ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना वैक्सीन खत्म जल्द भेजे केंद्रः नीतीश

UB India News by UB India News
April 8, 2023
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री, स्वास्थ
0
कोरोना वैक्सीन खत्म जल्द भेजे केंद्रः नीतीश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से कोरोना वैक्सीन जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को राज्य स्वास्थ्य समिति के नवनिर्मित स्वास्थ्य भवन का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बिहार में एक सप्ताह पहले तक कोरोना की वैक्सीन लोगों को लगाई जा रही थी। अभी वैक्सीन खत्म हो गयी है‚ जिसके कारण कोरोनारोधी टीकाकरण का काम नहीं हो रहा है।

केंद्र सरकार को चाहिए कि वह जल्द से जल्द वैक्सीन उपलब्ध कराये‚ ताकि वैक्सीनेशन का काम भी चलता रहे। जितनी जल्द वैक्सीन उपलब्ध होगी‚ उतना ही अच्छा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पास प्रतिदिन कोरोना की रिपोर्ट आती है। अभी पूरे देश में कोरोना की जितनी जांच हो रही है‚ उसकी एक तिहाई जांच बिहार में हो रही है। देश में १० लाख की आबादी पर कोरोना की औसत जांच ६ लाख के करीब है‚ जबकि बिहार में ८ लाख से ज्यादा है। कोरोना के मामले घटे या बढे‚ बिहार में कोरोना की जांच निरंतर होती रहती है। उन्होंने कहा कि सभी जगहों पर कोरोना की जांच कराते रहने का पहले से ही निर्देश दिया हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी पटना समेत चार–पांच जिलों में कोरोना संक्रमण के कुछ मामले सामने आये हैं। इसको लेकर बिहार में शुरू से ही लोग अलर्ट हैं। सभी को और अलर्ट रहना होगा। बिहार में कोरोना संक्रमित दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों को सलाह दी गई है कि अस्पताल वगैरह में जाने पर मास्क लगाकर ही जायें। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर सरकार की पूरी तैयारी है। किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से किसी की मृत्यु होने पर उसके आश्रित को राज्य सरकार ४ लाख रुपये देती है। इससे संबंधित मामले को लेकर कुछ फरियादी ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में भी मेरे पास आये हैं। इसको लेकर जांच करायी गई है और जिनको अब तक यह सहायता राशि नहीं मिली है‚ उनको भी जल्द मिल जायेगी।

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना के शेखपुरा में राज्य स्वास्थ्य समिति के नवनिर्मित स्वास्थ्य भवन का शिलाप^ अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित स्वास्थ्य भवन के प्रथम एवं तीसरे तल्ले का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आईजीआईएमएस का भी हमलोगों ने काफी विस्तार कराया है। इसको हमलोग और ज्यादा विस्तृत करना चाहते हैं। नवनिर्मित स्वास्थ्य भवन के तीसरे तल्ले पर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से नवनिर्मित स्वास्थ्य भवन के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह छह तल्ले का बना हुआ है। स्वास्थ्य भवन के विभिन्न कार्यालय‚ मीटिंग हॉल‚ सौर उर्जा सहित अन्य सुविधाओं के संबंध में उन्होंने जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी इच्छा थी कि स्वास्थ्य भवन जल्द बन जाए। यह भवन बनकर तैयार हो गया है। यह बेहतर बना है जहां कई प्रकार की सुविधाएं हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार‚ मुख्य सचिव आमिर सुबहानी‚ स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ‚ मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार‚ भवन निर्माण विभाग के सचिव सह पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि‚ मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह‚ बिहार चिकित्सा सेवा एवं इंफ्रास्ट्रक्चर निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक दिनेश कुमार‚ पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह‚ वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम के पश्चात् पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम यहां आते रहे हैं। राज्य स्वास्थ्य समिति का नया भवन बनकर तैयार हो गया है। यह बडी खुशी की बात है। कोरोना के कारण इसके निर्माण में थोडा विलंब हुआ। स्वास्थ्य मंत्री समेत विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारियों के लिए यहां बैठने की व्यवस्था है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
पटना मेट्रो रेल परियोजना : टनल बनाने का काम शरू

पटना मेट्रो रेल परियोजना : टनल बनाने का काम शरू

मुख्यमंत्री के दावत–ए–इफ्तार में बडी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

मुख्यमंत्री के दावत–ए–इफ्तार में बडी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend