ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महिलाओं पर ज़ुल्म के मामले में पार्टियां ‘तेरा-मेरा’ ना करें

UB India News by UB India News
July 24, 2023
in Lokshbha2024, संपादकीय
0
महिलाओं पर ज़ुल्म के मामले में पार्टियां ‘तेरा-मेरा’ ना करें

RELATED POSTS

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

सिंधु जल संधि विवाद दक्षिण एशिया के सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक मुद्दों में बदलता दिखाई दे रहा है !………………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रहबरी का सवाल सिर्फ़ मणिपुर और बंगाल तक सीमित नहीं है. राजस्थान से भी गैंगरेप और बहन-बेटियों पर ज़ुल्म की भयानक ख़बरें आई हैं, लेकिन आजकल सब सेलेक्टिव हो गए हैं. अपराधी ‘तेरा मेरा’ हो गया है. कांग्रेस बंगाल में महिलाओं के साथ हुई बदसलूकी पर खामोश रही और ममता राजस्थान में गैंगरेप और बलात्कार की वारदातों पर चुप रहीं. क्या ये सिर्फ़ इसलिए कि दोनों में नई नई दोस्ती हुई है?  क्या राजनीतिक गठबंधन प्रियंका और ममता को इस बात के लिए मजबूर करता है कि सिर्फ़ मणिपुर पर बोलना है? शुक्रवार को प्रियंका गांधी ने ग्वालियर की अपनी रैली में मणिपुर की घटना का जिक्र किया. कहा कि मणिपुर में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 77 दिन से चुप हैं, और जब उन्हें मजबूरी में बोलना पड़ा, तो उसमें भी राजनीति कर दी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ का नाम ले लिया. प्रियंका गांधी ने  करीब 32 मिनट का भाषण दिया. मोदी पर महिलाओं के अपमान पर सियासत का इल्जाम लगाया लेकिन राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हुई घटनाओं पर कुछ नहीं कहा, एक शब्द भी नहीं बोला. असली बात ये है कि सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस के तमाम नेताओं को इस बात पर नाराजगी है कि कानून और व्यवस्था की बात करते हुए प्रधानमंत्री ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ का नाम क्यों ले लिया. अशोक गहलोत कह रहे हैं कि राजस्थान में सबसे बेहतर कानून और व्यवस्था है, महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है, लेकिन अशोक गहलोत को उन्ही की सरकार के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने आइना दिखा दिया. विधानसभा में खड़े होकर अशोक गहलोत की सरकार के मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा ने कह दिया कि राजस्थान विधानसभा में मणिपुर की घटना पर चर्चा करने की बात हो रही जबकि चर्चा तो राजस्थान की कानून और व्यवस्था पर होनी चाहिए, क्योंकि ये सही है कि हमारी सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल रही है. राजेन्द्र गुढ़ा ने जैसे ही ये बात कही, बीजेपी के नेता मेजें थपथपाने लगे.  राजेन्द्र गुढ़ा ने अपने दिल की बात कह दी लेकिन अपनी सरकार के ख़िलाफ़ बयान देने के बाद, जब वह घर पहुंचे तो वो पूर्व मंत्री हो चुके थे. अशोक गहलोत ने उन्हें  मंत्री पद से बर्ख़ास्त कर दिया,  लेकिन राजेन्द्र गुढ़ा ने कहा कि उन्हें मंत्री पद जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, वो सच बोलते रहेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि राजस्थान में पिछले साढ़े चार साल में 10 लाख से ज्यादा अपराधिक मामले हुए, बलात्कार के मामलों में राजस्थान पूरे भारत में पहले स्थान पर है. राजस्थान में महिलाएं बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं. आपने देखा राजनीति करने वाले चाहे राजस्थान में हों, बंगाल में या मणिपुर में,  सब अपराध और ज्यादती की इन घटनाओं का इस्तेमाल अपने अपने फ़ायदे के लिए करना चाहते हैं.  सबको महिलाओं पर हुए ज़ुल्म से ज़्यादा आने वाले चुनाव की चिंता है . कोई कह रहा है हमने दो दिन में पकड़ लिया, तुमने 70 दिन क्यों लगाए ? कोई कह रहा है कि तुम्हारी अपनी सरकार के मंत्री-विधायक कह रहे हैं कि महिलाओं पर ज़ुल्म हो रहा है,  महिलाएं सुरक्षित नहीं है. किसी ने कहा कि हमारे यहां पुलिस ने कम से कम FIR तो दर्ज की, तुम्हारे यहां तो FIR दर्ज करने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ती है.. कोई पुलिस को दोष देगा, कोई विरोधी दलों को झूठा बताएगा, पर सच क्या है, सब जानते हैं. दिल सबका दुखता है, लेकिन, कहने में सेलेक्टिव हैं… सबको मालूम है कि जब भी समाज में टकराव होता है, जब भी राजनीति में जंग होती है, तो सबसे पहले महिलाएं उसका शिकार बनती हैं. महिला को निर्वस्त्र करने वाले, परेड कराने वाले, बलात्कार करने वाले, न तो किसी राजनेता के काम आ सकते हैं और न ही किसी सभ्य समाज का हिस्सा हो सकते हैं. लेकिन कोई इस बात को समझना नहीं चाहता. महिलाओं के ख़िलाफ़ हुए अपराधों पर राजनेता ‘तेरा मेरा’ अपराध देखते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

सिंधु जल संधि विवाद दक्षिण एशिया के सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक मुद्दों में बदलता दिखाई दे रहा है !………………

सिंधु जल संधि विवाद दक्षिण एशिया के सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक मुद्दों में बदलता दिखाई दे रहा है !………………

by UB India News
July 3, 2026
0

दशकों पुरानी सिंधु जल संधि को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अब ज्यादा खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया...

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

अयोध्याजी के राम मंदिर में चढ़ावे में चोरी – इस्तीफों से यह दाग धुलेगा !…………………….

by UB India News
June 30, 2026
0

अयोध्याजी के राम मंदिर में चढ़ावे में चोरी हुई है, इसमें तो अब कोई संदेह नहीं है। इस मामले में...

BJP की बैठक: राज्यसभा चुनाव, संगठन विस्तार पर मंथन………………….

मोदी सरकार की प्राथमिकता में वंचित वर्ग…..

by UB India News
June 27, 2026
0

भारत की शासन व्यवस्था से परिचित लोग यह कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी सक्षम नेतृत्वकर्ता...

शेयर बाजार में ‘AI’ का महायुद्ध: एंथ्रोपिक और ओपनएआई के मेगा आईपीओ से कैसे बदलेगी दुनिया?

तकनीक से डरें नहीं, तैयार रहें, सिर्फ आशंकाएं नहीं… अवसर भी देखिए

by UB India News
June 27, 2026
0

पिछले कुछ महीनों में सैकड़ों व्यावसायिक नेतृत्वकर्ताओं के साथ बातचीत के दौरान, मैंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर उनके विचारों...

Next Post
इंसाफ मिलने में देरी क्यों?

इंसाफ मिलने में देरी क्यों?

अपराधी, आतंकवादी ,उग्रवादी से हम किसी भी हालत में समझौता नहीं कर सकते……….

लाठीचार्ज: सम्राट चौधरी ने PMCH अधीक्षक को लिखा पत्र, विजय सिंह के PM का वीडियो मांगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend