ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

INDIA में कितना एनडीए है?

UB India News by UB India News
July 19, 2023
in Lokshbha2024, संपादकीय
0
INDIA में कितना एनडीए है?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव 2024 के महामुकाबले का मंच तैयार हो चुका है. 18 जुलाई को बेंगलुरु में विपक्षी दलों ने महाबैठक की, जिसमें देश भर से 26 राजनीतिक दल एक साथ आए. इस बैठक में एनडीए का मुकाबला करने के लिए एक नया मोर्चा बना, जिसे I.N.D.I.A. नाम दिया गया है, जिसका मतलब है- इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस. बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के विरोध में बने इस मोर्चे में कई ऐसे दल भी हैं, जो कभी खुद उसी NDA का हिस्सा रहे हैं. आइए इन दलों के बारे में जानते हैं.

जनता दल (यूनाइटेट)- विपक्षी दलों की पहली बैठक पटना में नीतीश कुमार के बुलावे पर हुई थी. नीतीश कुमार, एनडीए के शुरुआती सहयोगी रहे हैं. अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रहने से लेकर बिहार के मुख्यमंत्री तक, नीतीश कुमार की जेडीयू लगातार एनडीए के साथ रही. पहली बार दोनों दलों के बीच दरार आई, जब बीजेपी ने 2014 के आम चुनाव के लिए नरेंद्र मोदी को पीएम कैंडिडेट घोषित किया. जेडीयू गठबंधन से अलग हो गई. बाद में नीतीश कुमार एनडीए में अंदर-बाहर होते रहे. फिलहाल वे अब विपक्ष का प्रमुख हिस्सा हैं.

RELATED POSTS

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)- महाराष्ट्र की राजनीति में प्रमुख भूमिका निभाने वाली शिवसेना बाला साहेब वैचारिक रूप से भी बीजेपी के करीब रही थी. पार्टी के संस्थापक बाला साहेब के समय से ही बीजेपी के साथ शिवसेना के रिश्ते अच्छे रहे, लेकिन 2019 में महाराष्ट्र के सीएम की कुर्सी को लेकर दोनों पार्टियां अलग हो गईं. बीते साल शिवसेना में टूट के बाद शिवसेना का शिंदे गुट तो एनडीए के साथ है जबकि उद्धव ठाकरे का गुट विपक्षी गठबंधन का हिस्सा है.

तृणमूल कांग्रेस- ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी भी एनडीए का हिस्सा रह चुकी है. ममता बनर्जी अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में रेल मंत्री रह चुकी हैं. बाद में वे एनडीए से अलग हो गईं और यूपीए का हिस्सा भी बनीं, लेकिन वहां भी उन्होंने अलग राह ली. अब एक बार फिर वे विपक्ष के साथ हैं.

द्रमुक मुनेत्र कड़गम- तमिलनाडु की राजनीति में प्रमुख भूमिका रखने वाली डीएमके भी एनडीए का हिस्सा रही है. करुणानिधि के जमाने में डीएमके एनडीए सरकार का हिस्सा रही है.

राष्ट्रीय लोक दल- चौधरी अजित सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक दल भी अटल बिहाली वाजपेयी की सरकार का हिस्सा रही है. अजित चौधरी खुद मंत्री भी रहे हैं. बाद में वे यूपीए के साथ चले गए थे. अब पार्टी की जिम्मेदारी उनके बेटे जयंत चौधरी के कंधे पर है. जयंत चौधरी भी बेंगलुरु की बैठक में शामिल हुए थे.

झारखंड मुक्ति मोर्चा- शिबू सोरेन के नेतृत्व वाला झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) भी एनडीए का हिस्सा रहा है. इस समय झारखंड में जेएमएम, कांग्रेस के साथ सरकार में है और 2024 के लिए बने गठबंधन का भी हिस्सा है.

नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी- जम्मू कश्मीर की राजनीति की दो प्रमुख और एक दूसरे की विरोधी ये दोनों पार्टियां विपक्ष के गठबंधन का हिस्सा रही हैं. खास बात ये है कि दोनों पार्टियां पूर्व में एनडीए के साथ रह चुकी हैं.

विपक्षी दलों की बैठक में ये दल हुए शामिल

1. कांग्रेस 2. आम आदमी पार्टी 3. डीएमके 4. तृणमूल कांग्रेस 5. जेडीयू 6. आरजेडी 7. झारखंड मुक्ति मोर्चा 8. समाजवादी पार्टी 9. एनसीपी (शरद पवार गुट) 10. शिव सेना (उद्धव ठाकरे गुट) 11. सीपीएम 12. सीपीआई 13. सीपीआई एमएल 14. नेशनल कांफ्रेंस 15. पीडीपी 16. आरएलडी 17. अपना दल (के) 18. इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग 19. केरल कांग्रेस (जोसेफ) 20. केरल कांग्रेस (मणि) 21. आरएसपी 22. एमडीएमके 23. केडीएमके 24. वीसीके 25. एमएमके 26. फॉरवर्ड ब्लॉक

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं का नाम वर्ष 2026 की कैंडेरे हुरुन इंडिया वुमेन लीडर्स लिस्ट में आना उस...

अदालतों के सामने क्यों खड़ा हुआ बड़ा संवैधानिक सवाल?

अदालतों के सामने क्यों खड़ा हुआ बड़ा संवैधानिक सवाल?

by UB India News
July 30, 2026
0

भारत में डिजिटल कम्युनिकेशन तेजी से सार्वजनिक बातचीत और चर्चाओं को आकार दे रहा है। हाल के वर्षों में, प्राइवेट...

गोमूत्र विशेषज्ञ, अंधभक्त… प्रियंका-राहुल गांधी ने तोड़ी मर्यादा, सदन को किस राह पर ले जा रहे भाई-बहन

गोमूत्र विशेषज्ञ, अंधभक्त… प्रियंका-राहुल गांधी ने तोड़ी मर्यादा, सदन को किस राह पर ले जा रहे भाई-बहन

by UB India News
July 29, 2026
0

पेपर लीक के खिलाफ पेश विधेयक पर लोकसभा में मंगलवार से चर्चा चल रही है. इस दौरान सत्ता पक्ष और...

Next Post
सहजानंद इंडस्ट्रीज लिमिटेड को क्वालिटी मार्क अवार्ड्स 2023 से सम्मानित किया गया

सहजानंद इंडस्ट्रीज लिमिटेड को क्वालिटी मार्क अवार्ड्स 2023 से सम्मानित किया गया

दरभंगा एम्स के निर्माण पर फिर ग्रहण!

विपक्षी गठबंधन के 'INDIA' नाम पर BJP की आई पहली प्रतिक्रिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend