ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लाठीचार्ज के खिलाफ बीजेपी का धरना ,बीजेपी की चार सददयीय जांच समिति पटना पहुंची

UB India News by UB India News
July 16, 2023
in खास खबर, पटना, भाजपा
0
लाठीचार्ज के खिलाफ बीजेपी का धरना ,बीजेपी की चार सददयीय जांच समिति पटना पहुंची
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय जनता पार्टी आज बिहार सरकार के खिलाफ धरना दे रही है। गुरुवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में धरना दिया जा रहा है। पार्टी अपने नेता विजय सिंह की मौत के लिए पुलिस और सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है।

पटना में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में धरना दिया जा रहा है। धरने में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, सांसद रविशंकर सिंह, पूर्व मंत्री समेत कई बड़े नेता शामिल हुए हैं। बीजेपी ने लाठीचार्ज को बर्बरता बताया है।

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हम लोगों ने भी पुलिस की लाठी खाई है, जेपी मूवमेंट में जेल भी गया हूं। महिला राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर भला ऐसा हमला किया जाता है। ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, नीतीश कुमार को इसका जवाब देना होगा।

इधर कार्यकर्ता की मौत की जांच के लिए बनाई गए बीजेपी जांच टीम पटना में है। टीम ने आईजीएमएस में भर्ती सांसद जर्नादन सिग्रीवाल से मुलाकात की है। मनोज तिवारी बोले कि इतना ही समझ लीजिए कि सांसद सिग्रीवाल बच गए।

धरने पर बैठे सम्राट चौधरी और अन्य बीजेपी नेता-कार्यकर्ता।
धरने पर बैठे सम्राट चौधरी और अन्य बीजेपी नेता-कार्यकर्ता।

जेडीयू कार्यकर्ताओं ने कभी बैरिकेडिंग नहीं तोड़ी क्या- रविशंकर

पार्टी कार्यकर्ता की मौत और लाठीचार्ज पर बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद भड़क गए। उन्होंने कहा कि इस तरह से किसी को पीटा जाता है क्या। किसी का हाथ टूटा, किसी का पैर तो किसी का सिर फूट गया। वो अपराधी थे या किसी पार्टी के नेता। महिला राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर भला ऐसा हमला किया जाता है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता रोज बैरिकेड्स तोड़ते हैं, नीतीश कुमार के कार्यकर्ताओं ने कभी बैरिकेड्स ने नहीं तोड़ी है क्या। ये लाठीचार्ज बीजेपी के कार्यकर्ताओं को सबक सिखाने के लिए था, क्योंकि हमारी पार्टी तेजस्वी यादव का इस्तीफा मांग रही थी। इस चुनौती को हम स्वीकर करते हैं, नीतीश कुमार की सरकार को हम लोग उखाड़ फेकेंगे।

पटना में बीजेपी का धरना प्रदर्शन।
पटना में बीजेपी का धरना प्रदर्शन।

जनता माफ नहीं करेगी- विजय सिन्हा

धरने पर बैठे नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने राजद सुप्रीमो और सीएम नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बड़ा भाई और छोटा भाई सांसद को पिटवा रहें हैं। इसे जनता माफ नहीं करेगी। जनता कुर्सी से बेदखल कर देगी।

सरकार लाठी के जोर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ उठ रही आवाज को दबाना चाहती है। सदन के अंदर मार्शल के जरिए तो सड़क पर लाठी और पानी की बौछार करवा कर, लेकिन जनता चुप नहीं बैठेगी।

सांसद से बीजेपी की टीम ने मुलाकात की।
सांसद से बीजेपी की टीम ने मुलाकात की।

सिग्रीवाल से मिला बीजेपी प्रतिनिधि मंडल

बीजेपी प्रतिनिधि मंडल में शामिल सदस्यों ने IGIMS पहुंचकर घायल सांसद जनार्दन सिग्रीवाल से मिलकर उनका हाल जाना। चार सदस्यीय टीम ने आईजीएमएस में लाठीचार्ज में घायल हुए सांसद जनर्दान सिग्रीवाल से मुलाकात की।

जांच टीम में शामिल सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि ऐसी क्या परिस्थिति हुई जो हमारी कार्यकर्ताओं को बर्बरतापूर्ण तरीके से पीटा गया। दोनों पक्षों से हमलोग बात करेंगे। पुलिस से भी बात करेंगे। पूरे मामले की जांच रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेगे।

डाकबंगला से गांधी मैदान तक का मुआयना

इस टीम में रघुवर दास, मनोज तिवारी, सुनीता दुग्गल, विष्णु दयाल राम शामिल हैं। टीम सबसे पहले स्टेट गेस्ट हाउस से निकल कर पटना के डाकबंगला चौराहे पर जांच के लिए पहुंची। यहां लोगों से बातचीत कर निरीक्षण किया गया। आस पास के दुकान वालों से भी पूछताछ की।

सभी मामलों को टीम ने कागज पर नोट भी किया। डाकबंगला चौराहे से यह टीम पैदल गांधी मैदान की तरफ बढ़ी। गांधी मैदान से सीध यह टीम पटना के पीएमसीएच पहुंची। पीएमसीएच में घायलों से मुलाकात की।

सीएम के खिलाफ उठने वाली आवाज को दबाया जा रहा- चिराग

लाठीचार्ज में बीजेपी कार्यकर्ता की मौत मामले पर चिराग पासवान ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार प्रदेश के गृह मंत्री हैं, ये जिम्मेदारी उनकी बनती है। उनको जवाबदेही तय करनी होगी कि इस हत्या के पीछे कौन लोग जिम्मेदार हैं।

एक राज्य के सीएम अपने खिलाफ उठने वाली आवाज को लाठी से दबाने की कोशिश कर रहे हैं। चाहे छात्रों का मुद्दा हो, शिक्षक हो या कोई अभ्यर्थी, किसान सलाहकार किसी की भी नहीं सुनी जा रही है। आवाज उठाने पर लोगों को लाठियां खानी पड़ रही है।

प्रदर्शन के दौरान किसी की मौत हो जाए इससे ज्यादा निंदनीय और अशोभनीय कुछ नहीं हो सकता है। जिस तरीके से एक परिवार ने अपने सदस्य को खोया है। कहीं ना कहीं ये शहादत है उनकी।

मुझे लगता है कि इस शहादत को उचित सम्मान होना चाहिए। जिस तरीके से उनकी शहादत के बाद भी सत्ताधारी दल लीपापोती करने का प्रयास कर रही है, जो कि गलत है।

सांसद पर बरसाईं गईं थी लाठियां

शिक्षक अभ्यर्थियों के पक्ष और 10 लाख नौकरी की मांग को लेकर बीजेपी की तरफ से 13 जुलाई को विधानसभा मार्च का कार्यक्रम रखा गया था। गांधी मैदान से इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई। लेकिन डाकबंगला के पास मार्च को रोक दिया गया और आगे बढ़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान महाराजगंज से बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं।

शुक्रवार को बीजेपी ने काला दिवस मनाया। सदन के बाहर काली पट्टियों के साथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। वहीं राज्यपाल से सम्राट चौधरी के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं ने मुलाकात की थी। और मौजूदा हालात की जानकारी दी

पटना जिला प्रशासन ने दावे पेश किए हैं

जिला प्रशासन ने बीजेपी विजय की मौत पर अपनी बात रही है। प्रशासन की तरफ से टाइम और लोकेशन की जानकार दी गई है। जो लाठीचार्ज के लोकेशन मैच नहीं करता है। प्रशासन की तरफ से जारी वीडियो फुटेज में महामंत्री पूरी तरह आराम से बात करते दिख रहे हैं। महामंत्री के साथ 3 लोग दिख रहे हैं। पटना जिलाधिकारी ने बताया है कि घटना की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट आ गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने में 4 दिन अभी और लगेंगे। नेचुरल डेथ की एक अलग से FIR दर्ज हुई है। परिवार से भी बात करेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
सियासत में मैसेज और पॉस्चर दोनों के मायने होते, क्या बिहार मध्यावधि चुनाव की ओर बढ़ रहा है?

हंगामो से भरा मानसून सत्र..2 बार लाठीचार्ज..एक की मौत फिर भी क्यों है सीएम खामोश.........

आनंद मोहन की रिहाई पर 8 मई को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, जी. कृष्णैया की पत्नी ने दी थी याचिका

आनंद मोहन की रिहाई के लिए क्यों बदले नियम? सुप्रीम कोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend