ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ़्रांस के सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से नवाजा गया

UB India News by UB India News
July 15, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, अवार्ड
0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ़्रांस के सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से नवाजा गया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दो दिन के दौरे पर हैं। पेरिस के प्रेसिडेंट पैलेस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार देर रात उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से नवाजा। वे यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय PM बन गए हैं।

PM ने फ्रांस में बसे प्रवासियों से भारत में निवेश की भी अपील की। साथ ही ये भी बताया कि फ्रांस और भारत के बीच डिजिटल पेमेंट को लेकर करार हुआ है। इसके तहत फ्रांस में भारत के UPI से पेमेंट की जा सकेंगी। उन्होंने कहा जल्द ही इसकी शुरुआत एफिल टावर से होगी।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

PM मोदी भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे पेरिस पहुंचे। इसके बाद उन्होंने यहां के ला सीन म्यूजिकल में भारतवंशियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘फ्रांस आना घर आने जैसा है। भारत के लोग जहां जाते हैं मिनी इंडिया बना लेते हैं।’

पीएम मोदी की पेरिस यात्रा की 10 बड़ी बातें

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेरिस यात्रा रक्षा और अंतरिक्ष, बुनियादी ढांचे और संस्कृति समेत विभिन्न क्षेत्रों में भारत-फ्रांस संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित है. ये यात्रा भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ के साथ मेल खाती है और बैस्टिल डे के लिए पीएम मोदी को निमंत्रण द्विपक्षीय संबंधों में एक नई ऊंचाई का संकेत देता है.
  • पीएम मोदी ने सीनेट का दौरा किया, जहां उन्होंने सीनेट के अध्यक्ष जेराड लार्चर के साथ व्यापक चर्चा की. बैठक के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ”सीनेट के अध्यक्ष जेरार्ड लार्चर से मिलकर खुशी हुई. विभिन्न क्षेत्रों में भारत-फ्रांस सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर सार्थक आदान-प्रदान हुआ.”
  • उन्होंने फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न के साथ अलग से प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक भी की. पीएम बोर्न ने गुरुवार (13 जुलाई) को एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का औपचारिक स्वागत किया. प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस में प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बॉर्न के साथ सार्थक बातचीत की. नेताओं ने भारत-फ्रांस साझेदारी के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और साथ ही दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की.”
  • पेरिस में गुरुवार की शाम को ला सीन म्यूजिकल में प्रवासी भारतीयों के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “एक नई विश्व व्यवस्था उभर रही है… एक ऐसी व्यवस्था जहां भारत किसी भी अवसर को जाने नहीं देगा.” देर रात उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आवास पर आयोजित एक निजी डिनर में हिस्सा लिया.
  • भारतीय प्रवासियों के कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी ने एकीकृत भुगतान प्रणाली (यूपीआई) का जिक्र करते हुए आगे कहा, “भारत और फ्रांस यहां यूपीआई का उपयोग करने पर सहमत हुए हैं. आने वाले दिनों में इसकी शुरुआत एफिल टॉवर से होगी, जिसका मतलब है कि भारतीय पर्यटक अब रुपये में भुगतान कर सकेंगे.” गौरतलब है कि UPI भारत की सबसे सफल भुगतान प्रणाली है.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया. पीएम मोदी सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं. इससे पहले ये सम्मान दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, वेल्स के तत्कालीन राजकुमार किंग चार्ल्स, जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बुट्रोस बुट्रोस घाली को दिया जा चुका है.
  • पीएम मोदी आज यानी शुक्रवार (14 जुलाई) को बैस्टिल डे परेड में शामिल होंगे. बैस्टिल डे, फ्रांसीसी क्रांति की शुरुआत का प्रतीक है. इस कार्यक्रम के बाद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी. सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, आतंकवाद विरोधी, साइबर सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग सहित कई विषय एजेंडे में हैं. ये यात्रा प्रतिष्ठित लौवर संग्रहालय में एक भव्य राजकीय भोज के साथ समाप्त होगी.
  • पीएम नरेंद्र मोदी की पेरिस यात्रा के दौरान कई बड़ी घोषणाओं की उम्मीद है. इसमें 26 राफेल जेट और तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियों के अधिग्रहण को लेकर औपचारिक एलान हो सकता है. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद ने इस प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है और बातचीत आगे बढ़ने की संभावना है.
  • पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान भारतीय छात्रों को राहत देने वाला भी एक एलान हुआ. इस घोषणा के मुताबिक, फ्रांस में मास्टर्स करने वाले छात्रों की वीजा अवधि अब 5 साल तक बढ़ाई जा सकती है. पीएम मोदी ने इसका एलान करते हुए कहा कि फ्रांस ने स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए दीर्घकालिक पांच साल का वीजा देने का फैसला किया है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से भारत में बड़े पैमाने पर निवेश करने की भी अपील की.
  • बैस्टिल डे परेड में भारतीय त्रि-सेवा दल की एक बड़ी टुकड़ी भी हिस्सा लेगी. दोनों सेनाओं के बीच प्रथम विश्व युद्ध के समय से गठबंधन रहा है. गौरतलब है कि फ्रांस दशकों से यूरोप में भारत के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक रहा है. यह एकमात्र देश था जिसने 1998 के परमाणु परीक्षणों के बाद नई दिल्ली पर प्रतिबंध नहीं लगाया.

बैस्टिल दिवस समारोह में चीफ गेस्ट हैं पीएम
प्रधानमंत्री पेरिस में फ्रांसीसी राष्ट्रीय दिवस या बैस्टिल दिवस समारोह में चीफ गेस्ट के रूप में राष्ट्रपति मैक्रोन के साथ शामिल होंगे। अपने संबोधन के दौरान, प्रधानमंत्री ने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी पर भी बात की, जो इस वर्ष अपनी 25वीं वर्षगांठ मना रही है। पीएम मोदी ने फ्रांस के मार्सिले में नया दूतावास खोलने की भी घोषणा की है। बता दें कि अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया के बाद फ्रांस इंटरनेशनल छात्रों के लिए हायर स्टडी के लिए फेमस है।

भारतीय छात्र सबसे ज्यादा मैनेजमेंट की कर रहे पढ़ाई
COVID-19 के बाद नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 2021-2022 एकेडमिक सेशन में फ्रांस में लगभग 6,000 भारतीय छात्र हैं, जिनमें से 70% से अधिक भारतीय छात्र मैनेजमेंट प्रोग्रामों में पढ़ाई कर रहे हैं। पीएम मोदी कल, 15 जुलाई को पेरिस से अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे। बता दें कि यूएई इस साल के अंत में यूएनएफसीसीसी (सीओपी-28) के 28वें सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

फ्रांस में PM मोदी के आज के कार्यक्रम…

  • नेशनल डे परेड में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे।
  • फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बातचीत होगी।
  • CEOs के साथ मीटिंग करेंगे।
  • राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों PM मोदी के लिए स्टेट बैन्क्वेट भी होस्ट करेंगे।
ला सीन म्यूजिकल में भारतवंशियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

मोदी बोले- जल्द एफिल टावर पर होगा UPI से पेमेंट… स्पीच की 5 बड़ी बातें

  • भारत अगले 25 वर्षों में विकसित होने के लक्ष्य पर काम कर रहा है। आज हर इंटरनेशनल एजेंसी कह रही है भारत आगे बढ़ रहा है।
  • उन्होंने कहा, ‘मैं संकल्प लेता हूं कि शरीर का हर कण आपके लिए है। वर्ल्ड ऑर्डर में भारत खास रोल निभा रहा है। हर चुनौती से निपटने में भारत का अनुभव और प्रयास दुनिया के लिए मददगार साबित हो रहा है।’
  • फ्रांस और भारत के लोगों के बीच का कनेक्शन और लोगों के बीच का आपसी विश्वास ही इस साझेदारी का सबसे मजबूत आधार है। यहां नमस्ते फ्रांस फेस्टिवल होता है, तो भारत में लोग बोन्सू इंडिया का आनंद उठाते हैं।
  • भारत इस समय G20 की अध्यक्षता कर रहा है। पहली बार किसी देश की अध्यक्षता में ऐसा हो रहा है कि उस देश के कोने-कोने में 200 से ज्यादा बैठकें हो रही हैं। पूरा G20 समूह भारत की सामर्थ्य को देख रहा है।
  • मैं 2015 में फ्रांस आया था, तब मैंने यहां शहीद हुए हजारों भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी थी। 100 साल पहले ये भारतीय सैनिक अपना कर्तव्य निभाते हुए फ्रांस की धरती पर शहीद हुए थे। तब जिन रेजीमेंट से उन जवानों ने यहां युद्ध में हिस्सा लिया, उन्हीं में से एक पंजाब रेजिमेंट कल यहां नेशनल डे परेड में हिस्सा लेने जा रही है। शहादत को सम्मान देने के लिए फ्रांस का धन्यवाद।

मोदी ने भारतवंशियों के लिए 4 ऐलान भी किए

  • फ्रांस में तमिल कवि और संत तिरुवल्लुवर की प्रतिमा लगेगी। उनकी लिखी किताब तिरुक्कुरल दुनियाभर में मशहूर है और कई भाषाओं में ट्रांसलेट की जा चुकी है।
  • फ्रांस में मास्टर्स करने वाले भारतीय छात्रों को 5 साल का लॉन्ग टर्म पोस्ट स्टडी वीजा दिया जाएगा। इससे पहले पोस्ट स्टडी वीजा लिमिट केवल 2 साल की थी।
  • भारत सरकार ने फ्रांस सरकार की मदद से मार्सिले में एक नया वाणिज्य दूतावास खोलने का फैसला किया है।
  • भारतीय फ्रांस में भी UPI के जरिए डिजिटल पेमेंट कर पाएंगे।

मोदी की फ्रांस यात्रा का पहला दिन तस्वीरों में देखिए …

मोदी शाम करीब 4 बजे फ्रांस पहुंचे। PM एलिजाबेथ बॉर्ने ने एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव किया।
मोदी शाम करीब 4 बजे फ्रांस पहुंचे। PM एलिजाबेथ बॉर्ने ने एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव किया।
होटल के बाहर भारतीय मूल के लोग मोदी से मिलने के लिए घंटों से इंतजार कर रहे थे।
होटल के बाहर भारतीय मूल के लोग मोदी से मिलने के लिए घंटों से इंतजार कर रहे थे।
मोदी फ्रांस की PM एलिजाबेथ बॉर्ने से मिले। मुलाकात करीब एक घंटा चली। इस दौरान दोनों नेताओं ने ट्रेड, एनर्जी और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर चर्चा की।
मोदी फ्रांस की PM एलिजाबेथ बॉर्ने से मिले। मुलाकात करीब एक घंटा चली। इस दौरान दोनों नेताओं ने ट्रेड, एनर्जी और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर चर्चा की।
मोदी ने सीनेट के चेयरमैन गेरार्ड लार्शर से मुलाकात की। दोनों ने 35 मिनट भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी के मुद्दे पर बातचीत की।
मोदी ने सीनेट के चेयरमैन गेरार्ड लार्शर से मुलाकात की। दोनों ने 35 मिनट भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी के मुद्दे पर बातचीत की।
राष्ट्रपति मैक्रों ने मोदी के लिए डिनर का भी आयोजन किया।
राष्ट्रपति मैक्रों ने मोदी के लिए डिनर का भी आयोजन किया।

भारत-फ्रांस की स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के 25 साल पूरे
PM मोदी का ये दौरा ऐसे वक्त पर हो रहा है, जब भारत-फ्रांस की स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को 25 साल पूरे हो गए हैं। PM मोदी को फ्रांस के नेशनल डे यानी बैस्टिल डे पर बतौर चीफ गेस्ट इनवाइट किया गया है। मोदी से पहले 2009 में मनमोहन सिंह भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री बने थे, जिन्हें बैस्टिल डे में चीफ गेस्ट के तौर पर न्योता मिला था।

दूसरी तरफ, डिफेंस काउंसिल ने इंडियन नेवी के लिए फ्रांस से 26 राफेल-M लड़ाकू विमान खरीदने के प्रपोजल को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा नेवी 3 स्कॉर्पीन क्लास सबमरीन भी खरीदेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

by UB India News
August 17, 2026
0

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ...

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

by UB India News
August 16, 2026
0

होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच चल रही डील को लेकर अच्छी खबर आई है. बताया जा रहा...

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कई इमारतें गिरीं, 20 लोगों की मौत

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कई इमारतें गिरीं, 20 लोगों की मौत

by UB India News
August 16, 2026
0

इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के पास शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार,...

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति…….

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति…….

by UB India News
August 15, 2026
0

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली आएंगे। ईरानी सूत्रों ने...

डीआईजी राकेश कुमार सिन्हा को गृह मंत्रालय ने सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित …………….

डीआईजी राकेश कुमार सिन्हा को गृह मंत्रालय ने सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित …………….

by UB India News
August 15, 2026
0

बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में डीआईजी राकेश कुमार सिन्हा को उनकी बेहतरीन पुलिस सेवा के...

Next Post
भारत की अंतरिक्ष में बड़ी छलांग : चांद के सफर पर रवाना हुआ चंद्रयान-3, 41 दिन बाद होगी चंद्रमा पर लैंडिंग ,

भारत की अंतरिक्ष में बड़ी छलांग : चांद के सफर पर रवाना हुआ चंद्रयान-3, 41 दिन बाद होगी चंद्रमा पर लैंडिंग ,

अमेरिका की संसद ने प्रस्ताव पारित कर “अरुणाचल प्रदेश” को बताया भारत का अभिन्न अंग

अमेरिका की संसद ने प्रस्ताव पारित कर "अरुणाचल प्रदेश" को बताया भारत का अभिन्न अंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend