• होम
  • समाचार
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • विधानसभा चुनाव 2023
Menu
  • होम
  • समाचार
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • विधानसभा चुनाव 2023

मैं न पार्टी को धोखा दूंगा, न पार्टी को ब्लैकमेल करूंगा…

UB India News by UB India News
May 18, 2023
in खास खबर
0
मैं न पार्टी को धोखा दूंगा, न पार्टी को ब्लैकमेल करूंगा…

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के कुछ दिन बाद भी राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डी.के. शिवकुमार, जो मुख्यमंत्री पद के दो दावेदारों में से एक हैं, मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने अपना पक्ष रखने दिल्ली आ रहे हैं. वरिष्ठ पार्टी नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, जो खुद भी मुख्यमंत्री पद के दूसरे दावेदार हैं, सोमवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे.

दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले डी.के. शिवकुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह कोई पद पाने के लिए पार्टी को न धोखा देंगे, न पार्टी को ब्लैकमेल करेंगे. उन्होंने कहा, “अब 20 सीटें (लोकसभा चुनाव में) जीतना हमारी अगली चुनौती है… हमारी पार्टी एकजुट है, और मैं किसी को बांटना नहीं चाहता… मैं ज़िम्मेदार शख्स हूं… मैं न पार्टी को धोखा दूंगा, न पार्टी को ब्लैकमेल करूंगा…”

RELATED POSTS

पीएम मोदी ने किया ‘नमो ड्रोन दीदी’ कार्यक्रम का आगाज

पीएम मोदी ने लिखा ब्लॉग, जी20 अध्यक्षता, अफ्रीकन यूनियन, नई दिल्ली डिक्लेरेशन समेत इन मुद्दों पर की बात

उन्होंने यह भी कहा कि वह आज जहां भी हैं, कांग्रेस की बदौलत ही हैं. उन्होंने कहा, “हमने यह पार्टी (कांग्रेस) बनाई है, हमने यह घर बनाया है… मैं इसका हिस्सा हूं… एक मां अपने बच्चे को सब कुछ देगी…”

पार्टी नेतृत्व, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी शामिल हैं, को कल पर्यवेक्षकों की टीम ने कर्नाटक के नव-निर्वाचित विधायकों के विचारों से अवगत कराया था. टीम ने सभी विजेताओं से मुलाकात की थी और रविवार को गुप्त मतदान भी करवाया था, जिसके परिणाम कथित तौर पर पार्टी अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किए गए हैं, जो अंतिम फ़ैसला लेंगे.

डी.के. शिवकुमार ने कहा कि वह पार्टी को ब्लैकमेल या बगावत नहीं करेंगे, लेकिन पार्टी नेतृत्व को यह स्वीकार करना चाहिए कि कर्नाटक में ज़ोरदार जीत के पीछे कौन है.

कर्नाटक कांग्रेस के 61-वर्षीय अध्यक्ष ने कहा, “सोनिया गांधी ने मुझसे कहा था, ‘मुझे आप पर भरोसा है कि आप कर्नाटक का उद्धार करेंगे…’ मैं यहां हूं, अपनी नियमित ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं… अब आपके पास बुनियादी शिष्टाचार होना चाहिए, थोड़ा सा आभार जताएं… इतना शिष्टाचार तो होना ही चाहिए कि स्वीकार करें कि जीत के पीछे कौन है…”

डी.के. शिवकुमार ने कहा, “मैं ब्लैकमेल नहीं करूंगा, वह मैं नहीं हूं… कुछ भी अर्थ मत लगाइए… मेरी अपनी सोच है… मैं बच्चा नहीं हूं… मैं किसी जाल में नहीं फंसने वाला…”

सिद्धारमैया के दावे कि उनके पास विधायकों का समर्थन है, का जवाब देते हुए शिवकुमार ने कहा, “मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं…”

कांग्रेस ने कर्नाटक की 224-सदस्यीय विधानसभा में 135 सीटें जीतकर दक्षिण भारत में बचे अपने एकमात्र गढ़ से कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हटा दिया.

लेकिन मुख्यमंत्री का चयन कांग्रेस के लिए अग्निपरीक्षा साबित होगा. डी.के. शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच गहरी दरार के बावजूद चुनाव के दौरान पार्टी संयुक्त मोर्चा पेश करने में सफल रही. हालांकि दोनों नेताओं के समर्थक अक्सर शीर्ष पद के सवाल पर सार्वजनिक रूप से भिड़ते देखे गए हैं.

सिद्धारमैया ज़मीनी तौर पर मशहूर नेता हैं, और सभी वर्गों में लोकप्रिय हैं, और 2013-18 के बीच पूरे पांच साल तक सरकार चलाने का तजुर्बा भी उनके पास है. दूसरी ओर, डी.के. शिवकुमार के पास मज़बूत संगठनात्मक क्षमताएं हैं, उन्हें कठिन समय के दौरान पार्टी का संकटमोचक माना जाता है, और उन्हें प्रभावशाली वोक्कलिगा समुदाय, उसके प्रभावशाली संतों और नेताओं का समर्थन हासिल है.

UB India News

UB India News

Related Posts

पीएम मोदी ने किया  ‘नमो ड्रोन दीदी’ कार्यक्रम का आगाज

पीएम मोदी ने किया ‘नमो ड्रोन दीदी’ कार्यक्रम का आगाज

by UB India News
November 30, 2023
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को महिला किसानों को बड़ी सौगात दी है. पीएम मोदी ने एक वर्चुअल कार्यक्रम में...

PM मोदी का गरबा गीत …..

पीएम मोदी ने लिखा ब्लॉग, जी20 अध्यक्षता, अफ्रीकन यूनियन, नई दिल्ली डिक्लेरेशन समेत इन मुद्दों पर की बात

by UB India News
November 30, 2023
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की जी20 की अध्यक्षता और एक नये बहुपक्षवाद की सुबह की बात की है. पीएम...

चीन में पसर रहा “मौत का वायरस”.. भारत Alert! जानें कैसी हैं तैयारियां

चीन में पसर रहा “मौत का वायरस”.. भारत Alert! जानें कैसी हैं तैयारियां

by UB India News
November 30, 2023
0

चीन में रहस्यमयी बीमारी की दहशत... चीन इस वक्त एक और महामारी की चपेट में है. यहां कमउम्र बच्चों और बुजुर्गों...

‘गाजा पर हमले में अपने ही लोगों को मारा, अब शव भी नहीं ले रहा इजरायल’, हमास ने लगाया आरोप

‘गाजा पर हमले में अपने ही लोगों को मारा, अब शव भी नहीं ले रहा इजरायल’, हमास ने लगाया आरोप

by UB India News
November 30, 2023
0

इजरायल और हमास के बीच अस्थायी संघर्ष विराम के दौरान इजरायल ने हिरासत में ली गई सात महिलाओं, बच्चों और...

उत्तरकाशी में मशीन पर भारी पड़ा इंसान का हौसला , सफल रेस्क्यू पर ​विदेशी मीडिया बना मुरीद

उत्तरकाशी सुरंग हादसे ने खोल दी पोल, क्या अब ये सवाल हल होंगे?

by UB India News
November 30, 2023
0

सिल्केरा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों के रेस्क्यु ऑपरेशन की अद्भुत सफलता के बाद अब क्या? भारत सरकार की एक...

Next Post
कर्नाटक के सेटबैक के बाद क्‍या बीजेपी करेगी कमबैक…

कर्नाटक के सेटबैक के बाद क्‍या बीजेपी करेगी कमबैक...

कर्नाटक में कांग्रेस ने कैसे बीजेपी को हराया?

कर्नाटक में कांग्रेस ने कैसे बीजेपी को हराया?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
Copyright © 2023 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN