता है, मतलब 2008 के बाद तीन या तीन से अधिक संतान वाले व्यक्ति नगर और ग्राम पंचायत का चुनाव नहीं लड़ सकते हैं. उम्मीदवार को चुनाव लड़ने के लिए ज्यादा से ज्यादा दो संतान ही होने चाहिए. अगर एक ही बार में जुड़वां या इससे ज्यादा संतान होने से संतानों की संख्या बढ़ी है, तो यह नियम उन पर लागू नहीं होगा.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

राखी ने छिपा ली थी तीसरे बच्चे की जानकारी
हालांकि इस मामले पर राखी गुप्ता ने हाईकोर्ट में जाकर अपना पक्ष रखा है और कानूनी कार्रवाई की बात कर रही है. लेकिन हाईकोर्ट ने पूर्व में ही स्थिति को स्पष्ट कर दिया है. हाईकोर्ट ने ऐसे ही मामले में कई लोगों को पूर्व में राहत दी है लेकिन ऐसे मामलों में तब राहत मिली जब कट ऑफ डेट के पूर्व वादी को 3 बच्चे थे. कानून लागू होने के बाद ग्रेस पीरियड दिया गया और उसके बाद अगर बच्चे की संख्या 3 से अधिक है तो प्रत्याशियों को नामांकन पत्र भरने पर भी रोक है. दरअसल राखी गुप्ता से नामांकन भरते वक्त शपथ पत्र मांगा गया था जिसमें राखी गुप्ता ने दो बच्चों का ही जिक्र किया था. दूसरे बच्चे को छुपा लिया था. लेकिन, उन्होंने कथित रूप से अपने तीसरे बच्चे को अपने एक रिश्तेदार को गोद दे दिया था. राखी गुप्ता छपरा की मेयर रहते हुए अक्सर अपने कार्यों को लेकर सुर्खियों में रही हैं. इसके साथ ही उनके स्टाइलिश लुक की भी खूब चर्चा होती रही है.

राखी पर कानूनी कार्रवाई का भी निर्देश
रजिस्टर्ड गोदनामा के कागजात को शिकायतकर्ता ने रजिस्ट्री कार्यालय से निकालकर चुनाव आयोग के समक्ष दाखिल किया था. इसके बाद यह मामला चुनाव आयोग की नजर में सत्य प्रतीत हुआ और चुनाव आयोग ने सुनवाई के बाद राखी गुप्ता की मेयर पद की सदस्यता खत्म कर दी. राखी गुप्ता की मुश्किलें यही कम नहीं होती बल्कि चुनाव आयोग ने उनके ऊपर उचित कानूनी कार्रवाई का भी निर्देश दिया है. चुनाव आयोग ने इस मामले में डीएम को कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया है, जिसके बाद राखी गुप्ता की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक कुमार ने सुनवाई के बाद आज आदेश जारी कर दिया, जिसके बाद से छपरा के नगर निगम की राजनीति में हड़कम्प मच गया.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

Next Post
रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सड़क… डूबी मुंबई!

रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सड़क... डूबी मुंबई!

कल शनिवार फिर चुनावी रणनीति पर नेताओं के साथ मंथन करने भोपाल पहुंचेगे शाह ….

कल शनिवार फिर चुनावी रणनीति पर नेताओं के साथ मंथन करने भोपाल पहुंचेगे शाह ....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend