ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी के विरोध में बिहार बंद ,कई जिलों में दिखा असर

यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी के विरोध में बिहार बंद का असर दिखने लगा है। पटना, शेखपुरा, वैशाली, बेतिया, जहानाबाद और नालंदा समेत कई शहरों में मनीष के समर्थक सड़कों पर उतर गए हैं। कई जगहों पर सड़कों को जाम कर दिया है।

UB India News by UB India News
March 24, 2023
in अपराध, खास खबर, जिलावार
0
यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी के विरोध में बिहार बंद ,कई जिलों में दिखा असर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी के खिलाफ 23 मार्च को बिहार बंद कराया गया। इसको लेकर कई जगहों पर मनीष कश्यप के समर्थक सड़कों पर उतरे। इस दौरान गया, बिहारशरीफ-बरबीघा रोड पर चक्का जाम किया गया। तमिलनाडु मामले में मनीष कश्यप की गिरफ्तारी के बाद उसके समर्थकों और राष्ट्रीय जन जन पार्टी ने बिहार बंद का आह्वान किया है। इस बंद को ब्राह्मण-भूमिहार एकता मंच ने भी अपना समर्थन दिया है। उधर आरजेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा कि आज राज्य भर में चक्का जाम किया जाएगा। लेकिन एंबुलेंस, स्कूल बस, परीक्षार्थी जैसे अति आवश्यक वाहनों को इससे अलग रखा जाएगा।

नीतीश और तेजस्वी के खिलाफ नारेबाजी हो रही है। जगह-जगह आगजनी कर प्रदर्शन हो रहे हैं। पुलिस प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़कर जाम खुलवाने में जुटी हुई है।

अपडेट्स

  • पटना के कारगिल चौक पर पुलिस के साथ धक्का-मुक्की।
  • पटना में प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
  • जहानाबाद में समर्थकों ने गया-पटना NH-83 को जाम कर दिया।
  • जहानाबाद में समर्थकों ने पूरे मामले में CBI जांच की मांग की।
  • नालंदा में मनीष के समर्थकों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

ट्विटर पर यूट्यूबर की गिरफ्तारी का विरोध तेजी से ट्रेंड कर रहा है। #23_मार्च_बिहार_बंद फिलहाल सबसे ऊपर ट्रेंड कर रहा है।

बता दें कि राज्य में बंद का आह्वान ब्राह्मण-भूमिहार समाज से आने वाले और राष्ट्रीय जन जन पार्टी के अध्यक्ष आशुतोष कुमार और मनीष कश्यप के समर्थकों ने किया है। समर्थकों ने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो।

ट्विटर पर कैंपेन

यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी के विरोध में ट्विटर पर कैंपेन भी चल रहा है। ट्वीट कर कहा गया है बिहार में हैं तो बंद का साथ दीजिए और बाहर हैं तो ट्विटर के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराए।

बिहार में है तो 23 मार्च को अपनी उपस्थिति दर्ज कराए!
बिहार से बाहर हैं तो कागज का एक टुकड़ा लीजिए। कलम लीजिए। लिखिए;

हम बिहार से बाहर हैं
पर ‘बिहार बंद’ के साथ हैं
अपनी तस्वीर के साथ उसे सोशल मीडिया पर डालिए और बंद को समर्थन दीजिए।

मनीष पर क्या हैं आरोप

मनीष कश्यप पर तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हमले का फेक वीडियो बनाने और उसे वायरल करने का आरोप है। EOU ने इस मामले में 3 केस दर्ज किए हैं। वहीं अपनी गिरफ्तारी की झूठी खबर चलाने को लेकर भी मनीष पर पटना में एक FIR हुई है।

इसके अलावा पश्चिम चंपारण में यूट्यूबर के खिलाफ 7 मामले दर्ज हैं। 18 मार्च को सरेंडर करने के बाद मनीष को रविवार शाम 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

रिमांड बढ़ाने की ईओयू ने दी है अर्जी

गिरफ्तारी के बाद ईओयू ने मनीष की सात दिनों की रिमांड मांगी थी मगर कोर्ट ने एक दिन की रिमांड ही मंजूर की। बुधवार को 24 घंटे की रिमांड पर मनीष से लंबी पूछताछ हुई। आर्थिक अपराध इकाई ने बुधवार को ही रिमांड की अवधि बढ़ाने के लिए आवेदन दिया है। जिसपर आज कोर्ट अपना आदेश सुना सकती है।

वीडियो सिर्फ मनीष ने पोस्ट नहीं किए- राष्ट्रीय जन जन पार्टी

राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पुष्कर नारायण सिंह के अनुसार मनीष कश्यप के खिलाफ कार्रवाई राज्य सरकार और पुलिस की तरफ से की गई है। वो सही नहीं है। तमिलनाडु मामले में वीडियो सिर्फ मनीष कश्यप ने अकेले नहीं पोस्ट किया था। उसके अलावा भी कई लोगों ने पोस्ट किया था। पूर्व सांसद पप्पू यादव, लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी इस मामले को उठाया था।

चिराग पासवान तो तमिलनाडु गए भी थे। फिर इस मामले में आरोपी मनीष कश्यप को ही क्यों बनाया गया? इसी वजह से आज बिहार बंद किया गया है। इस दौरान एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी इमरजेंसी और स्टूडेंट्स की गाड़ियों को रोका नहीं जाएगा।

राज्य सरकार के सामने रखी तीन मांगे

इस मामले में राष्ट्रीय जन जन पार्टी ने राज्य सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगों को रखा है। राष्ट्रीय प्रवक्ता के अनुसार पहली मांग है कि जिस मामले में मनीष कश्यप को गिरफ्तार किया गया है, उसकी निष्पक्ष जांच हो। दूसरी मांग है कि बड़े मीडिया संस्थानों की तरह ही यूट्यूबर्स के प्रति सरकार अपना नजरिया बदले। वहीं, तीसरी मांग है कि दूसरे राज्यों में रहने वाले बिहारियों की सुरक्षा और समस्याओं के निदान के लिए एक आयोग बनाया जाए।

इधर, EOU द्वारा मनीष कश्यप की रिमांड बढ़ाने के लिए कोर्ट में आवेदन दे दिया गया है। EOU को मनीष कश्यप से कई अहम तथ्यों और उसके पास से बरामद संवेदनशील जानकारियों पर पूछताछ करना बाकी है। तमिलनाडु मामले में फर्जी वीडियो वायरल करने वाले एक और आरोपी नागेश सम्राट उर्फ नागेश कश्यप को भी EOU ने गिरफ्तार किया है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • RELATED POSTS

    30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

    धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

Next Post
आज राज्यपाल का अभिभाषण से शुरू होगा बिहार विधानसभा का बजट सत्र

बिहार विधानसभा में गृह विभाग पर सदन में बहस ना होने के चलते हंगामे के आसार

मोदी सरनेम मानहानि केस में राहुल गांधी दोषी करार, 2 साल की सजा

मोदी सरनेम मानहानि केस में राहुल गांधी दोषी करार, 2 साल की सजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend