ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर अनिल दुजाना को यूपी एसटीएफ ने मार गिराया

UB India News by UB India News
May 5, 2023
in अपराध, खास खबर
0
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर अनिल दुजाना को यूपी एसटीएफ ने मार गिराया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

श्चिमी उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर अनिल दुजाना (Gangster Anil Dujana) को मार गिराया है. यूपी एसटीएफ को खबर मिली थी अनिल दुजाना किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है. इसके चलते एसटीएफ की टीम उसकी तलाश में जुट गई है. इसी दौरान यूपी एसटीएफ की टीम की गैंगस्टर के साथ मुठभेड़ हो गई है. STF ने एनकाउंटर में अनिल दुजाना को ढेर (Anil Dujana Encounter) कर दिया है. कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना पिछले काफी समय से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था, लेकिन कुछ समय पहले वह जमानत पर बाहर आ गया.

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बदमाश अनिल दुजाना के खिलाफ 62 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. उसके खिलाफ गाजियाबाद, नोएडा, मुजफ्फरनगर सहित यूपी के कई जनपदों में मर्डर, लूट, डकैती और फिरौती जैसे गंभीर मामलों में एफआईआर दर्ज हैं. आपको बता दें कि यूपी और दिल्ली की पुलिस लगातार गैंगस्टर की तलाश में जुटी थी.

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

जेल से बाहर आकर दी थी धमकी

जेल से बाहर आते ही अनिल दुजाना ने जयचंद प्रधान मर्डर केस में उसकी पत्नी और गवाह संगीता को धमकी दी. इसके बाद उच्च अधिकारियों ने एक्शन लेते हुए अनिल दुजाना के खिलाफ पिछले सप्ताह में 2 मुकदमे दर्ज किए. दुजाना की गिरफ्तारी के लिए नोएडा पुलिस की स्पेशल सेल टीम और एसटीएफ टीम लगी हुई थी. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों के दौरान 7 टीमों ने 20 से भी ज्यादा स्थानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी.

यूपी समेत कई राज्यों केस दर्ज थे

अनिल दुजाना पर यूपी समेत अन्य राज्यों में लगभग 50 हत्या, रंगदारी, फिरौती आदि के केस दर्ज हैं. ​​​​​​​बादलपुर का दुजाना गांव कभी कुख्यात सुंदर नागर उर्फ सुंदर डाकू के नाम से जाना जाता था. सत्तर और अस्सी के दशक में सुंदर का दिल्ली-एनसीआर में खौफ था. उसने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तक को जान से मारने की धमकी दे दी थी. इसी दुजाना गांव का है अनिल नागर उर्फ अनिल दुजाना. पुलिस रिकॉर्ड में 2002 में गाजियाबाद के कवि नगर थाने में इसके खिलाफ हरबीर पहलवान की हत्या का पहला मुकदमा दर्ज हुआ.

यूपी में बदमाशों का एनकाउंटर जारी

यूपी में हुए एनकाउंटर में अब गैंगस्टर अनिल दुजाना का नाम भी जुड़ गया. अप्रैल में उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी असद और उसके सहयोगी गुलाम दोनों एनकाउंटर में मारे गए. इस एनकाउंटर के बाद यूपी में सियासी बयानबाजी देखने को मिली थी.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

Next Post
153 साल बाद राजद्रोह कानून को खत्म करेगी सरकार?

153 साल बाद राजद्रोह कानून को खत्म करेगी सरकार?

मणिपुर हिंसा: दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश, हिंसा पर काबू पाने के लिए सरकार का बड़ा फैसला

मणिपुर हिंसा: दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश, हिंसा पर काबू पाने के लिए सरकार का बड़ा फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend