ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आतंकी हमले में BJP का एक भी नेता नहीं मरा : सिद्धारमैया

UB India News by UB India News
May 22, 2023
in खास खबर, दक्षिण भारत
0
आतंकी हमले में BJP का एक भी नेता नहीं मरा : सिद्धारमैया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

 देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि है. देशभर में कांग्रेस नेता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. वहीं, कर्नाटक के नए सीएम सिद्धारमैया ने पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर याद करते हुए विवादित बयान दे डाला. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि पीएम मोदी सिर्फ आतंकवाद पर बात करते हैं, लेकिन आजतक एक भी बीजेपी का नेता आतंकवादी हमले में मारा नहीं गया है. भाजपा लगातार कांग्रेस पर आरोप लगाती है कि हम आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं, लेकिन हमारी पार्टी के दो बड़े नेता इसी आतंकी हमले में मारे गए हैं. इंदिरा गांधी और राजीव गांधी दोनों ही आतंकवादी हमले का शिकार हो चुके हैं.

पुण्यतिथि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के भाषण के बाद कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत दर्ज की है. प्रदेश की जनता ने हमें समर्थन किया उसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं. कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी सत्ता में लौटी है. हालांकि, उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमने भले ही विधानसभा चुनाव में 135 सीटें जीती है, लेकिन मैं इससे खुश नहीं हूं. हमारा अगला टारगेट लोकसभा चुनाव है और इसके लिए हमें मिलकर चुनाव लड़ना है.

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

शपथ समारोह में विपक्षी एकता का संदेश

बता दें कि शनिवार को सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. कर्नाटक से दिल्ली तक लंबी खींचतान के बाद पार्टी आलाकमान ने सिद्धारमैया को प्रदेश की कमान सौंपी है. मुख्यमंत्री की रेस में प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार भी चल रहे थे. डी के शिवकुमार ने पार्टी आलाकमान के सामने अपनी दावेदारी मजबूती के साथ रखी. पर पार्टी ने सिद्धरमैया पर भरोसा जताया है. बता दें कि सिद्धरमैया की शपथ ग्रहण समारोह विपक्षी दलों के नेता भी शामिल हुए. इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकता की झलक भी देखने को मिली. शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस राज्य के मुख्यमंत्री के अलावा अन्य दलों के सीएम भी मौजूद रहें.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
जापान से पापुआ न्यू गिनी के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, परंपरा तोड़कर ऐसे करेगा Welcome

जापान से पापुआ न्यू गिनी के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, परंपरा तोड़कर ऐसे करेगा Welcome

जिनको कहते थे भ्रष्टाचारी आज उन्हीं के साथ खड़े हैं केजरीवाल’

जिनको कहते थे भ्रष्टाचारी आज उन्हीं के साथ खड़े हैं केजरीवाल'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend