ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सूबे के विकास में पूरी सहभागिता करें बैंक

UB India News by UB India News
March 5, 2023
in कारोबार, खास खबर, जदयू, पटना
0
सूबे के विकास में पूरी सहभागिता करें बैंक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में ८३वीं एवं ८४वीं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक शनिवार को संपन्न हुई। बैठक में उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ‚ वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ‚ उद्योग विभाग के प्रधान सचिव संदीप कुमार पौ्ड्रिरक‚ भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के संयुक्त सचिव भूषण कुमार सिंह‚ जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी राहुल कुमार‚ भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक संजीव दयाल‚ नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक सुनील कुमार‚ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य महाप्रबंधक शिव ओम दीक्षित सहित वित्त विभाग‚ उद्योग विभाग एवं विभिन्न बैंकों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सभी बैंकों से राज्य के विकास में पूर्ण सहभागिता की अपील की गई।

बैठक में राज्य में कार्यरत बैंकों द्वारा वित्तीय वर्ष २०२२–२३ की तीसरी तिमाही तक किये गए कार्यों की समीक्षा की गई। इस तिमाही तक बैंकों के द्वारा कुल मिलाकर अच्छा कार्य किया गया है। वित्तीय वर्ष २०२२–२३ में राज्य के बैंकों को वार्षिक साख योजना हेतु २‚०४‚१४५ करोड रुपये का लक्ष्य दिया गया था। इस लक्ष्य के विरुद्ध दिसम्बर‚ २०२२ तक १‚५८‚९७९ करोड रुपये का साख बैंकों द्वारा वितरित किया जा चुका है‚ जो लक्ष्य का ७७.८८ प्रतिशत है। अगले वित्तीय वर्ष २०२३–२४ के लिए एसीपी का लक्ष्य २‚६३‚ १५० करोड रुपये प्रस्तावित है। यह लक्ष्य वित्तीय वर्ष २०२३–२४ के लिए राज्य के बजट आकार २‚६१‚८८५.४० करोड रुपये से भी अधिक है। इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य के कारण एसीपी और बजटीय व्यय को मिलाकर वित्तीय वर्ष २०२३–२४ में राज्य में ५‚२५‚००० करोड रुपये के वित्त प्रवाह का अनुमान है। बैंकों को निर्देश दिया गया कि राज्य के सीड़ी रेसियो को राष्ट्रीय औसत (लगभग ७५ प्रतिशत) तक ले जाने के लिए सतत् प्रयास किया जाये। राज्य सरकार उद्योगों के विकास के लिए कृतसंकल्प है। नवीन अवसरों के मद्’ेनजर एमएसएमई क्षेत्र में एसीपी के लक्ष्य को गत वित्तीय वर्ष २०२१–२२ की तुलना में चालू वित्तीय वर्ष २०२२–२३ में दोगुना कर ७० हजार करोड रुपये कर दिया गया था। दिसम्बर २०२२ तक एमएसएमई क्षेत्र में ४४‚१२१ करोड रुपये का साख वितरित किया गया है। यह वार्षिक लक्ष्य का ६३.०३ प्रतिशत है। निर्देश दिया गया कि बैंकों के द्वारा उद्योग लगाने की इच्छुक इकाइयों एवं स्टार्ट–अप इकाइयों को सुविधापूर्ण ढंग से तत्परतापूर्वक ऋण उपलब्ध कराया जाये। समीक्षा के दौरान कृषि संबद्ध क्षेत्रों –पशुपालन‚ मत्स्यपालन‚ मुर्गीपालन इत्यादि में ऋण वितरण का प्रतिशत काफी कम पाया गया है। इस क्षेत्र में ऋण प्रवाह को बढाने के लिए बैंकों को अतिरिक्त प्रयास करने के लिए निर्देशित किया गया है। बैंकिंग के लिए सुरक्षित माहौल बनाने के लिए तथा बैंकों से संबंधित लूटपाट की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस–प्रशासन की तरफ से पूरा सहयोग बैंकों को दिया जाएगा। राज्य विकास की ओर तेजी से उन्मुख है।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 27, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
वक्त की नजाकत को पढ़ न सके तेजस्वी ……

वक्त की नजाकत को पढ़ न सके तेजस्वी ......

प्रीतिकर’ चेहरे मोहते हैं जबकि ‘अप्रीतिकर’ चेहरे ‘बोर’ करते

प्रीतिकर' चेहरे मोहते हैं जबकि ‘अप्रीतिकर' चेहरे ‘बोर' करते

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend