ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जातीय जनगणना का नफा-नुकसान किसका ……..

UB India News by UB India News
January 7, 2023
in पटना, बिहार
0
जातीय जनगणना का नफा-नुकसान किसका ……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में जातीय जनगणना कराने पर सहमति नीतीश कुमार के शासन में बनी और जनगणना का काम का भी पूर्व घोषित तिथि 7 जनवरी से आरंभ हो गया है। इस गणना का नफा-नुकसान तो भविष्य के गर्भ में है, लेकिन एक बात पक्की है कि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की चिर प्रतीक्षित मांग पर आखिरकार अमल हो गया। यानी सीधे सपाट शब्दों में कहें तो जातीय जनगणना की शुरुआत करा करा आरजेडी ने अपनी पहली रणनीतिक जीत हासिल कर ली है। इसलिए कि नीतीश कुमार जब बीजेपी के साथ एनडीए की सरकार में थे तो आरजेडी के तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने यह मांग नीतीश कुमार से की थी। नीतीश कुमार ने उसके बाद एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पीएम नरेंद्र मोदी के पास भेजा था। बीजेपी के नेता भले ही जातीय जनगणना की प्रासंगिता पर अब सवाल खड़ा कर रहे हैं, लेकिन उस वक्त दिल्ली पीएम से मिलने गये सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के सदस्य भी शामिल थे। बाद में तेजस्वी यादव ने कोरोना काल की सामप्ति पर नीतीश कुमार से मुलाकात की और जातीय जनगणना की मांग की। इसे इस रूप में भी देख सकते हैं कि नीतीश कुमार अगर बीजेपी का साथ छोड़ आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ आये तो उसमें जातीय जनगणना को लेकर तेजस्वी यादव की सीएम से अकेले-अकेले में हुई मुलाकात ही सबसे बड़ा आधार बनी।

केंद्र ने ठुकरा दिया था जातीय जनगणना का प्रस्ताव
केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना का प्रस्ताव तकनीकी कारणों का हवाला देकर ठुकरा दिया था। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर कहा था कि जाति आधारित विभिन्न तरह के ब्योरे जुटाने के लिए जनसंख्या जनगणना उपयुक्त साधन नहीं है। इसलिए जनगणना के माध्यम से जाति आधारित जनगणना कराना संभव नहीं है। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष दायर एक हलफनामे में कहा था कि आगामी जनगणना में पिछड़े वर्ग के नागरिकों (बीसीसी) के बारे में जानकारी एकत्र करना संभव नहीं है। ओबीसी/ बीबीसी की गणना को हमेशा प्रशासनिक रूप से जटिल प्रक्रिया माना गया है, पिछड़े वर्ग की की पहचान का स्टैंडर्ड सुनिश्चित करने में व्यावहारिक कठिनाइयां हैं। महाराष्ट्र सरकार द्वारा दायर एक याचिका के जवाब में केंद्र ने हलफनामा दायर किया था।

RELATED POSTS

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

केंद्र की ना के बावजूद बिहार में बन गयी जाति जनगणना पर सहमति
केंद्र सरकार ने जब जातिगत जनगणना से इनकार कर दिया और कहा कि राज्य चाहें तो अपने स्तर से जातिगत जनगणना करा सकते हैं। उसके बाद ही नीतीश कुमार ने तेजस्वी के रिमाइंडर पर घोषणा की थी कि राज्य सरकार अपने बूते जनगणना करायेगी। फिर इसका ड्राफ्ट तैयार हुआ र राज्य कैबिनेट से पारित होने पर 7 जनवरी 22 से जातिगत जनगणना कराने की घोषणा हुई थी। भाजपा ने जातिगत जनगणना को असंभव बता दिया था। तकनीकी कारणों का हवाला देकर मोदी सरकार ने इनकार कर दिया था। हालांकि बिहार में भाजपा इसके पक्ष में खड़ी थी। माना यह जाता है कि केंद्र की भाजपानीत सरकार के ना के बावजूद राज्य में भाजपा इसके पक्ष में इसलिए राजी हुई थी कि उसे भय था कि इसी मुद्दे पर नीतीश का झुकाव आरजेडी की ओर हो सकता है। इसलिए जातिगत जनगणना का मुद्दा आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने उठाया था। उनकी हां में हां मिलाते हुए नीतीश भी इसके लिए राजी हो गये थे।

नीतीश-तेजस्वी की नजदीकी का आधार बनी जातिगत जनगणना
जातिगत जनगणना के मुद्दे पर ही तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार की नजदीकी शुरू हुई थी। भाजपा इससे भयभीत थी। भाजपा के भय का कारण इसलिए भी था कि 2020 में नयी सरकार बनने पर नीतीश भाजपा से असहज महसूस कर रहे थे। बीजेपी-जेडीयू के बीच कड़वाहट कई मौकों पर उजागर हो रही थी। इसीलिए जातिगत जनगणना के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में और इसके लिए बुलाई सर्वदलीय बैठक में भाजपा शामिल होती रही थी। हालांकि बीजेपी का त्याग किसी काम नहीं आया। जातिगत जनगणना के मुद्दे पर तेजस्वी ने नीतीश कुमार को समर्थन देने की बात कही थी और आखिरकार नीतीश-तेजस्वी यादव एक हो गये।

ओबीसी वोट बैंक खिसकने के डर से बीजेपी ने दिया था साथ
बिहार में ओबीसी एक बड़ा वोट बैंक है। माना जाता है कि बिहार में तकरीबन 52 फीसदी आबादी ओबीसी की है। ऐसे में जाति जनगणना का विरोध करने पर ओबीसी के वोट महागठबंधन को ट्रांसफर होने का भय भाजपा को था। यही वजह रही कि भाजपा ने केंद्र की ना के बावजूद नीतीश की हां में हां मिलाने का फैसला किया था। नीतीश के एजेंडे पर चलने का भाजपा ने फैसला लिया था।

जातिगत जनगणना का क्रेडिट आरजेडी के तेजस्वी को
बिहार सरकार का मुखिया होने के कारण नीतीश कुमार ने भले ही जातिगत जनगणना शुरू करायी है, लेकिन इसका क्रेडिट आरजेडी के नेता और फिलवक्त बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को जा रहा है। उन्होंने कहा भी है कि लालू प्रसाद का सपना पूरा हुआ। दरअसल लालू प्रसाद शुरू से ही इसकी मांग कर रहे थे। 2020 के असेंबली इलेक्शन के बाद हुए उपचुनावों में भी यह मुद्दा बना था। तब नीतीश कुमार बीजेपी के साथ थे। हालांकि बाद में नीतीश आरजेडी के साथ आ गये और उन्होंने राज्य सरकार के स्तर पर जित जनगणना का फैसला किया। चूंकि सबसे पहले तेजस्वी ने यह मांग की और उनकी ही मांग पर नीतीश कुमार ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए भेजा, इसलिए इसका क्रेडिट तो तेजस्वी को ही जाता है। भाजपा शुरू में तो इसके पक्ष में रही, लेकिन अब इसके नेता कहते हैं कि विकास की दौड़ में जातियों की गिनती कराने का कोई औचित्य नहीं है।

500 करोड़ के खर्च से 2 चरणों में होगी जाति जनगणना
7 जनवरी से शुरू हुई जाति जनगणना दो चरणों में पूरी होगी। इस पर राज्य सरकार के 500 करोड़ रुपए खर्च होंगे। केंद्र के इनकार के बाद बिहार सरकार अपने खर्च पर जनगणना करा रही है। जाति जनगणना को लेकर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि लालू प्रसाद के रास्ते पर चलकर नीतीश कुमार बिहार में जातीय उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। बिहार में जिस तरह से शराबबंदी फेल हुई है, उसी तरह जातिगत जनगणना भी फेल हो जाएगी। सिन्हा ने कहा कि आजादी के 75 साल बीत गए। किसी ने जातिगत जनगणना की जरूरत नहीं समझी। केंद्र सरकार हर तबके के लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। बापू, जेपी, लोहिया जैसे लोगों ने जाति विहीन समाज का सपना देखा था, लेकिन आज उस रास्ते पर नहीं चलकर नीतीश कुमार बिहार में जातीय उन्माद पैदा करने के रास्ते पर चल पड़े हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार में जातीय जनगणना कराएं, लेकिन यह भी बताएं कि जो 500 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं, क्या उसका लाभ बिहार की जनता को मिल पाएगा। बीपीएससी, बीएसएससी और शिक्षक अभ्यर्थियों पर जो लाठियां बरसायी जा रही हैं, उसका समाधान करने के बजाय जाति के नाम पर समाज को एक दूसरे से लड़ाने के लिए जातिगत जनगणना कराई जा रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि,...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत...

Next Post
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का अध्यक्ष बनते ही मैक्कार्थी का चीन पर बड़ा बयान

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का अध्यक्ष बनते ही मैक्कार्थी का चीन पर बड़ा बयान

केंद्र सरकार जुमलेबाज : ललन सिंह

केंद्र सरकार जुमलेबाज : ललन सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend