ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद,सीएम केंद्र की राजनीति में व्यस्त

UB India News by UB India News
July 25, 2023
in पटना, भाजपा
0
बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद,सीएम केंद्र की राजनीति में व्यस्त
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में अपराधियों में पुलिस का डर अब नजर नहीं आ रहा है. आए दिन ऐसी खबरें आती हैं, जिसमें बदमाश वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं और पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगता. बिहार के कई जिलों से तो हर रोज हत्या की खबर भी आने लगी है. बिहार में अपराध को लेकर  एक बार फिर से विपक्ष के निशाने पर महागठबंधन की सरकार है. विपक्ष का मानना है कि केंद्र की राजनीति में व्यस्त रहने के कारण मुख्यमंत्री बिहार की कानून व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं. विपक्षी दल एक बार फिर लॉ एंड ऑर्डर के बहाने बिहार सरकार को घेरने के फिराक में है.

सम्राट चौधरी का सरकार पर निशाना

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

बिहार में अपराधियों का मनोबल चरम पर पहुंच गया है. पूरे सूबे में अराजकता की स्थिति बनी हुई है. यह कहना है बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का मेमोरी लॉस हो गया है. उनसे अब बिहार संभल नहीं रहा है. उन्हें इलाज की जरूरत है. सम्राट चौधरी ने कहा कि अपराधियों के द्वारा रोज घटना को अंजाम दिया जा रहा है और सरकार हाथ पर हाथ रख कर बैठी हुई है. बिहार के लोगों के साथ राजनीति करने वाले नीतीश कुमार को जनता 2024 में जवाब देगी.

बीजेपी के बयान पर JDU का जवाब

वहीं, JDU का मानना है कि पिछले 18 वर्षों से बिहार में सुशासन की सरकार चल रही है. यही कारण है कि बिहार के लोग नीतीश कुमार को सुशासन बाबू कहते हैं. छोटी-छोटी घटनाओं पर बीजेपी वाले इसको इशू बनाते हैं. बिहार में कानून का राज चलता है और अपराधिक कोई हो बक्से नहीं जाते हैं. JDU के विधान पार्षद रामेश्वर महतो की मानें तो बिहार में नीतीश कुमार के द्वारा किए गए कामों के आधार पर ही जदयू के कार्यकर्ता चाहते हैं कि नीतीश कुमार देश की राजनीति करें ताकि देश का तरक्की हो सके.

सुधाकर सिंह ने कही ये बात

महागठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी RJD के नेता भी मानते हैं कि अभी बिहार में सुशासन की सरकार चल रही है. पिछले कई मौकों पर नीतीश कुमार के खिलाफ बयान देने वाले RJD विधायक सुधाकर सिंह बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार के साथ खड़े दिख रहे हैं. सुधाकर सिंह का कहना है कि नीतीश कुमार जब-जब बीजेपी से अलग हुए हैं आपराधिक घटना बढ़ने लगी है और यही घटना सिर्फ बीजेपी को दिखाई देती है. पिछले 18 वर्षों में अधिकांश समय नीतीश कुमार और बीजेपी साथ सरकार में थे उस समय भाजपा को बिहार में अपराध नहीं दिखाई दे रहा था.

पुलिस के अपने दावे

बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर बिहार के एडीजी जी एस गंगवार का कहना है कि पुलिस हर मामले को लेकर के गंभीर है. अपराध पर कैसे अंकुश लगाया जाए उसको लेकर पुलिस लगातार काम कर रही है. मुजफ्फरपुर में हुए तिहरे हत्याकांड को लेकर एडीजी मुख्यालय का दावा है कि इस मामले का खुलासा बहुत जल्द बिहार पुलिस कर देगी.

कब शुरू होगी पुलिस की कार्रवाई

बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं इसमें कोई दो राय नहीं है. हर दिन कहीं ना कहीं हत्या लूट या महिलाओं के साथ उत्पीड़न की खबर सामने आ रही है. राजनीतिक दल इसीलिए एक दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं. पुलिस प्रशासन का दावा है कि पुलिस हर चीज पर नजर बनाए हुए हैं, लेकिन सवाल उठता है कि पुलिस प्रशासन के दावे में कितनी सच्चाई है. क्योंकि रोज बिहार में घट रही इस तरीके की अपराधिक घटना से पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं. जब तक पुलिस का भय अपराधियों में नहीं दिखेगा तब तक अपराधी अपराध करते रहेंगे. बिहार के DGP आर एस भट्टी पुलिस मीटिंग में बोल चुके हैं कि पुलिस जब तक अपराधियों को नहीं डरा पाएगी तब तक अपराधी पुलिस को डराते रहेंगे. अब देखना है कि बिहार में पुलिस के डर से अपराधी भागना शुरू करते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
मुख्यमंत्री सिर्फ अपनी कुर्सी बचा रहे

मुख्यमंत्री सिर्फ अपनी कुर्सी बचा रहे

PM मोदी की सभा में जान गंवाने वालों के घरों से शुरू करे अभियान

PM मोदी की सभा में जान गंवाने वालों के घरों से शुरू करे अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend