ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

2024 के मकर संक्रांति के बाद भगवान श्री राम गर्भ गृह में होंगे विराजमान…

UB India News by UB India News
January 11, 2023
in अध्यात्म, खास खबर
0
विराट रामायण मंदिर’ में स्थापित किये जाने वाले सहस्र लिंगम’ को तराशने का काम शुरू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अयोध्या में बन रहे भगवान राम के भव्य मंदिर के उद्घाटन की तैयारी ट्रस्ट और संघ परिवार दोनों करने में जुट गया है. 2024 के मकर संक्रांति के बाद शुभ मुहूर्त में भगवान राम गर्भ गृह  में विराजमान होंगे, उस दिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए संघ ने एक बड़ी योजना तैयार की है. संघ के सभी संगठनों के साथ ही बीजेपी ने इस योजना को सफल बनाने में अपनी पूरी ताकत लगाने की तैयारी कर ली है.

2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं, उसके पहले राम मंदिर  के उद्घाटन की तैयारी की जा रही है. संघ के सूत्रों का कहना है कि 2024 के मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी के बाद अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला विराजमान होंगे. इस अवसर को बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए एक बड़े अवसर के रूप में देख रही है. यही कारण है कि पूरा संघ परिवार उस दिन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने की रणनीति बनाने में लगा गया है.

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, संघ ने देशभर में उस दिन अलग-अलग धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी करने के लिए अपने कार्यकर्ताओं की टोली बनाना शुरू कर दिया है. संघ देश के पांच लाख 13 हजार से ज्यादा गांव में उस दिन हवन, यज्ञ, पूजन, अखंड पाठ और कीर्तन का आयोजन कराने वाली है. साथ ही देश के जितने शहर और कस्बे हैं, उसमें भी जगह-जगह पर हवन यज्ञ, पूजन और नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, बड़े-बड़े भंडारों का आयोजन किया जाएगा, ताकि लाखों लोगों में प्रसाद वितरित किया जा सके.

इसके साथ ही सभी बड़े शहरों और कस्बों में भगवान राम की शोभायात्रा निकाली जाएगी. देश के सभी मंदिरों में अखंड पाठ का आयोजन किया जाएगा. सभी मंदिरों में सुबह से ही रामधुन बजाया जाएगा. संघ के स्वयंसेवक और संघ से जुड़े दूसरे संगठनों के कार्यकर्ता नगरों में प्रभात फेरी निकालेंगे, जिसमें बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा होगी. देशभर के सभी गांव के प्रमुख मंदिरों से कलश यात्रा निकाली जाएगी. यही नहीं ब्लॉक स्तर तक भगवान राम के विराजमान होने की पूजा पाठ का लाइव प्रसारण भी लोगों तक पहुंचाने के बड़े-बड़े स्क्रीन लगाए जाएंगे, जहां अयोध्या में होने वाले पूजन का राम मंदिर का सीधा प्रसारण देख सकेंगे.

इसके साथ ही 12 करोड़ 73 लाख उन परिवारों से सीधा संपर्क साधा जाएगा, जो निधि समर्पण अभियान में अपना योगदान दिए थे. लगभग सभी गांव में टेलीविजन स्क्रीन की व्यवस्था की जाएगी, ताकि जिन लोगों के पास टेलीविजन नहीं है वह भी सीधा प्रसारण देख सके. इसके अलावा इस अभियान से जुड़े कार्यकर्ता अपने-अपने घरों के टेलीविजन को दरवाजे पर या बैठक पर रखेंगे, ताकि उसके जरिए भी लोग मंदिर के पूजा पाठ को देख सकें. साथ ही अयोध्या के इतिहास को बताने के लिए मंदिर के लिए हुए संघर्ष की कहानी को लोगों तक पहुंचाने के लिए देश के अलग-अलग कोनों में लाइट एंड साउंड कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा.

खासतौर पर उत्तर पूर्वी भारत और दक्षिण भारत में विशेष व्यवस्था की जाएगी. गांव-गांव, शहर-शहर में आयोजित होने वाले यज्ञों में आम लोगों को शामिल कर उन्हें अयोध्या में ही दर्शन करने और पूजन करने का एहसास कराया जाएगा. सभी यज्ञ स्थलों पर लाइव टेलीकास्ट देखने की व्यवस्था रहेगी. यही नहीं देश के सभी जिलों के प्रतिनिधियों को अयोध्या आमंत्रित किया जाएगा, जिनके जरिए गांव-गांव तक पूजन का प्रसाद पहुंच सके. देश भर के साधु-संतों को अयोध्या आमंत्रित किया जाएगा. दुनिया के दूसरे देशों के हिंदुओं को भी हजारों की संख्या में अयोध्या आने का निमंत्रण दिया जाएगा.

गौरतलब है कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भव्य आयोजन की अपनी तैयारी में जुटा है. अयोध्या में बड़े-बड़े आयोजन किए जाएंगे, उससे अलग बीजेपी और संघ परिवार इस मौके पर कार्यक्रमों के जरिए लोगों को यह संदेश देना चाहता है कि मंदिर का निर्माण करने के वचन को पूरा किया गया है, जिससे हिंदुओं की सैकड़ों साल पुरानी इच्छा पूरी हो गई है. इस आयोजन के पीछे बीजेपी का मिशन 2024 साफ दिखाई देता है और इस आयोजन के जरिए बीजेपी सभी गांव तक यह संदेश पहुंचा देना चाहती है कि मंदिर किसने बनवाया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

Next Post
विश्व कप हॉकी: किसी से कम नहीं भारत की चुनौती…

विश्व कप हॉकी: किसी से कम नहीं भारत की चुनौती...

जातीय जनगणना: सियासी उठापठक होगी तेज…..

जातीय जनगणना: सियासी उठापठक होगी तेज.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend