ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आयोजको की लचर व्यवस्था बीच तरेत में लाखो श्रद्धालुओं भीड़…….

UB India News by UB India News
May 15, 2023
in अध्यात्म, खास खबर, पटना
0
आयोजको की लचर व्यवस्था बीच तरेत में लाखो श्रद्धालुओं भीड़…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री शनिवार से पटना में हैं। आज उनके प्रवचन का दूसरा दिन है। बागेश्वर बाबा की कथा शाम को होनी है लेकिन बड़ी संख्या में महिलाओं ने रविवार सुबह से ही पंडाल पर कब्जा जमा लिया है। तरेत में चल रहे हनुमंत कथा के पहले दिन कार्यक्रम स्थल पर काफी लचर व्यवस्था दिखी। इसके लिये वहां मौजूद लोग आयोजक मंडली को दोषी ठहरा रहे थे। पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भर चुका था। दिल्ली‚ यूपी जैसे कई प्रदेशों से आये श्रद्धालुओं को सडक से कार्यक्रम देखना–सुनना पडा। ऐसे में वहां मौजूद हर कोई आयोजक एवं वोलेंटियर को दोषी ठहरा रहा था। स्थिति यह थी कि विशिष्ट व्यक्तियों के बैठने लिये बनाये गए स्थानों पर कल से ही दूसरे लोगों का कब्जा था। मीडिया एवं सुरक्षाकर्मियों के लिये भी कोई व्यवस्था नहीं दिखी। इसके चलते डी एरिया में ही मीडिया‚ सुरक्षाकर्मी एवं विशिष्ट व्यक्ति बैठे नजर आए। इससे कई बार सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी और मीडिया कर्मियों के बीच नोक झोंक की स्थिति उत्पन्न हो गई। धीरेंद्र शास्त्री के मंच पर आगमन के समय दो सौ से ज्यादा लोग डी एरिया में घुस आये। थानाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि कई बार आयोजन समिति के सचिव से इस संबंध में पूछा गया था कि विशिष्ट व्यक्ति और मीडिया कर्मियों के लिये अलग बैठने की व्यवस्था की गई है या नहीं। इस पर आयोजन समिति के सचिव राजशेखर ने कहा था कि दोनों के लिये अलग–अलग दीर्घा हैं। विशिष्ट व्यक्तियों के लिये पास की कोई व्यवस्था नहीं है। लेकिन शनिवार को कार्यक्रम के दौरान कई लोग पास लेकर इधर–उधर भटकने लगे। उस परिस्थिति में प्रशासन के पास उन्हें बैठाने के लिये कोई विकल्प नहीं था। आयोजक मंडली को सुनिश्चित करना था कि कौन कहां बैठेगा। पुलिस की जिम्म्मेवारी सिर्फ सुरक्षा को लेकर है।

 

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

इधर, पटना के पनाश होटल के समाने लगे बाबा बागेश्‍वर के पोस्‍टर फाड़े गए। इसी होटल में बाबा ठहरे हैं। इस मामले में किसी प्रकार की पुलिसिया कार्रवाई नहीं की गई है। पोस्टर फाड़ने वाले की पहचान नहीं हो पाई है।

बता दें कि कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने के लिए भीड़ उमड़ रही है। इधर, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था ताक पर है। रविवार सुबह पंडाल के डी ब्लॉक में महिलाओं ने फिर से कब्जा कर लिया।

इस भीषण गर्मी में कुछ ही जगह पंखा चल रहा है। सभी पंडालों में पंखा नहीं चलने से श्रद्धालु गर्मी से परेशान हो रहे हैं। श्रद्धालु अखबार और हाथों से कपड़े झलकर राहत पाने की कोशिश में लगे हैं।

बागेश्वर धाम से पहुंचे मंच संचालक नितेंद्र चौबे ने बताया कि ढाई सौ शौचालय का प्रबंध किया गया है। हालांकि. आज दो लाख से ऊपर श्रद्धालुओं की पहुंचने की संभावना है। भीड़ के अनुसार स्वयंसेवक की संख्या कम है।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए जो जरूरी सुविधाएं हैं, वह अकेले आयोजक की जिम्मेदारी नहीं बल्कि आप सब जिला प्रशासन और सरकार के साथ-साथ पूरे बिहार की है।

बाबा के मंच की पुख्ता घेराबंदी
मंच के डी एरिया तक भी कब्जा हो गया। जिसके बाद रविवार की सुबह जितेंद्र चौबे ने खड़े होकर बाबा के मंच की पुख्ता घेराबंदी कराई है।

पटना के नौबतपुर के तरेत गांव में 17 मई तक शाम चार बजे से सात बजे तक हनुमंत कथा सुनाएंगे। फिर भजन संध्या का कार्यक्रम होगा। आज उनके प्रवचन का दूसरा दिन है।

इसके बाद भोजपुरी गायक व सांसद मनोज तिवारी भजन प्रस्तुत करेंगे। बाबा 15 मई को दिव्य दरबार लगाएंगे। कार्यक्रम के लिए श्रद्धालुओं को तीन स्थानों पर सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ेगा।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

Next Post
तुर्किये में भूकंप के 3 महीने बाद आज चुनाव

तुर्किये में भूकंप के 3 महीने बाद आज चुनाव

कल तक हो सकता है कर्नाटक के CM का ऐलान , डीके या सिद्धारमैया……….

कल तक हो सकता है कर्नाटक के CM का ऐलान , डीके या सिद्धारमैया..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend