भारत संवाद अभियान प्रसार के अंतर्गत आज एक विचार संगोष्ठी का आयोजन रहीमापुर में किया गया । जिसमे कई शिक्षाविद, गणमान्य और राष्ट्र के प्रति समर्पित लोगों ने भाग लिए ।
इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए द्वारिका कॉलेज के प्राचार्य डा. अरबिन्द कुमार यादव ने कहा कि अभियान बहुत अच्छा है। समाज को अपने राष्ट्र के प्रति अपने संविधान के प्रति और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने वाला है ।
भारत संवाद अभियान के संयोजक बिजेन्द्र कुमार अधिवक्ता ने कर्यक्रम में अपनी बात रखते हुए संवाद क्या होता है उसका चित्रण किया । उन्होंने कहा कि यह संवाद उस संवाद कड़ी है जो गौतमबुद्ध ने अंगुलीमार से किया था और मोहन दास करमचंद गांधी ने भारत के लोगों से किया था। इसे हृदय परिवर्तन का संवाद कहते हैं कि एक संवाद कृष्ण-अर्जुन के साथ हुआ था जिसने कुरुक्षेत्र को रणक्षेत्र में परिवर्तित किया था।
संगोष्ठी का संचालन करते हुए सुरेश प्र० सिंह शिक्षक ने कहा कि भारत संवाद अभियान ही एकमात्र उपाय है जिससे भारतीय राजनीति, अर्थनीति व समाज को परिवर्तन किया जा सकता है।
संवाद अभियान से सहृदयता दिखाते हुए समाजसेवी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि हर संभव मदद किया जाएगा।
भाई अमरेन्द्र ने भी संवाद अभियान का सराहा और भारत सेवार अभियान के साथ रहने की बात कही।
संगोष्ठी में संजय कुमार सिंह शिक्षक , मिंकु जी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।