ADVERTISEMENT
Friday, August 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज पूरा माहौल बदल गया है- तेजस्वी यादव

UB India News by UB India News
July 21, 2023
in पटना, राजद
0
आज पूरा माहौल बदल गया है- तेजस्वी यादव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आरा में एक कार्यक्रम में जाने से पहले डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने गुरुवार को राजधानी पटना में पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरीके से विपक्षी एकता (Opposition Meeting) को लेकर भ्रम फैला रहा जा रहा है यह गोदी मीडिया का काम है. बीजेपी (BJP) के लोगों का समय खत्म हो चुका है और अब गलती से उभरने का टाइम आ चुका है. यह तो प्रकृति का नियम है और समय बलवान होता है कि जो सत्तासीन है उसे एक न एक दिन हटना ही होता है. इन लोगों का भी टाइम आ चुका है. महंगाई, बेरोजगारी अन्य मुद्दों पर बातचीत नहीं होती है. इन लोगों का नफरत फैलाना है.

पीएम मोदी के आरोपों पर तेजस्वी का जवाब
तेजस्वी यादव ने कहा कि मणिपुर में क्या हो रहा है? यह सब लोग देख रहे हैं. कितनी शर्मनाक घटना है. अब भारत सरकार चुप है. सुप्रीम कोर्ट को इस पूरे मामले में एक्शन की बात कहना पड़ रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी जब मणिपुर जा सकते हैं तो पीएम नरेंद्र मोदी क्यों नहीं जा सकते हैं? वहीं, उनसे जब पूछा गया कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि विपक्षी बैठक में परिवारवाद और भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा लगा है. इस पर उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला क्या हैं? चिराग पासवान क्या हैं? पशुपति पारस क्या हैं? कहा कि वहां उन्हें भ्रष्टाचार और परिवारवाद नहीं दिखाई देता है क्या?

RELATED POSTS

19 अगस्त को सड़कों पर दिखेगा नेता प्रतिपक्ष ‘रिटर्न’ का नजारा

22,500 करोड़ का परमाणु निवेश!

आज पूरा माहौल बदल गया है- तेजस्वी यादव
विपक्षी एकता पर डिप्टी सीएम ने कहा कि ‘इंडिया’ बना है. सभी मुद्दे को लेकर हम लोग एक साथ हैं और एक साथ लड़ेंगे. भारतीय जनता पार्टी ने भी कभी नहीं सोचा होगा कि पूरा विपक्ष एक साथ होगा, लेकिन आज पूरा माहौल बदल गया है हम लोग पूरी तरह मजबूती से एक साथ हैं.

बिहार में जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर बहाली होने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अंदर लगभग डेढ़ लाख पदों पर बहाली होनी है। इस बात का ऐलान बिहार के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य विभाग के मंत्री तेजस्वी यादव ने किया है। तेजस्वी ने कहा है कि- राज्य के अंदर स्वास्थ्य विभाग में डेढ़ लाख बेरोजगारों को नौकरी दी जायेगी। इस दिशा में हमारी सरकार हर प्रयास कर रही है। यह बहाली में डॉक्टर, नर्स व पारा मेडिकल स्टॉफ के पदों पर होगी।

दरअसल, बिहार के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य विभाग के मंत्री तेजस्वी यादव गुरुवार को आरा सदर अस्पताल परिसर में उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि- जल्द ही राज्य में सभी जिलों के अंदर मॉडल अस्पताल बनाएं जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि- राज्य के अंदर स्वास्थ्य विभाग में डेढ़ लाख बेरोजगारों को नौकरी दी जायेगी। इस दिशा में हमारी सरकार हर प्रयास कर रही है। यह बहाली में डॉक्टर, नर्स व पारा मेडिकल स्टॉफ के पदों पर होगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, बिहार में अभी 22 जिलों में मॉडल अस्पताल बनाये जा रहे हैँ। सहरसा और भोजपुर में बनकर तैयार हो गया है। बाकी जिले में चरणवार तरीके से काम पूरा होगा। हर जिले में ऐसे अस्पताल बनाए जा रहे हैं ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में स्वास्थ्य विभाग में सुधार हुआ है पर अभी और सुधार की जरूरत है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

22,500 करोड़ का परमाणु निवेश!

19 अगस्त को सड़कों पर दिखेगा नेता प्रतिपक्ष ‘रिटर्न’ का नजारा

by UB India News
August 14, 2026
0

देर आए दुरुस्त आए। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विदेश यात्रा से नए एनर्जी के साथ लौटे या फिर इस खास...

22,500 करोड़ का परमाणु निवेश!

22,500 करोड़ का परमाणु निवेश!

by UB India News
August 14, 2026
0

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के उद्योग विभाग और विभिन्न औद्योगिक समूहों के बीच हुए निवेश संबंधी समझौतों...

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए गांधी मैदान तैयार ,त्रिस्तरीय सुरक्षा; CCTV और ड्रोन से होगी मॉनिटरिंग……..

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए गांधी मैदान तैयार ,त्रिस्तरीय सुरक्षा; CCTV और ड्रोन से होगी मॉनिटरिंग……..

by UB India News
August 14, 2026
0

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाले मुख्य राजकीय समारोह की सभी तैयारियां पूरी...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

पटना समेत 18 जिलों में बारिश का अलर्ट

by UB India News
August 14, 2026
0

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मानसून फिर से एक्टिव हो रहा है. मौसम विभाग...

डीआईजी राकेश कुमार सिन्हा को गृह मंत्रालय ने सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित …………….

डीआईजी राकेश कुमार सिन्हा को गृह मंत्रालय ने सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित …………….

by UB India News
August 14, 2026
0

बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में डीआईजी राकेश कुमार सिन्हा को उनकी बेहतरीन पुलिस सेवा के...

Next Post
हम सब पीएम मोदी के आभारी…’ बोले राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश सिंह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का पढ़ा संदेश

राज्यसभा उपसभापति पद से हट सकते हैं हरिवंश

गुजरात में तबाही का निशान छोड़ गई बारिश, अहमदाबाद एयरपोर्ट का भी बुरा हाल

गुजरात में तबाही का निशान छोड़ गई बारिश, अहमदाबाद एयरपोर्ट का भी बुरा हाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend