साउथ अमेरिकी देश इक्वाडोर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.8 रही। 13 लोगों की मौत हो गई। US जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का सबसे ज्यादा असर गुयास में हुआ। ये कोस्टल इलाका है। भूकंप का केंद्र यहां से 80 किलोमीटर दूर ग्वायाक्विल शहर में था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। भूकंप इतना तेज था कि इसके झटके पड़ोसी देश पेरू में भी महसूस किए गए। कई घर तबाह हो गए। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, इक्वाडोर में 12 लोगों की मौत हुई है। पेरू में 1 व्यक्ति की जान गई है।
लोगों ने सोशल मीडिया पर भूकंप के बाद की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इनमें भारी नुकसान देखा जा सकता है।





2017 में भी आया था क्रॉस-बॉर्डर भूकंप
- 2017 में ईरान-इराक में क्रॉस-बॉर्डर भूकंप आया था। इराक के कुर्दिश शहर हलाबजा से इरान के कर्मानशाह प्रांत में झटके महसूस किए गए थे। इसमें 630 लोगों की मौत हुई थी। 8 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
- 6 फरवरी 2023 को भी तुर्किये-सीरिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। दोनों देशों में भारी तबाही हुई। तुर्किये में 44,374 लोगों की जान गई। सीरिया में 5,951 लोग मारे गए। तुर्किये-सीरिया में 6 फरवरी को सुबह 3 बड़े भूकंप आए थे।