ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बीजेपी ने त्र‍िपुरा की 48 सीटों पर क‍िया उम्मीदवारों का ऐलान

UB India News by UB India News
January 29, 2023
in Lokshbha2024, पूर्वी भारत
0
भाजपा अजेय क्यों…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली लिस्ट में 48 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है. सूची जारी होने के साथ ही पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब के चुनाव नहीं लड़ने की अटकलों पर मुहर लग गई है. सूची में पूर्व सीएम का नाम नहीं है, जबकि उनकी सीट रही बनमालीपुर से प्रत्याशी की घोषणा कर दी गई है. इस सीट से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्जी चुनाव लड़ रहे हैं. सीएम माणिका साहा को टाउन बोर्डोवाली विधानसबा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक का नाम भी लिस्ट में शामिल है. उन्हें धनपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है.

दो मुस्लिम उम्मीदवार
बीजेपी की पहली लिस्ट में दो मुस्लिम उम्मीदवार भी शामिल हैं. बॉक्सनगर से तफ्फजल होसैन को टिकट दिया गया है. वहीं, कैलाशहर से मोहम्मद मोबेशर अली को उम्मीदवार बनाया गया है.

RELATED POSTS

असम में एक बार फिर सरमा सरकार , 12 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

भाजपा के हुए असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा……………..

देश में इस साल 9 राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस समेत सभी राजनैतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है. इस क्रम में अगले माह त्रिपुरा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की कड़ी में बीजेपी के कुल 60 सीटों में से 48 उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं, 12 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द की जाएगी. आपको बता दें कि देश में इस साल राजस्थान, छत्तीसगढ़, मेघालय और त्रिपुरा समेत 9 राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं.

इस कड़ी में कांग्रेस ने भी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए 17 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. बीजेपी की ओर से बताया गया कि मुख्यमंत्री माणिक शाह बोरदोवली विधानसभा सीट और उपमुख्यमंत्री जिष्णु देबबर्मा चारिलम सीट से चुनाव लड़ेंगे. जबकि सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक धनपुर सीट से चुनाव मैदान में रहेंगे. आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के लिस्ट में शामिल 48 उम्मीदवारों में 11 महिलाएं हैं. उत्तर-पूर्व के इस राज्य में 16 फरवरी को चुनाव होने हैं. जबकि मतगणना 2 मार्च को होगी. नामांकन दाखिल करने की लास्ट डेट 16 फरवरी रखी गई है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

असम में एक बार फिर सरमा सरकार , 12 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

असम में एक बार फिर सरमा सरकार , 12 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

by UB India News
May 11, 2026
0

असम में भाजपा नेता डॉ. हिमंत बिस्व सरमा को भाजपा और एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। वह...

भाजपा के हुए असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा……………..

भाजपा के हुए असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा……………..

by UB India News
February 24, 2026
0

कांग्रेस की असम इकाई के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन कर ली।...

मिशन असम पर प्रियंका……………

मिशन असम पर प्रियंका……………

by UB India News
February 21, 2026
0

इस साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और असम...

आज नॉर्थ-ईस्ट के 6 राज्यों में बीजेपी सरकार; कांग्रेस कैसे उखड़ गई ………………………

आज नॉर्थ-ईस्ट के 6 राज्यों में बीजेपी सरकार; कांग्रेस कैसे उखड़ गई ………………………

by UB India News
February 14, 2026
0

2014 से पहले नॉर्थ ईस्ट के 8 राज्यों में से किसी भी राज्य में BJP की सरकार नहीं थी। कुल...

असम के डिब्रूगढ़ में भारत की पहली हाईवे एयरस्ट्रिप का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन , 16 लड़ाकू विमानों ने 40 मिनट तक हाईवे रनवे पर किया प्रदर्शन ……………

असम के डिब्रूगढ़ में भारत की पहली हाईवे एयरस्ट्रिप का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन , 16 लड़ाकू विमानों ने 40 मिनट तक हाईवे रनवे पर किया प्रदर्शन ……………

by UB India News
February 16, 2026
0

असम के डिब्रूगढ़ में नेशनल हाईवे पर बनी अत्याधुनिक हाईवे एयरस्ट्रिप का आज ऐतिहासिक उद्घाटन हुआ. यह सिर्फ किसी एयरस्ट्रिप...

Next Post
पटना में मूर्ति विसर्जन में साथ था पुलिस का भारी अमला, फिर भी जुलूस पर चल गईं गोलियां, 1 की मौत

पटना में मूर्ति विसर्जन में साथ था पुलिस का भारी अमला, फिर भी जुलूस पर चल गईं गोलियां, 1 की मौत

तेजस्वी के सामने मांझी की शराबबंदी समाप्त करने की मांग

तेजस्वी के सामने मांझी की शराबबंदी समाप्त करने की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend