ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बीजेपी स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय में ‘अपना रास्ता’ पुस्तिका किया गया जारी

UB India News by UB India News
April 6, 2023
in पटना, भाजपा
0
बीजेपी स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय में ‘अपना रास्ता’ पुस्तिका किया गया जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यालय में समारोह मनाया गया। पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पार्टी का झंडा फहराया। समारोह में BJP ने ‘अपना रास्ता’ पुस्तिका जारी किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 43 साल में पार्टी 2 से 303 सीटों तक पहुंची है। इसे और आगे बढ़ाना है। वहीं नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि विधायकों की दो टीम नालंदा और और सासाराम जा रही है। रामनवमी के बाद हुए हिंसा के बाद सरकार वहां ठीक से काम कर रही या नहीं यह हम देखेंगे।

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

43 वर्षों में नेता-कार्यकर्ताओं ने मिलकर बीजेपी को आगे बढ़ाया

प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि ‘अपना रास्ता’ पुस्तिका में 1980 से 2023 तक के जो रास्ते रहे उसे सामने रखा गया है। कैसे बीजेपी दो सीटों से 303 सीटों तक पहुंची? कैसे कार्यकर्ता जमीन पर काम करते रहे और पार्टी की चिंता बूथ स्तर से मंडल और जिला स्तर पर रही? प्रदेश के नेता पार्टी को लगातार आगे बढ़ाते रहे। 43 वर्षों के सफर को नेता-कार्यकर्ता ने मिलजुल कर निष्ठा के साथ आगे बढ़ाया है। पार्टी को और आगे बढ़ाना है। इस पर प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन भी मिला है।

दो टीम दंगा पीड़ित क्षेत्र में जा रही, विजय सिन्हा नालंदा जा रहे

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि जो जंगल राज के पुरोधा थे गुंडा राज लाना चाहते हैं। जनता जवाब देगी कि किसको उल्टा लटकाना है और किसको सीधा करना है! उन्होंने कहा कि विधायकों की दो टीम निकल रही है। वे खुद नालंदा जा रहे हैं और दूसरी टीम सासाराम जा रही है। लोगों को न्याय मिले और सरकार ईमानदारी से जिम्मेदारी का निर्वहन करे। राजनीतिक मंशा छोड़ा सेवा के भाव के साथ काम करे सरकार। हम देखने जा रहे हैं कि सरकार ठीक से वहां काम कर रही है या नहीं?

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं और उनका इकबाल खत्म हो चुका है। वे अपराधी और भ्रष्टाचारी की जमात के साथ सरकार चला रहे हैं। लोगों को भरमाने के लिए बयान दे रहे हैं। सीटिंग जज से बिहार में हुए दंगे की जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। रामनवनी में प्रशासनिक तंत्र पूरी से फेल दिखा। प्रशासनिक अराजकता की शिकार है बिहार। जो प्रशासन इसरायल मंसूरी पर एफआईआर नहीं कर सकता वह क्या न्याय करेगा!

इस अवसर पर विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव, नितिन नवीन सहित बड़ी संख्या में नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
MLC चुनाव में प्रशांत किशोर समर्थित उम्मीदवार की जीत

MLC चुनाव में प्रशांत किशोर समर्थित उम्मीदवार की जीत

बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी

बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend