पार्टी कार्यालय में आयोजित अम्बेदकर परिचर्चा कार्यक्रम के प्रशिक्षण प्रभारियों एवं जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि आज जिस दौर से देश गुजर रहा है उसमें हम राजद के साथियों की जिम्मेवारी काफी बढ गई है। देश के सामने उत्पन्न चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए हमें पंचायत और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना होगा‚ साथ ही पार्टी के साथियों को वैचारिक रूप से लैस होना जरूरी है। हम सबों के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू जी शुरू से पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने की पहल करते रहे। हम आज उस दिशा में बढ रहे हैं। इस दिशा में हमें आप साथियों के सहयोग से काफी सफलता मिली है लेकिन एकजुट होकर अभी और भी मेहनत करने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय जनता दल आज देश की सबसे बडी जनाधार वाली पार्टी है‚ इसे और भी विस्तारित करने की आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष पार्टी की रीढ होते हैं। कार्यकर्ताओं को जोडÃे रखने की जिम्मेवारी उनके ऊपर ही होती है।
हमें अन्तिम पायदान के लोगों को मुख्य धारा में लाने का काम करना है। राजद पहली ऐसी पार्टी है जिसने अतिपिछडी और दलित समुदाय को अधिक से अधिक भागीदारी देने के उद्ेश्य से सांगठनिक स्तर पर आरक्षण की व्यवस्था लागू की है। इस बार तीन महिलाओं को मुख्य पार्टी के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी दी गई है। तेजस्वी ने कहा कि आज देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति लागू है। देश आज महंगाई‚ बेरोजगारी‚ बेबसी और लाचारी से त्रस्त है‚ पर देश चलाने वालों को नौजवानों‚ किसानों‚ कामगारों और व्यवसायियों के लिए कोई चिंता नहीं है। संविधान और लोकतंत्र आज खतरे में है। देश की संपतियां बेची जा रहीं हैं। ऐसी स्थिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद की पहल पर बिहार में जो सात दलों का गठबंधन बना‚ इसका असर आज पूरे देश में दिखाई पड रहा है। बिहार में महागठबंधन बनने के बाद हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में भाजपा की करारी हार हुई है। गुजरात‚ उत्तर प्रदेश‚ उत्तराखंड और असम को छोडकर अन्य राज्यों में चोरी‚ बेईमानी और असंवैधानिक सरकार है। दक्षिण में भाजपा साफ है। नॉर्थ–ईस्ट में असम छोडकर अन्य जगहों पर क्षेत्रीय दलों के मुख्यमंत्री हैं। भाजपा को पिछले लोकसभा चुनावों में मिली जीत उसका उच्चतम स्कोर है। जो स्थितियां बन रही हैं‚ २०२४ में भाजपा का सफाया निश्चित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने कहा कि संगठन को गांव और बूथ स्तर तक ले जाने की पहल जो हमारे साथियों ने की है उसका परिणाम अच्छा आ रहा है। कहीं कुछ कमी है तो आप साथियों के सहयोग से उसे भी पूरा कर लेना है। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू ने किया।
राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि इस अवसर पर तेजस्वी यादव द्वारा सभी नवमनोनीत जिलाध्यक्षों को प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी‚ विधान परिषद के उप सभापति डॉ. रामचन्द्र पूवæ‚ राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक‚ श्री भोला यादव‚ श्री बिनू यादव‚ प्रदेश उपाध्यक्ष वृषिण पटेल‚ अशोक कुमार सिंह‚ डॉ. तनवीर हसन‚ रामलखन राम रमण‚ शिवचन्द्र राम‚ मुजफ्फर हुसैन राही‚ प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव‚ एज्या यादव सहित पार्टी के तमाम जिलाध्यक्ष तथा अम्बेदकर परिचर्चा कार्यक्रम के सभी प्रशिक्षण प्रभारी उपस्थित थे। दकहा‚ हमें अन्तिम पायदान के लोगों को मुख्य धारा में लाने का काम करना है