ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तेजस्वी को बुलाने के लिए क्या सीएम नीतीश कुमार को भेजना पड़ा संदेस !

UB India News by UB India News
February 22, 2023
in Lokshbha2024, जदयू, पटना, राजद
0
तेजस्वी को बुलाने के लिए क्या सीएम नीतीश कुमार को भेजना पड़ा संदेस !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के बयान से बिहार की सियासत में उठा पटक शुरू हो गई है। चर्चा यहां तक है कि ललन सिंह का बयान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भी रास नहीं आया है। वो इतने नाराज हो गए हैं कि सीएम के कार्यक्रम से भी दूरी बना ली। पटना में आयोजित किसान समागम में लगभग डेढ़ तक नहीं गए। सीएम नीतीश कुमार के बगल में लगी उनकी कुर्सी खाली रही।

सूत्रों की मानें तो उन्हें बुलाने के लिए सीएम नीतीश कुमार को मैसेज करना पड़ा। तब जाकर कार्यक्रम शुरू होने के लगभग डेढ़ घंटे बाद वे पहुंचे। हालांकि इसके बाद वे लगभग 4 घंटे तक वहां रुके रहे। सीएम समेत वहां मौजूद सभी नेताओं से सामान्य बातचीत भी की। लेकिन कार्यक्रम के बाद मीडिया के सवालों से बचते रहे।

RELATED POSTS

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

सोमवार को जदयू ऑफिस में ललन सिंह ने कहा था कि 2025 की बात 2025 में देखेंगे। अभी नीतीश कुमार जदयू के नेता हैं, वही पार्टी का नेतृत्व करेंगे। जबकि सीएम नीतीश कुमार ने दिसंबर में ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि 2025 का चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

तस्वीर तब कि जब तेजस्वी यादव कार्यक्रम में पहुंच गए थे।
तस्वीर तब कि जब तेजस्वी यादव कार्यक्रम में पहुंच गए थे।

ललन सिंह ने दी सफाई, कहा- गलत तरीके से पेश किया गया बयान

इधर मंगलवार को दिल्ली में ललन सिंह ने अपने बयान पर सफाई दी। कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। उनके बयान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान में किसी प्रकार का कोई विरोधाभास नहीं है। अपनी बातों को स्पष्ट करते हुए कहा कि सीएम ने कहा है कि 2025 में तेजस्वी नेतृत्व करेंगे और उन्होंने कहा कि इसका फैसला 2025 में होगा।

ललन सिंह ने कहा कि एक बार जब सीएम कह दिए, तब इसमें कहीं से किसी प्रकार का कोई विरोधाभास नहीं है।

राजद विधायक का दावा- होली बाद सीएम बनेंगे तेजस्वी

ललन सिंह के बयान के बाद अब राजद के विधायक भी मुखर हो गए हैं। मंगलवार को रोहतास के दिनारा से विधायक विजय मंडल ने दावा किया है कि होली के बाद तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि 2025 अभी दूर है। होली के बाद ही उन्हें जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपेंगे।

राजद प्रवक्ता ने कहा- जो घोषणा होनी थी हो गई

वहीं राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि नेतृत्व के सबंध में जो बातें होनी थी, पहले ही हो चुकी है। सीएम नीतीश कुमार महागठबंधन के नेता हैं, वो पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि आगे नेतृत्व कौन करेगा। इसके बाद कौन क्या कह रहे हैं इसका कोई अर्थ ही नहीं रह जाता है।

उन्होंने कहा कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष से इस तरह के सवाल का औचित्य ही नहीं बनता है। शक्ति यादव ने कहा कि महागठबंधन की कोशिश है कि 2014 की स्थिति 2024 में दोबारा से रिपीट न हो।

नीतीश कुमार पटना में कुशवाहा पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए।
नीतीश कुमार पटना में कुशवाहा पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए।

कुशवाहा से संजय जायसवाल ने की मुलाकात

इधर, जदयू से अलग होने के बाद भाजपा उपेंद्र कुशवाहा को लेकर एक्टिव हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। यह मुलाकात लगभग आधे घंटे तक चली। कुछ देर तक संजय जायसवाल, उपेंद्र कुशवाहा और कार्यकर्ताओं के साथ बाहर बैठे थे। इसके बाद दोनों के बीच बंद कमरे में भी बातचीत हुई।

नीतीश कुमार ने कहा- कुशवाहा से कोई मतलब नहीं

सीएम ने पटना में कहा कि कुशवाहा से कोई मतलब नहीं है। ऐसा ही करना था, तो फिर यहां आए क्यों थे? पहले भी आए थे और चले गए थे। पार्टी के लोग बोलते थे, लेकिन मैं ही रोकता था। पार्टी नेताओं को कहता था कि उपेंद्र आए हैं तो पार्टी के लिए काम करेंगे। अब क्या कर रहे हैं? यह सभी के सामने है। उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र और नौकरी की तलाश कर रहे उच्च योग्यताधारी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

by UB India News
July 17, 2026
0

प्रशांत किशोर का कहना है कि अगर राजनीति में नई राह बनानी है तो बांकीपुर के लोगों को जाति और...

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

by UB India News
July 17, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि...

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार……..

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार……..

by UB India News
July 17, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस...

NEET के बिहार के 49 फीसदी स्टूडेंट्स को मिली सफलता……………

NEET के बिहार के 49 फीसदी स्टूडेंट्स को मिली सफलता……………

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार कोटे से आयुष भलोटिया ने NEET UG रिजल्ट में टॉप किया। वारिसलीगंज (नवादा) के आयुष की ऑल इंडिया रैंक...

Next Post
बाइडे़न की यूक्रेन यात्रा का मकसद

बाइडे़न की यूक्रेन यात्रा का मकसद

जदयू को कितना नुकसान …….

जदयू को कितना नुकसान .......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend