ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ISRO ने फिर रचा इतिहास : वनवेब इंडिया-2 मिशन के तहत 36 उपग्रह तय कक्षा में स्थापित

UB India News by UB India News
March 27, 2023
in विज्ञान
0
ISRO ने फिर रचा इतिहास : वनवेब इंडिया-2 मिशन के तहत 36 उपग्रह तय कक्षा में स्थापित
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज सुबह चेन्नई के पास श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से 36 उपग्रहों (satellites) को ले जाने वाला एक रॉकेट लॉन्च किया. लॉन्च व्हीकल मार्क-III (LVM3) को वनवेब इंडिया-2 मिशन के हिस्से के रूप में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया. कुछ ही देर बाद इसरो ने बताया कि एलवीएम3-एम3/वनवेब इंडिया-2 मिशन के तहत 36 उपग्रहों को उनकी तय कक्षा में स्थापित कर दिया गया है. उपग्रहों को पृथ्वी की निचली कक्षा में तैनात किया गया है. व्यावसायिक लॉन्च की सफलता इसरो को अपने उपग्रहों को लॉन्च करने की कोशिश कर रही कंपनियों के लिए एक व्यवहार्य सेवा प्रदाता (viable service provider) के रूप में स्थापित करेगा. ब्रिटेन की नेटवर्क एक्सेस एसोसिएट्स लिमिटेड (वनवेब ग्रुप कंपनी) एक वैश्विक संचार नेटवर्क है, जो सरकारों और कंपनियों के लिए कनेक्टिविटी को सक्षम बनाता है. इस साल इसरो द्वारा किया गया यह दूसरा रॉकेट लॉन्च है. इस लॉन्च के साथ, वनवेब के 616 उपग्रह कक्षा में होंगे और इस साल के अंत में वैश्विक सेवाओं को लॉन्च करने में सक्षम होंगे.

CONGRATULATIONS @isro!!#ISRO launches LVM3-M3/Oneweb India-2 Mission from Satish Dhawan Space Centre (SDSC) SHAR, #Sriharikota.#LVM3M3/#Oneweb pic.twitter.com/zz8BLRtqnP

— Doordarshan National दूरदर्शन नेशनल (@DDNational) March 26, 2023

RELATED POSTS

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

एआई स्पर्धा से उठ रहे है सवाल – कौन तय करेगा कि दुनिया कैसे सोचेगी…………..

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज बताया कि एलवीएम3-एम3 वनवेब इंडिया-2 मिशन ने 36 उपग्रहों के साथ श्रीहरिकोटा से उड़ान भरी. वनवेब ने पृथ्वी की निचली कक्षा में 72 उपग्रहों को प्रक्षेपित करने के लिए इसरो की वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड से एक करार किया था. इसके तहत इसरो की तरफ से वनवेब ग्रुप कंपनी के लिए पहले 36 उपग्रह 23 अक्टूबर 2022 को प्रक्षेपित किए गए थे. वनवेब के अनुसार, रविवार का प्रक्षेपण 18वां और इस साल का तीसरा प्रक्षेपण है तथा इससे पृथ्वी की निचली कक्षा में उपग्रहों के समूह की पहली पीढ़ी पूरी हो जाएगी.

Glimpses!
More in our other media. pic.twitter.com/saInoOQpt6

— ISRO (@isro) March 26, 2023

इसरो के लिए 2023 का यह दूसरा प्रक्षेपण होगा. वनवेब ने कहा, ‘‘17 प्रक्षेपण पूरे हो गए हैं. एक अहम प्रक्षेपण बचा है. इस सप्ताहांत इसरो तथा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड में अपने सहकर्मियों के साथ 36 और उपग्रहों को प्रक्षेपित करने के साथ पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हमारे उपग्रहों की संख्या 616 हो जाएगी, जो इस साल वैश्विक सेवाएं शुरू करने के लिए पर्याप्त है.” इसरो ने बताया कि 36 उपग्रहों को उनकी तय कक्षा में स्थापित करने के साथ ही एलवीएम3-एम3/वनवेब इंडिया-2 मिशन पूरा हो गया.

https://twitter.com/isro/status/1639887232436932609
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

by UB India News
August 3, 2026
0

पटना में सोमवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। कई इलाकों में पानी भर गया है। आसमान में बादल...

इंटरनेट बैकएंड एल्गोरिदम, डाटा व एआई के जरिये एक नई सामाजिक-आर्थिक वर्गीय व्यवस्था पैदा कर रहा !

एआई स्पर्धा से उठ रहे है सवाल – कौन तय करेगा कि दुनिया कैसे सोचेगी…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

अमेरिका दुनिया के सबसे उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल बेच रहा है, जबकि चीन दूसरे सबसे उन्नत एआई मॉडल मुफ्त...

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

क्या CJP प्रोटेस्ट में  FOSAM यानी फॉरवर्ड सीक्रेट मैसेजिंग इन एडहॉक नेटवर्क या मेश मैसेजिंग नेटवर्क का प्रयोग हुआ था !

क्या CJP प्रोटेस्ट में FOSAM यानी फॉरवर्ड सीक्रेट मैसेजिंग इन एडहॉक नेटवर्क या मेश मैसेजिंग नेटवर्क का प्रयोग हुआ था !

by UB India News
July 24, 2026
0

दिल्ली में CJP के समर्थन में जुटे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से आपस की बात छिपाने के लिए एक नई तकनीक...

Next Post
कनाडा में इंडियन कॉन्स्यूलेट खालिस्तानी समर्थकों के प्रदर्शन पर भारत सरकार का सख्त ऐतराज

कनाडा में इंडियन कॉन्स्यूलेट खालिस्तानी समर्थकों के प्रदर्शन पर भारत सरकार का सख्त ऐतराज

क्या कोई अपने पैर में कुल्हाड़ी मारेगा भला?

क्या कोई अपने पैर में कुल्हाड़ी मारेगा भला?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend