ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विप के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ , 24 सदस्यों के साथ परिषद् में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी

UB India News by UB India News
May 11, 2023
in पटना, विधानमंडल
0
विप के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ , 24 सदस्यों के साथ परिषद् में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विधान परिषद् के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर ने स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र से चार नव निर्वाचित सदस्यों शपथ दिलायी। शपथ लेने वालों में अवधेश नारायण सिंह‚ गया स्नातक‚ जीवन कुमार‚ गया शिक्षक‚ प्रो. ड़ॉ. वीरेन्द्र नारायण यादव‚ सारण स्नातक एवं संजीव कुमार सिंह‚ कोशी शिक्षक शामिल हैं। ॥ नये सदस्यों को विधान परिषद् की कार्य संचालन नियमावली‚ डायरी‚ आवास आवंटन पत्र एवं विधान परिषद् की समिति में मनोनयन से संबंधित पत्र भी भेंट किये गये। समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार‚ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव‚ विधान परिषद् के उप सभापति डॉ. रामचन्द्रे पूवेंर्‚ विधान सभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी‚ संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी‚ भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी‚ जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा‚ मुख्य सचेतक सत्तारूढ दल संजय कुमार सिंह‚ सचेतक सत्तारूढ दल रीना यादव‚ नेता प्रतिपक्ष विधान सभा विजय कुमार सिन्हा‚ नवल किशोर यादव‚ सुनील कुमार‚ प्रेम चन्द्र मिश्रा‚ कुमुद वर्मा‚ निवेदिता सिंह‚ राधा चरण साह‚ प्रो. रामबली सिंह‚ प्रमोद कुमार‚ संतोष कुमार सिंह सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के आरम्भ में विधान परिषद् के कार्यकारी सचिव विनोद कुमार ने निर्वाचन संबंधी गजट अधिसूचना पढी।

जनता दल यूनाईटेड (JDU) बिहार के दोनों में से किसी सदन में ऊपर नहीं रही। 2020 के चुनाव के पहले की स्थितियों से पूरी तरह उलट जैसी परिस्थिति सामने है। बुधवार को शपथ ग्रहण के साथ बिहार विधान परिषद् में भाजपा नंबर वन हो गई है।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात के पहले बिहार विधान परिषद् के नव-निर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक हुए। इसके साथ ही वह इस बात के भी गवाह बन गए कि अब उनकी पार्टी जनता दल यूनाईटेड (JDU) बिहार के दोनों में से किसी सदन में ऊपर नहीं रही। 2020 के चुनाव के पहले की स्थितियों से पूरी तरह उलट जैसी परिस्थिति सामने है। बुधवार को शपथ ग्रहण के साथ बिहार विधान परिषद् में जदयू से ज्यादा सदस्यों की संख्या भाजपा की हो गई। बिहार विधानसभा में पहले ही जदयू तीसरे नंबर पर है। वहां जदयू के साथ सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पहले नंबर पर और भारतीय जनता पार्टी (BJP) दूसरे नंबर पर है।

दो-दो सीटें भाजपा-जदयू ने जीती, एक में पीके समर्थित
बुधवार को गया स्नातक सीट से नव-निर्वाचित अवधेश नारायण सिंह (BJP), सारण स्नातक क्षेत्र के नव-निर्वाचित वीरेंद्र नारायण यादव (JDU), कोसी शिक्षक सीट से नव-निर्वाचित डॉ. संजीव कुमार सिंह (JDU), गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नव-निर्वाचित जीवन कुमार (BJP) ने शपथ ली। पिछले दिनों हुए पांच सीटों के चुनाव में दो-दो सीटें भाजपा और जदयू को मिली थीं, जबकि एक सीट प्रशांत किशोर समर्थित उम्मीदवार आफाक अहमद ने अपने नाम की थी। आफाक पहले ही शपथ ले चुके हैं।

24 सदस्यों के साथ परिषद् में भाजपा नंबर वन
सत्तारूढ़ जदयू के विधान परिषद् में 24 सदस्य थे। अब इस चुनाव में दो की जीत के बावजूद जदयू के सदस्यों की संख्या 23 रह गई है। भाजपा के सदस्यों की संख्या पहले 23 थी। उसके दो सदस्य निर्वाचित हुए, लेकिन नए सदस्य एक बढ़ने से संख्या 24 हो गई। विधान परिषद् में राजद के 14, कांग्रेस के चार, सीपीआई, हम और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के एक-एक सदस्य हैं। इसके अलावा छह सदस्य निर्दलीय हैं। इन चुनावों के आसपास ही उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू से इस्तीफा देते हुए विधान परिषद् की सीट भी छोड़ी थी, लेकिन इस सीट पर उप-चुनाव नहीं हो सका है। यह सीट खाली है अभी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
धर्म की आड़ में लोगों को भड़काने का करते हैं काम

धर्म की आड़ में लोगों को भड़काने का करते हैं काम

विपक्षी दलों कि एकता और गठबंधन के लिए नितीश पहुंचे मुंबई ,  उद्धव ठाकरे और शरद पवार से हुई चर्चा

विपक्षी दलों कि एकता और गठबंधन के लिए नितीश पहुंचे मुंबई , उद्धव ठाकरे और शरद पवार से हुई चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend