ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत की राह पर चल पड़ा है चीन

UB India News by UB India News
February 24, 2023
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय
0
भारत की राह पर चल पड़ा है चीन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रूस-यूक्रेन के युद्ध को आज एक साल पूरे हो गए. 24 फरवरी 2022 ही वही दिन था, जब पहली बार रूस की सेना यूक्रेन की सीमा में दाखिल हुई और तब से लेकर आज तक वहां जंग का माहौल है. यूक्रेन में महिला और बच्चों समेत हजारों लोग मारे जा चुके हैं. देश का अधिकांश हिस्सा रूसी गोलाबारी में तबाह हो गया है. ऐसा नहीं है कि इस युद्ध को रोकने के प्रयास नहीं किए जा रहे. भारत और कुछ अन्य देशों से शुरू से ही रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता की पैरवी की है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने कई मौकों पर कहा है कि युद्ध किसी बात का हल नहीं है और इसे शांति की मेज पर बैठकर हल किया जाना चाहिए. हालांकि, कुछ पश्चिमी देशों की तरफ से आने वाले भड़काऊ बयानों ने आग में घी का भी काम किया है. लेकिन अब एक और देश चीन जो कि रूस का बेहद खास है, ने भी भारत के नक्शेकदम पर चलते हुए पीएम मोदी की बात को दहराया है. इतना ही नहीं, यूक्रेन पर जब कभी रूस के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव पास हुआ, तो वहां भी भारत और चीन साथ-साथ दिखे और वोटिंग से दूर रहे.

RELATED POSTS

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

चीन ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को समाप्त कराने के लिए 12 सूत्री प्रस्ताव के तहत दोनों देशों के बीच संघर्षविराम एवं शांति वार्ता का आह्वान किया है. चीन के विदेश मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी की गई योजना में रूस पर पश्चिमी देशों के लगाए प्रतिबंधों को समाप्त करने, आम नागरिकों की निकासी के लिए मानवीय गलियारों की स्थापना करने और अनाज निर्यात सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने का भी आग्रह किया गया है.

चीन ने इस युद्ध में तटस्थ होने का दावा किया है, लेकिन रूस के साथ उसके संबंध गहरे हैं और उसने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की आलोचना नहीं की है. इसके बजाय उसने पश्चिमी देशों पर संघर्ष के लिए उकसाने और यूक्रेन को रक्षात्मक हथियार प्रदान कर ‘आग भड़काने’ का आरोप लगाया है.

शांति प्रस्ताव में सभी देशों की ‘संप्रभुता, स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखंडता की प्रभावी रूप से गारंटी’ दिए जाने की आवश्यकता का भी जिक्र किया गया है. चीन ने ‘शीतयुद्ध की मानसिकता’ का अंत करने का भी आह्वान किया है. बीजिंग ऐसे शब्दों का इस्तेमाल अन्य देशों में अमेरिकी हस्तक्षेप एवं आधिपत्य के लिए करता रहा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा. यूएस ने लगातार 10वीं रात तेहरान...

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. जार्डन में अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद यूएस...

Next Post
सूबे में बालू के दरो को दोगुना करने का नितीश कैबिनेट ने लिया फैसला

नीतीश कैबिनेट की बैठक में कुल 27 एजेंडों पर लगी मुहर

‘गुडबाय’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, 25 फरवरी को ज़ी सिनेमा पर

‘गुडबाय’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, 25 फरवरी को ज़ी सिनेमा पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend