ADVERTISEMENT
Friday, August 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अदाणी समूह के आधारभूत ऑपरेशन बेहद ठोस हैं

UB India News by UB India News
April 5, 2023
in Lokshbha2024, कारोबार
0
अमीरों की लिस्ट में 33वें पायदान पर पहुंचे अडानी, जानें अर्श से फर्श तक की पूरी कहानी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इसी साल जनवरी में अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म की रिपोर्ट के बाद अदाणी समूह (Adani Group) के शेयरों में आई गिरावट से जीक्यूजी पार्टनर्स (GQG Partners) के सह-संस्थापक राजीव जैन (Rajiv Jain) समूह में भारी निवेश करने से पीछे नहीं हटे, क्योंकि उनका मानना है कि अदाणी समूह में कुछ खासियतें हैं, जिनकी बदौलत लम्बे समय में समूह बेहद शानदार प्रदर्शन करेगा.

55-वर्षीय राजीव जैन ने ब्रिटिश समाचारपत्र ‘फाइनेंशियल टाइम्स’ से कहा कि अदाणी समूह पर फ्रॉड का आरोप लगाने वाली अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट ने अदाणी समूह के शेयरों को नुकसान ज़रूर पहुंचाया है, लेकिन उसमें समूह की खास जानकारियों का ज़िक्र नहीं किया गया है.

RELATED POSTS

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

22,500 करोड़ का परमाणु निवेश!

उनका कहना था कि समूह बेहद आकर्षक कीमतों वाली ऐसी संपत्ति हासिल करता जा रहा है, जो सब कुछ बदल सकती है. अमेरिका में फ्लोरिडा स्थित फर्म के मालिक राजीव जैन का कहना था, “भौतिक संपत्ति, नियमित संपत्ति, ऐसी संपत्ति जिस पर आपका एकाधिकार है – इनके विकल्प पैदा करना मुश्किल होता है…”

‘फाइनेंशियल टाइम्स’ से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें अदाणी समूह पर अमेरिकी शॉर्ट सेलर की रिपोर्ट से कोई चिंता नहीं, क्योंकि उभरते बाज़ारों में मौजूद कंपनियों में कुछ लक्षण तो ऐसे होते ही हैं, जो कुछ निवेशकों को असहज कर दें.

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद शेयरों की कीमत में भारी गिरावट के बावजूद राजीव जैन ने पिछले माह अदाणी समूह में 1.9 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश किया, जिसने उन्हें एक ऐसे शख्स के तौर पर सुर्खियों में ला दिया, जो बेहद अस्थिर वैश्विक आर्थिक हालात के बीच बहाव के ख़िलाफ़ गया.

‘फाइनेंशियल टाइम्स’ से बातचीत में राजीव जैन ने समझाया कि वह अदाणी समूह में अपने निवेश को लेकर चिंतित क्यों नहीं हैं, जबकि यह निवेश उनकी लिस्टेड कंपनियों में से चार में फैला हुआ है. उनका कहना था कि दरअसल वह लाभ कमाने के लिए पांच साल की लम्बी अवधि की तरफ देख रहे हैं.

ब्रिटिश समाचारपत्र के अनुसार, राजीव जैन के पास कुशल लोगों की 20-सदस्यीय निवेश टीम है, जिसने अदाणी के ईको-सिस्टम में मौजूद लोगों से ‘सवाल-जवाब किए’ और इस नतीजे पर पहुंचे कि अदाणी समूह के आधारभूत ऑपरेशन बेहद ठोस हैं.

राजीव जैन ने कहा, “आखिरकार, हमारा व्यापार छवि और वास्तविकता के बीच के अंतर से पैसा कमाने का है, और हम असलियत को वैसा नहीं देखते, जैसा हिंडनबर्ग देखता है…”

अदाणी समूह ने हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों को भारत, भारतीय संस्थाओं और भारतीय विकास पर ‘सुनियोजित हमला’ करार दिया है. उनका कहना था कि यह रिपोर्ट अमेरिकी फर्म ने वित्तीय लाभ कमाने के लिए ‘गलत इरादे’ से तैयार की गई थी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

by UB India News
August 14, 2026
0

झारखंड में खनिज संपदा से जुड़े राजस्व को लेकर केंद्र और राज्य के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है....

22,500 करोड़ का परमाणु निवेश!

22,500 करोड़ का परमाणु निवेश!

by UB India News
August 14, 2026
0

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के उद्योग विभाग और विभिन्न औद्योगिक समूहों के बीच हुए निवेश संबंधी समझौतों...

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स में ज्यादा पावरफुल कौन, किसके हाथ में है टाटा समूह की चाबी?

by UB India News
August 13, 2026
0

टाटा सन्स के चेयरमैन पद से एन. चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद एक बार फिर टाटा समूह की हर तरफ...

एफसीआरए और कुछ गंभीर सवाल…………..

एफसीआरए और कुछ गंभीर सवाल…………..

by UB India News
August 14, 2026
0

विदेशी अंशदान को लेकर भारत में बहस नई नहीं है। विदेशी धन सामाजिक सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, राहत और धार्मिक गतिविधियों...

शराबबंदी कानून को लेकर NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज………….

शराबबंदी कानून को लेकर NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज………….

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार में शराबबंदी को लेकर राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान परिषद यानी NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद राजनीतिक बहस तेज...

Next Post
सासाराम-बिहारशरीफ में पांचवें दिन इंटरनेट बंद ,आज से खुली दुकानें; अबतक 173 गिरफ्तार

सासाराम-बिहारशरीफ में पांचवें दिन इंटरनेट बंद ,आज से खुली दुकानें; अबतक 173 गिरफ्तार

खुद को दुनिया का ठेकेदार समझना बंद करें पश्चिमी देश……….

खुद को दुनिया का ठेकेदार समझना बंद करें पश्चिमी देश..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend