ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बेंगलुरू में कल होगी विपक्षी दलों की बैठक ,इस बैठक में गिले-शिकवे भी दूर करने के साथ सीट शेयरिंग को लेकर भी बात

UB India News by UB India News
July 17, 2023
in केंद्रीय राजनीती
0
बेंगलुरु की बैठक में 24 दल लेंगे हिस्सा , सोनिया गांधी देंगी एक दिन पहले भोज …..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों की दूसरी मीटिंग 17 जुलाई को बेंगलुरू में होने वाली है। इस बीच संजय राउत ने कहा है कि बेंगलुरू में होने वाली इस मीटिंग की होस्ट कांग्रेस की सरकार है। 17 जुलाई की शाम को बेंगलुरू में बैठक होगी। दूसरे दिन 11 बजे बैठक होगी और यह बैठक निर्णायक रहेगी। इसस बैठक में उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और संजय राउत भाग लेने पहुंचेंगे। संजय राउत ने कहा कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी इस मीटिंग में भाग लेने के लिए पहुंच सकते हैं। इस बैठक में गिले-शिकवे भी दूर किए जाएंगे और सीट शेयरिंग को लेकर भी बातचीत होगी। साथ ही आगे के प्लान ऑफ एक्शन तय किए जाएंगे।

लेकिन एकता की मुहिम में सब ठीक नहीं चल रहा है. दरअसल विपक्षी दल बेंगलुरु में मिलने जा रहे हैं, लेकिन अभी तक इस बैठक को लेकर आम आदमी पार्टी कोई फैसला नहीं कर पाई है. आम आदमी पार्टी विपक्ष की बैठक में शामिल होगी या नहीं, इस पर फैसला करने के लिए पार्टी ने आज शाम 4 बजे पीएसी की बैठक बुलाई है.

RELATED POSTS

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

बेंगलुरु विपक्ष मीटिंग के पहले आज शाम 4 बजे आम आदमी पार्टी की PAC की अहम बैठक होने जा रही है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी PAC की बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़ेंगे. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली अध्यादेश पर कांग्रेस के स्टैंड को लेकर आप की टॉप लीडरशिप नाराज़ है. ऐसे में आज बेंगलुरु में होने वाली बैठक में शिरकत करने या फिर न करने पर अंतिम फैसला हो सकता है.

17 जुलाई को बेंगलुरू में विपक्षी दलों की मीटिंग

संजय राउत ने मणिपुर को लेकर कहा कि मणिपुर हमारे देश का हिस्सा है और वहां बीजेपी का शासन है। इस वजह से यह सरकार की नाकामयाबी है। वहीं अगर मणिपुर में किसी और पार्टी की सरकार होती तो सारे बीजेपी के नेता टिप्पणी करने लगते। किसी और पार्टी की सरकार वहां होती तो वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाता और तमाम चीजें होती। वहां लोगों को मारा जा रहा है लोगों के घर बर्बाद हो रहे हैं और हमे फ्रस्ट्रेशन है। नासिक में कल उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने कहा था उद्धव ठाकरे को बजट, राजनीति, और सहकार छात्र का अनुभव नहीं था। इसपर राउत ने कहा की अगर जानकारी नहीं है तो आपको पास है। आपने जो सरकार बनाई है। कैसे बनाई है, वो जानकारी हमें नहीं है।

क्या अरविंद केंजरीवाल होंगे शामिल

बता दें कि इससे पूर्व बिहार की राजधानी पटना में विपश्री दलों की मीटिंग हो चुकी है। इस मीटिंग में करीब 15 दलों के नेता भाग लेने के लिए पटना पहुंचे थे। इस दौरान राहुल गांधी, ममता बनर्जी व अन्य दलों के नेताओं ने विपक्षी एकता पर सहमति दिखाई। लेकिन आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच का विवाद सामने आ गया। दरअसल आप लगातार यह मांग कर रही है कि केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस अपना मत स्पष्ट करे। आप द्वारा कहा गया था कि अगर कांग्रेस ऐसा नहीं करती है तो वो आगे से विपक्षी दल की किसी मीटिंग में शामिल नहीं होंगे।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 27, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री के मंच से पीएम मोदी का दमदार संदेश………………..

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देंगे; CJP प्रोटेस्ट पर PM मोदी का ऐलान

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके अपनी...

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

by UB India News
July 22, 2026
0

संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' संसद पुस्तकालय भवन के जी.एम.सी....

मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों प्रोएक्टिव हों, इससे देश का कल्याण होता है……………….

मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों प्रोएक्टिव हों, इससे देश का कल्याण होता है……………….

by UB India News
July 21, 2026
0

मानसून सत्र का आज पहला दिन है। पीएम मोदी ने संसद के हंस द्वार पर मीडिया को 15 मिनट संबोधित...

Next Post
आम चुनाव 2024 में विपक्षी एकजुटता से लोहा लेने के लिए एनडीए को इंद्रधनुष के रंग से रंगना चाहती है भाजपा……………..

18 जुलाई को दिल्ली में एनडीए का शक्ति प्रदर्शन! अब तक 19 पार्टियों को भेजा गया न्योता

चिराग पासवान NDA में शामिल होंगे या नहीं?

बिहार में कुनबा क्यों जोड़ रही है बीजेपी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend