ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चुनाव से लौटे बजरंग बली………

UB India News by UB India News
May 11, 2023
in Lokshbha2024, हास्य - व्यंग
0
चुनाव से लौटे बजरंग बली………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कर्नाटक के चुनाव संपन्न हो चुके हैं और अब परिणाम आने तक टीवी वाले अवश्य ही नेताओं से यह पूछ–पूछ कर अपने चैनलों का पेट भरने में लग गए होंगे कि वे अपनी चुनाव की थकान कैसे उतार रहे हैं–सो कर‚ बच्चों के साथ खेल कर‚ टीवी या सिनेमा देखकर या फिर किसी और तरीके से। ऐसे में इन टीवी वालों से निवेदन है कि जरा बजरंगी बली से भी पता कर लें कि वे अपनी चुनावी थकान कैसे उतार रहे हैं। इस बार कर्नाटक चुनाव में वे भी काफी व्यस्त रहे। नहीं जी नहीं‚ नेताओं की तरह यह गाली और वो गाली देने में व्यस्त नहीं रहे। वे चुनाव ड्यूटी पर लगाए गए सरकारी कर्मचारियों की तरह भी व्यस्त नहीं रहे कि देखें मशीन ठीक चल रही है या नहीं‚ बूथ की व्यवस्था और पुलिस बंदोबस्त ठीक है कि नहीं। वे इस गाडी या उस गाडी से अवैध नकदी या शराब की बरामदगी के लिए छापेमारी भी नहीं कर रहे थे। वे चुनाव आयोग की तरह तोे बिल्कुल भी व्यस्त नहीं रहे। जब चुनाव आयोग ही अलमस्त रहा‚ तो वे उसकी तरह व्यस्त क्यों होते।

इस चुनाव में वे बिल्कुल वैसे ही व्यस्त रहे जैसे पिछले कई वर्षों से चुनावों में उनके आराध्य भगवान राम व्यस्त रहते थे। इस बार शायद रामजी की कृपा से ही और उनकी मर्जी से ही बजरंग बली ने यह ड्यूटी निभाई होगी। इतने वर्ष निरंतर चुनाव प्रचार को ढोना कोई आसान काम थोडे ही है। सो‚ उन्होंने बिल्कुल उसी तरह अपने आराध्य को विश्राम दिया जैसे भाजपा ने गुजरात मॉडल को विश्राम दिया। गुजरात मॉडल भी कई वर्षो से भाजपा के प्रचार में लगा रहा। इस बार पार्टी ने उसे विश्राम दिया। इस बार तो बाबा के बुलडोजर मॉडल की ही धूम रही। इस लिहाज से यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण रहा कि एक तो रामजी को और दूसरे गुजरात मॉडल को कुछ विश्राम मिला और दूसरे उनके दो विकल्प भी मिल गए। भाजपा कोई विपक्ष नहीं है कि विकल्प ही न खोज पाए। वैसे तो बजरंग बली का चुनावी अनुभव कोई बहुत नया भी नहीं है। बजरंग दल वालों ने उनके लिए राजनीति को ऐसा कोई अछूत भी नहीं रहने दिया है‚ और फिर केजरीवाल जी भी हनुमान चालीसा का पाठ करते ही रहे हैं। और आशीर्वाद के लिए तो नेता लोग उनके चरणों में गिरे ही रहते हैं। फिर भी उनसे यह अवश्य ही जानना चाहिए कि वे चुनाव प्रचार की थकान कैसे उतार रहे हैं।

RELATED POSTS

दिव्यांगों का मजाक उड़ाने सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों से माफी मांगने का दिया आदेश …………..

चुनावी जंग आस्था से बदजुबानी तक पहुंची, हर कोई दूसरे को नीचा बताने में जुटा…

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में स्पेशन इंटेंसिव रिवीजन के मामले में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई

दिव्यांगों का मजाक उड़ाने सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों से माफी मांगने का दिया आदेश …………..

by UB India News
August 27, 2025
0

दिव्यांगों का मजाक उड़ाने के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सोशल...

पटना के चौक-चौराहों पर लगे पोस्टर – बिहार में गुंडा राज, कारोबारियों पर कहर

चुनावी जंग आस्था से बदजुबानी तक पहुंची, हर कोई दूसरे को नीचा बताने में जुटा…

by UB India News
July 16, 2025
0

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पार्टियां अब रियल टाइम अटैक कर रही हैं। कार्टून के जरिए सोशल मीडिया पर हमले...

आप को धमकी की भाषा शोभा नहीं देती………….

आप को धमकी की भाषा शोभा नहीं देती………….

by UB India News
July 21, 2024
0

एक बहस में एक प्रवक्ता एंकर से शिकायत करता है कि वह उसे बोलने से रोक रहा है क्योंकि वह...

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

by UB India News
May 1, 2024
0

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को इंदौर में बड़ा झटका लगने के एक दिन बाद आज मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल...

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

Next Post
सरकार की नीतियों के कारण 10 साल से विकास ठपः सम्राट

सरकार की नीतियों के कारण 10 साल से विकास ठपः सम्राट

विप के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ , 24 सदस्यों के साथ परिषद् में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी

विप के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ , 24 सदस्यों के साथ परिषद् में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend