ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

BHIM UPI App क्या है…

UB India News by UB India News
July 14, 2023
in Lokshbha2024, कारोबार
0
BHIM UPI App क्या है…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कालाधन पर काबू पाने के लिए देश में अचानक नोटबंदी का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया और फिर देश ने कैशलेस लेन-देन को समझा और देश आज दुनिया में कैशलेस लेन-देन में सबसे आगे हैं. निजी खिलाड़ियों के बाद सरकार ने भी अपना ऐप लॉन्च किया ताकि कैशलेस ट्रानजेक्शन लोगों के बीच सहूलियत के साथ लोकप्रिय हो और लोगों को किसी प्रकार की शंका न हो. मोदी सरकार ने इसके लिए भीम ऐप (BHIM App या BHIM UPI App) लॉन्च किया. इस भीम ऐप (BHIM App) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 सितंबर 2016 launch किया था. इस ऐप के माध्यम से लोग लेन-देन कर सकते हैं और एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पैसे डाल सकते हैं. अब जब सरकार ने इस ऐप को लोगों के लिए तैयार कर ही दिया तब इसमें कुछ और सेवाएं भी लोगों की जरूरत के मद्देनजर तैयार की गईं. अब भीम ऐप का उपयोग करके पैसों का लेन-देन के अलावा, सभी तरह के बिलों का भुगतान, मोबाइल रीचार्ज आदि भी किया जा सकता है. इतना ही नहीं क्यूआर कोड को स्कैन करने की सुविधा भी इस ऐप में दी गई है. इसके अलावा Bhim App ने नया फंक्शन लॉन्च किया है, जिसके जरिए आप क्यूआर कोड को स्कैन करके ATM से पैसे भी निकाले जा सकते हैं.

आखिर ये BHIM App क्या है
BHIM App को पूरा नाम Bharat Interface Money है. मोदी सरकार ने Digital India के अंतर्गत डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए BHIM को लॉन्च किया था. लोगों को सरकार की ओर से सुरक्षित और भरोसेमंद कैशलेस पेमेंट करने को बढ़ावा देने के लिए BHIM ऐप को लॉन्च किया गया था. BHIM app अन्य सभी UPI ऐप (Unified Payments Interface UPI) और लगभग सारे बैंक के साथ मिलकर आसानी से पैसे को ट्रांसफर और रिसीव करता है, भीम ऐप बस एक माध्यम है जो भी ट्रांजैक्शन या लेन-देन होती है, वो बैंक-टू–बैंक होती है, इस ऐप को NPCI यानि की National Payments Corporation of India ने बनाया है और NPCI ही सारे यूपीआई ट्रांजैक्शन को मॉनिटर करती है. NPCI एक सरकारी संस्था है जो सरकार की ओर से इस प्रकार के लेन-देन पर नजर रखती है.

RELATED POSTS

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

BHIM app से यूजर UPI Id के जरिए पैसे एक Account से दूसरे Account में मिनटों में भेज सकते हैं. इस ऐप के जरिए अकाउंट से संबद्ध बैंक खाते का जब चाहें तब लेंस चेक किया जा सकता है. इसके माध्यम से अगर यूजर किसी ऐसे व्यक्ति को पैसे भेजना चाहते हैं जिसका कोई यूपीआई आईडी नहीं है तो भी यूजर उस व्यक्ति का बैंक अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड और एमएमआईडी कोड के माध्यम से पैसे सीधे उनके खाते में भेज सकते हैं. इसके साथ ही ऑनलाइन खरीदारी करने के लिए भी भीम ऐप का प्रयोग किया जा सकता है. अमूमन सभी ऑनलाइन बाजारों में इस ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है. रोजमर्रा की जिंदगी में सामान की खरीदारी के लिए भी कोड स्कैन की सुविधा और पेमेंट की सुविधा उपलब्ध है. इस ऐप के माध्यम से पैसा दिए ही नहीं लिए भी जा सकते हैं लेकिन जरूरी यह है कि ये ही ऐप
देने वाले के मोबाइल पर भी होना चाहिए.

बिना इंटरनेट भी काम करता है BHIM app
हाल ही में एक और सेवा भी भीएम ऐप (BHIM app) में जोड़ी गई है. इस सेवा का इस्तेमाल यह है कि यदि फोन में इंटरनेट नहीं है तब भी इस ऐप का प्रयोग किया जा सकता है. इसके लिए *99# नंबर डायल करना होगा और तदनुसार कदम उठाने होंगे. सरकार ने इस BHIM app को बढ़ावा देने के लिए कैश बैक की सुविधा भी हाल के दिनों में आरंभ की है.

BHIM UPI Per Day Transaction Limit पर भी सवाल लोगों के मन में हमेशा बने रहते हैं. भीम ऐप से आप ट्रांसजेक्शन की सीमा बैंक के आधार पर देख सकते हैं. अमूमन यह बैंकों पर निर्भर करता है कि सीमा क्या होगी. ऐप एक बैंक खाते से एक दिन में ज्यादा से ज्यादा एक लाख रुपये तक लेन-देन की छूट देता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 27, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स में 700 अंकों की गिरावट, इन 6 कारणों ने बिगाड़ा बाजार का मूड…………….

by UB India News
July 21, 2026
0

सोमवार, 20 जुलाई को कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच, शेयर बाजार के बेंचमार्क – सेंसेक्स और निफ्टी 50 – में...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 750अंक चढ़ा तो निफ्टी 24150 के पार……….

by UB India News
July 17, 2026
0

आज यानी शुक्रवार, 17 जुलाई को सेंसेक्स 750 अंक (0.98%) की तेजी के साथ 77,900 पर कारोबार कर रहा है।...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का गुरुवार को प्रस्तावित नालंदा दौरा स्थगित कर दिया गया है. दरअसल मुख्यमंत्री को बिहारशरीफ...

Next Post
यूसीसी पर क्या सोचती हैं मुस्लिम महिलाएं….

यूसीसी पर क्या सोचती हैं मुस्लिम महिलाएं....

देश में जल तांडव! बारिश से हिमाचल में तबाही, लोगों को घरों में रहने के निर्देश,मध्य प्रदेश के 5 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

कुदरत का कहर या मानव जनित है यह तबाही......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend