बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में अंधाधुंध फायरिंग की घटना में चार जवान शहीद हो गए हैं। जवानों की शहादत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि घटना की वजह अबतक पता नहीं चल सकी है। इसके बाद सेना ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। जानकारी के मुताबिक पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर सुबह करीब 04 बजकर 35 मिनट पर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना के तुरंत बाद पूरे मिलिट्री स्टेशन के चारों तरफ क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर सील कर दिया गया है और छावनी क्षेत्र में किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। सर्च ऑपरेशन जारी है। घटना में चार जवानों की शहादत की खबर है।
आर्मी कैंट बठिंडा जीओ मेस में फायरिंग
सूत्रों के अनुसार आर्मी कैंट बठिंडा जीओ मेस में फायरिंग हुई है। आर्मी कैंट के सभी एंट्री गेट बंद कर दिए गए हैं। करीब 2 दिन पूर्व एक इंसास रायफल सहित 28 कारतूस भी गायब हो गए थे। इस घटना के पीछे सेना के कुछ जवानों का हाथ हो सकता है। सेना स्थानीय पुलिस को कैंट इलाके में नहीं घुसने दे रही है। बठिंडा में आर्मी कैंट के सभी एंट्री गेट बंद कर दिए गए हैं। पंजाब पुलिस के सूत्रों ने बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग में कोई ccccccccccccccccccccccccccccc किया है।
बठिंडा में आर्मी कैंट के सभी एंट्री गेट बंद कर दिए गए हैं। पंजाब पुलिस के सूत्रों ने बताया है किकरीब दो दिन पहले 28 कारतूस वाली एक इंसास राइफल गायब हो गई थी। इस घटना के पीछे सेना के कुछ जवान हो सकते हैं।