ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

2024 में पीएम मोदी के सामने विपक्ष के रूप में नीतीश देंगे चुनौती!

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in खास खबर, पटना, बिहार
0
2024 में पीएम मोदी के सामने विपक्ष के रूप में नीतीश देंगे चुनौती!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भले ही लोकसभा चुनाव होने में अभी एक साल का समय बचा है। लेकिन, पीएम नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए विपक्षी दल अभी से ही सियासी बिसात बिछाने में जुट गई है। सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिरकार विपक्ष के नेता किनकी अगुवाई में 2024 लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए विपक्ष के तरकस में कौन सा तीर है।

चर्चा में नीतीश सबसे आगे

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

विपक्षी दलों में कई चेहरे ऐसे हैं, जिनका नाम पीएम पद के लिए चर्चाओं में हैं। इनमें से सबसे बड़ा नाम है बिहार के मुखिया नीतीश कुमार का। जब से नीतीश कुमार एनडीए से अलग हुए हैं, तब से उनका नाम पीएम पद के लिए चर्चाओं में है। हालांकि, नीतीश कुमार कई बार इस बात को नकार चुके हैं। नीतीश कुमार का कहना है कि उनकी मंशा पीएम बनने की नहीं है। सभी विपक्ष दल एक बैनर तले आ जाए, उनकी यही चाहत है।

तेजस्वी के नाम पर एकजुटता नहीं

महागठबंधन के सबसे बड़े घटक दल आरजेडी के नेता भी चाह रहे हैं कि नीतीश कुमार दिल्ली की राजनीति में सक्रिय हों। बिहार की कमान तेजस्वी को सौंप दें। तेजस्वी यादव के नाम पर जेडीयू में घमासान मचा हुआ है। तेजस्वी को कमान सौंपने की बात पर उपेंद्र कुशवाहा ने लंबी बगावत के बाद पार्टी को अलविदा कह दिया। उन्होंने नई पार्टी बनाई है। ऐसे में महागठबंधन में शामिल दलों में भी तेजस्वी के नाम पर एकजुटता नहीं दिख रही।

महागठबंधन के सबसे बड़े घटक दल आरजेडी के नेता भी चाह रहे हैं कि नीतीश कुमार दिल्ली की राजनीति में सक्रिय हों।
महागठबंधन के सबसे बड़े घटक दल आरजेडी के नेता भी चाह रहे हैं कि नीतीश कुमार दिल्ली की राजनीति में सक्रिय हों।

100 सीटों के अंदर सिमटेगी

बीते दिन भाकपा माले के अधिवेशन में विपक्षी दलों का जुटान हुआ था। इसमें सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद शामिल हुए थे। सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा था कि 2024 की रणनीति को लेकर अब कांग्रेस को फैसला लेना है। अगर कांग्रेस तैयार हो जाती है तो भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में 100 सीटों के अंदर सिमट जाएगी।

सलमान खुर्शीद ने दिया था जवाब

सीएम नीतीश कुमार के सवाल पर खुले मंच से कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने जवाब दिया था। सलमान खुर्शीद ने कहा था कि नीतीश जैसा सोचते हैं, कांग्रेस की भी वही सोच है। लेकिन बात इतनी सी है कि आखिरकार पहले आई लव यू कौन कहेगा। मतलब खुर्शीद पूछना चाह रहे थे आखिरकार गठबंधन के लिए पहल कौन करेगा।

इन सबके बीच कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2024 में कांग्रेस के नेतृत्व वाला समूह बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने वाला है। ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि आखिरकार विपक्षी दलों को लीड कौन करेगा।

विपक्षी दलों में एकता नहीं

मौजूदा समीकरण में विपक्षी दलों में एकता नहीं दिख रही है। पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और तेलंगाना के सीएम केसीआर भी विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम में जुटे हैं। लेकिन, समर्थकों की चाह है कि दिल्ली की कुर्सी पर इनके नेताओं का दबदबा हो।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
मेयर से भी ज्यादा बवाल स्टैंडिंग कमेटी में , आखिर सदस्यों के चुनाव में क्यों हुआ मारपीट ?

मेयर से भी ज्यादा बवाल स्टैंडिंग कमेटी में , आखिर सदस्यों के चुनाव में क्यों हुआ मारपीट ?

बिरासत में मिली धरोहर धारकों को अपने बुजुर्गो से लेनी चाहिए सिख ………………

बिरासत में मिली धरोहर धारकों को अपने बुजुर्गो से लेनी चाहिए सिख ..................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend