ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हम पर झूठे आरोप लगे, लेकिन निवेशकों का भरोसा बना रहा : गौतम अदाणी

UB India News by UB India News
July 19, 2023
in कारोबार, खास खबर
0
हम पर झूठे आरोप लगे, लेकिन निवेशकों का भरोसा बना रहा : गौतम अदाणी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने आज अपनी कंपनी के शेयरधारकों को AGM के माध्यम से संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हम अपने सपने को पूरा करने के लिए तत्पर हैं. हमारा रेजिलियंस हमें हर कठिनाई से बाहर निकलने में मदद करता है. उन्होंने कहा कि हम पर टार्गेट मिसइनफॉर्मेशन के जरिए हमला हुआ. यह जानबूझकर हमारी रेपुरटेशन पर किया गया हमला था, ताकि हमारे स्टॉक प्राइस कम हों. हमने निवेशकों के हित को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह से सबस्क्राइब एफपीओ वापस लिया.

गौतम अदाणी ने कहा कि हम पर झूठे आरोप लगाए गए. हमारे बारे में झूठी ख़बर फैलाई गईं. हमारी छवि ख़राब करने की कोशिश हुई. देश की सुप्रीम कोर्ट ने एक एक्सपर्ट कमेटी बनाई और इस रिपोर्ट को सार्वजनिक किया गया. कमेटी को कुछ भी गलत नहीं मिला. कमेटी ने रिपोर्ट में कहा कि कंपनी के द्वारा उठाए गए कदमों ने भारतीय बाजार को अस्थिर होने से बचाया. कमेटी ने कोई उल्लंघन नहीं मिला.

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा कि निवेशकों का भरोसा बना रहा है और हमारी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर है. हमने कई देशों में विस्तार किया है. हम प्रतिबद्ध हैं कि हर बढ़ते दिन के साथ बेहतर करें और आगे भी बेहतर करते रहेंगे. गौतम अदाणी ने जोर देकर कहा कि हम निवेशकों को भरोसा दिलाते हैं कि उनका साथ देंगे.

उन्होंने आगे कहा कि हम हर रोज कंपनी को आगे ले जाने की ओर बढ़ रहे हैं. इस परिस्थिति में हमने अंतरराष्ट्रीय निवेशकों से फंड जुटाए. यह निवेशकों का हमारी कंपनी पर भरोसा दर्शाता है. पिछले दशक से हमने कहा है कि हम देश के भविष्य में यकीन करते हैं, हम इसे मातृभूमि कहते हैं.

अदाणी ने कहा कि संतुलित अर्थव्यवस्था और लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ भारत जैसा कोई नहीं है. उन्होंने कहा कि दुनिया को कई झटके झेलने पड़ रहे हैं. असमंजस का माहौल हो, चाहे वो क्लाइमेट में बदलाव हो… उन्होंने कहा कि सप्लाई चैन पर भारी असर पड़ा है. ऐसा पहले नहीं हुआ कि एक साथ इतनी चीजें चलें और सामने कोई समाधान न दिख रहा हो. ये भी ज़रूरी होता है कि एक कदम पीछे खींचकर स्थिति को समझा जाए.

भारत 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और 2050 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. इसके बाद दुनिया की नंबर अर्थव्यवस्था बनना है.

उन्होंने कहा कि हमारी फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेस काफी मजबूत है. हमारे FY22-23 परिचालन और वित्तीय परिणाम हमारी सफलता के साथ-साथ हमारे ग्राहक आधार के निरंतर विस्तार के भी प्रमाण हैं. चाहे वह B2B पक्ष पर हो या B2C पक्ष पर. अदाणी का कहना है कि हमारी बैलेंस शीट, हमारी संपत्ति और हमारा परिचालन नकदी प्रवाह लगातार मजबूत हो रहा है और अब हम पहले से कहीं अधिक मजबूत हैं. उनका कहना है कि समूह ने जिस गति से अधिग्रहण किए हैं और उन्हें बदल दिया है, वह पूरे राष्ट्रीय परिदृश्य में बेजोड़ है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
जम्मू-कश्मीर में सेना का बड़ा एक्शन, पुंछ में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने मार गिराए 4 आतंकी

जम्मू-कश्मीर में सेना का बड़ा एक्शन, पुंछ में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने मार गिराए 4 आतंकी

बेंगलुरु में नीतीश कुमार के खिलाफ लगे पोस्टर, बताया अस्थिर पीएम उम्मीदवार

बेंगलुरु में नीतीश कुमार के खिलाफ लगे पोस्टर, बताया अस्थिर पीएम उम्मीदवार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend