ADVERTISEMENT
Friday, August 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा को उसका पहला वंदे भारत ट्रेन का तोहफा देंगे ,शाम में करेंगे अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो 2023 का उद्घाटन

UB India News by UB India News
May 19, 2023
in केंद्रीय राजनीती
0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा को उसका पहला वंदे भारत ट्रेन का तोहफा देंगे ,शाम में करेंगे अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो 2023 का उद्घाटन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक और वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे. ये देश को दी जाने वाली 17वीं वंदे भारत ट्रेन होगी. पीएम मोदी पुरी हावड़ा रूट पर वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे. इस तरह ओडिशा को उसका पहला वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिलने वाला है. पीएम मोदी वर्चुअल तरीके से पुरी हावड़ा रूट के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे.

जानकारी के मुताबिक इस दौरन रेल मंत्री अश्विनी वैषण्व भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और पुरी रेलवे स्टेशन पर मौजूद होंगे. पीएम मोदी गुरुवार दोपहर 1 से 2 बजे के बीच वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे. इसी के साथ पश्चिम बंगाल को उसकी दूसरी वंदे भारत ट्रेन मिलेगी. यहां पहली ट्रेन का उद्घाटन हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी रूट के लिए हुआ था.

RELATED POSTS

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

अब तक 15 राज्यों को मिल चुका है तोहफा
वंदे भारत ट्रेन को सेमी हाई स्पीड ट्रेन के रूप में जाना जाता है. सरकार अब तक 15 राज्यों को इसका तोहफा दे चुकी है. इनमें गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, राजस्थान और हरियाणा शामिल है. यानी वंदे भारत ट्रेन को इन राज्यों के शहरों के बीच शुरू किया जा चुका है.

ओडिशा के पुरी से जिस वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया जाएगा वो हफ्ते में 6 दिन चलेगी और केवल गुरुवार के दिन बंद रहेगी. ये करीब 6.30 घंटे में पुरी से हावड़ा की यात्रा तय करेगी. दूसरी ट्रेन ने लगभगव 8 घंटे में ये सफर तय करती हैं.

इन रूटों पर भी होगा उद्घाटन
रेलवे देश के कोने-कोने तक वंदे भारत एक्सप्रेस को पहुंचाना चाहता है. सरकार ने तीन सालों में 400 वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की योजना बनाई है. ऐसे में आने वाले समय में और भी कई रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन होगा. इनमें मुंबई से गोवा, रांची से पटना, गुवाहाटी से न्यू जलपाईगुड़ी, दिल्ली से देहरादून शामिल है.

अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो 2023 का आज उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो 2023 का शुभारंभ करने वाले है. बता दें, 47वें अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, इस साल का विषय ‘संग्रहालय, निरंतरता और कल्याण’ है. संग्रहालय पेशेवरों के साथ संग्रहालयों पर एक समग्र बातचीत शुरू करने के लिए संग्रहालय एक्सपो को डिजाइन किया गया है, ताकि भारत की सांस्कृतिक कूटनीति में वे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सांस्कृतिक केंद्रों के रूप में विकसित किया जा सकें.

राष्ट्रीय संग्रहालय में वर्चुअल वॉकथ्रू का भी करेंगे उद्घाटन
पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में दुनियाभर के सांस्कृतिक केंद्र और संग्रहालयों से अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों की भागीदारी होने की उम्मीद हैं. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में बनने वाले राष्ट्रीय संग्रहालय में वर्चुअल वॉकथ्रू का भी उद्घाटन करेंगे. मिली जानकारी के अनुसार, यह संग्रहालय भारत के अतीत से संबंधित उन ऐतिहासिक घटनाओं, व्यक्तित्वों, विचारों और उपलब्धियों को उजागर करने और प्रदर्शित करने का एक व्यापक प्रयास है, जिन्होंने वर्तमान के निर्माण में भारत देश को योगदान दिया है. पीएम अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो के शुभंकर, ग्राफिक नोवेल– संग्रहालय में एक दिन (ए डे एट द म्यूजियम), भारतीय संग्रहालयों की निर्देशिका (इंडियन म्यूजियम की डायरेक्ट्री), कर्तव्य पथ के पॉकेट मानचित्र और संग्रहालय कार्ड को भी जारी करेंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

by UB India News
August 14, 2026
0

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से...

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

by UB India News
August 13, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- 'ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय...

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

by UB India News
August 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को बधाई दी। इस दौरान उनका मजाकिया...

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Next Post
कानून मंत्रालय से हटाए गए किरेन रिजिजू, अर्जुन मेघवाल को जिम्‍मेदारी

कानून मंत्रालय से हटाए गए किरेन रिजिजू, अर्जुन मेघवाल को जिम्‍मेदारी

नौकरी के बदले जमीन मामले में राबड़ी देवी से आज पूछताछ

नौकरी के बदले जमीन मामले में राबड़ी देवी से आज पूछताछ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend