ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पंचायती राज दिवस : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज विंध्य दौरा …………..

UB India News by UB India News
April 25, 2023
in केंद्रीय राजनीती
0
पंचायती राज दिवस : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज विंध्य दौरा …………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एमपी के दौरे पर हैं। वह पंचायती राज दिवस समारोह में शामिल होकर देश की ग्राम सभाओं और पंचायती राज्य संस्थाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11.30 बजे रीवा के एसएएफ मैदान में पहुंच जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के 4 लाख 11 हजार हितग्राहियों को वर्चुअल गृह प्रवेश कराएंगे। साथ ही मध्यप्रदेश में जल जीवन मिशन की 7853 करोड़ लागत की 4 बड़ी समूह जल-प्रदाय योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 2300 करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और शुभांरभ करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्यप्रदेश के विंध्य के दौरे पर हैं। वे रीवा में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आयोजित पंचायती राज सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मुख्य कार्यक्रम SAF ग्राउंड पर होगा। मोदी यहां 1700 करोड़ की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। 7853 करोड़ की 5 नल – जल योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। रीवा-इतवारी ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

वर्चुअली, ग्वालियर रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट का शुभारंभ करेंगे। छिंदवाड़ा-नैनपुर ट्रेन और नैनपुर-छिंदवाड़ा ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।​ प्रधानमंत्री आवास योजना के 4 लाख हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराएंगे। 1 करोड़ 25 लाख लोगाें को स्वामित्व संपत्ति कार्ड प्रदान करेंगे। बीना-कोटा रेल ट्रैक का दोहरीकरण, छिंदवाड़ा-नैनपुर-मंडला फोर्ट रेल ट्रैक का गेज परिवर्तन और इलेक्ट्रिफिकेशन, बिरला नगर-उदी मोड फोर्ट रेल ट्रैक और महोबा- खजुराहो – उदयपुरा रेल ट्रैक के इलेक्ट्रिफिकेशन का लोकार्पण भी PM वर्चुअली करेंगे। मध्यप्रदेश में रेल नेटवर्क अब 100% इलेक्ट्रिक हो गया है। ये रेल प्रोजेक्ट्स 2300 करोड़ से ज्यादा की लागत के हैं।

रीवा में मोदी का यह तीसरा दौरा है। इससे पहले वह मई 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान और दूसरी बार नवंबर 2018 में विधानसभा चुनाव के प्रचार में आए थे।

अपडेट्स…
सुबह 11.25 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खजुराहो से रीवा पहुंचे।
प्रधानमंत्री सुबह 10.55 बजे खजुराहो एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए रीवा के लिए रवाना हुए।
CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा, PM कई सौगात लेकर आ रहे हैं। आज फिर MP के सौभाग्‍य सूर्य का उदय हुआ है।

इन चीजों की देंगे सौगात

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन की लगभग 7,853 करोड़ रुपए की 5 परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इनमें रीवा जिले की 2319 करोड़ 45 लाख रुपए लागत की 1411 गांव में पानी पहुंचाने वाली रीवा बाणसागर परियोजना, सतना बाणसागर-2 परियोजना 2153 करोड़ 12 लाख रुपए लागत की रीवा और सतना जिले के 295 गांव को लाभान्वित करने वाली जल-प्रदाय योजना, 1641 करोड़ 52 लाख रुपए लागत की 677 गांव में पीने का पानी पहुंचाने वाली सीधी बाणसागर समूह नल-जल योजना, 951 करोड़ 18 लाख रुपए लागत की रीवा जिले के 630 गांव को लाभान्वित करने वाली टमस समूह नल-जल योजना और 788 करोड़ 63 लाख रुपए लागत की 323 गांव को लाभान्वित करने वाली गुलाब सागर समूह जल-प्रदाय योजना शामिल है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री लाभार्थियों को लगभग 35 लाख स्‍वामित्‍व संपत्ति कार्ड सौंपेंगे। इन कार्ड को सौंपने के साथ ही देश में स्वामित्व योजना में लगभग 1 करोड़ 25 लाख संपत्ति कार्ड वितरित किए जा चुके होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एमपी में जिन रेल परियोजनाओं को समर्पित करेंगे, उनमें मध्यप्रदेश में रेल नेटवर्क के शत-प्रतिशत विद्युतीकरण के साथ दोहरीकरण, आमान परिवर्तन और विद्युतीकरण परियोजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री ग्वालियर स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास और तीन ट्रेनों का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे।

7853 करोड़ के इन कार्यों का शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नल – जल योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इससे 4036 गांव के 947731 परिवार को पीने का पानी मिलेगा।​​​​​​

  • रीवा जिले की बाणसागर परियोजना की लागत 2319 करोड़ 45 लाख रुपए है। इससे 1411 गांव में पानी पहुंचेगा।
  • सतना बाणसागर-2 की परियोजना की लागत 2153 करोड़ 12 लाख रुपए है। इससे रीवा, सतना जिले के 295 गांव लाभांवित होंगे।
  • सीधी बाणसागर समूह नल जल योजना की लागत 1641 करोड़ 52 लाख रुपए है। इससे 677 गांव में पीने का पानी पहुंचेगा।
  • टमस समूह नल जल योजना की लागत 951 करोड़ 18 लाख रुपए है। इससे रीवा जिले के 630 गांव लाभांवित होंगे।
  • सीधी जिले की गुलाब सागर समूह नल जल योजना की लागत 788 करोड़ 63 लाख रुपए है। इससे 323 गांव लाभांवित होंगे।

साढ़े ग्यारह बजे पहुंचेंगे प्रधानमंत्री

रीवा के एसएएफ मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साढ़े ग्यारह बजे पहुंचेंगे। इसके बाद वहां प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। 12.05 बजे सीएम शिवराज सिंह चौहान का उद्बोधन होगा। 12.32 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर वहां पूरी तैयारी हो गई है। पीएम मोदी के अलावे कई केंद्रीय मंत्री भी वहां पहुंचेंगे।

सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था

वहीं, रीवा में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। साढ़े तीन हजार के करीब पुलिस जवानों की तैनाती है। ये शहर के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल तक तैनात रहेंगे। इसके साथ ही मैदान में सुरक्षा की कमान एसपीजी ने भी संभाल रखी है। कार्यक्रम स्थल की निगरानी ड्रोन से भी की जा रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री के मंच से पीएम मोदी का दमदार संदेश………………..

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देंगे; CJP प्रोटेस्ट पर PM मोदी का ऐलान

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके अपनी...

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

by UB India News
July 22, 2026
0

संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' संसद पुस्तकालय भवन के जी.एम.सी....

Next Post
सुप्रीम कोर्ट अतीक-अशरफ की हत्या की जांच में कमेटी बनाने की मांग पर 24 अप्रैल को करेगा सुनवाई,

अतीक-अशरफ हत्या मामले की 28 अप्रैल को 'सुप्रीम' सुनवाई, 2017 से अब तक हुए एनकाउंटर की जांच की भी मांग

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: सीएम उम्मीदवार की घोषणा से क्यों परहेज कर रही है बीजेपी, कांग्रेस?

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: सीएम उम्मीदवार की घोषणा से क्यों परहेज कर रही है बीजेपी, कांग्रेस?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend