ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के विश्वकर्मा को मेरा प्रणाम’, जनता दरबार में शख्स ने की नीतीश कुमार की तारीफ

UB India News by UB India News
January 3, 2023
in Lokshbha2024, पटना, मुख्यमंत्री
0
बिहार के विश्वकर्मा को मेरा प्रणाम’, जनता दरबार में शख्स ने की नीतीश कुमार की तारीफ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नए साल की शुरुआत हो चुकी है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) ने जनता दरबार (Janta Darbar) कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं को भी सोमवार से सुनना शुरू कर दिया है. बिहार के कई जिलों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्या सुनाई. इस दौरान एक ऐसा भी शख्स आया जिसने नीतीश कुमार की जनता दरबार में खूब तारीफ की. उसने नीतीश कुमार को बिहार का विश्वकर्मा कह दिया.

‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए। pic.twitter.com/a9VZpcprci

— Nitish Kumar (@NitishKumar) January 2, 2023

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

सीएम नीतीश कुमार आज नए साल के पहले जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुन रहे हैं। नए साल के इस पहले जनता दरबार में जब बड़े-बड़े अधिकारी लेट से पहुंचे तो उसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने उनका हाथ जोड़कर स्वागत किया।

जनता दरबार में देर से पहुंचे एक अधिकारी को मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर कहा कि, “आप आ गए, बड़ा स्वागत है आपका।’ अधिकारी ने जवाब दिया कि ‘…सर आ गए थे तो!’ इस पर सीएम बोले, ‘कहां आ गए थे, आप लोग तो गायब थे, लेट काहे थे, आप सब लेटे हैं।’ इसके बाद सीएम ने तुरंत DGP आरएस भट्टी को फोन लगाया।

इस दौरान जनता दरबार में आई मुजफ्फरपुर की एक फरियादी ने कहा कि मेरे बेटे की 2021 में हत्या हुई थी। लेकिन अभी तक कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया। नामजद केस भी दर्ज किया था, बावजूद कुछ नहीं हुआ है। इसके बाद सीएम ने बिहार के डीजीपी आर एस भट्टी को फोन लगाने को कहा, जिसके बाद उन्होंने कहा कि देखिए ऐसा क्यों हो रहा है।

सीएम नीतीश कुमार ने भूमि विवाद से जुड़े एक मामले में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रमुख सचिव को खोजा। उन्होंने पूछा – नहीं आए हैं क्या…कहां है। इसके बाद उन्हें जानकारी दी गई कि वह आज छुट्टी पर हैं। अधिकारियों ने सीएम को बताया कि अपर मुख्य सचिव आज नहीं है, लेकिन उनके जगह पर विभाग के सचिव जय सिंह मौजूद हैं।

तमाम जिलों से आए लोगों की शिकायतें सुनकर करते हैं निपटारा

बता दें कि महीने के हर पहले और दूसरे सोमवार को सीएम नीतीश कुमार का जनता दरबार लगता है। इस दौरान सीएम राज्य के तमाम जिलों से आए लोगों की शिकायतें सुनते हैं और इसका निपटारा भी करते हैं। इससे पहले सीएम नीतीश कुमार का जनता दरबार 12 दिसंबर को लगा था, जिसमें सीएम ने कुल 54 लोगों की शिकायतें सुनी थी और उसके तत्काल निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिया था।

सीएम नीतीश कुमार आज नए साल के पहले जनता दरबार में एक बार फिर से लोगों की शिकायतें सुन रहे हैं। सीएम आज गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, कारा विभाग, मद्य निषेध विभाग, निगरानी विभाग खान एवं भूतत्व विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेंगे। इस जनता दरबार में सभी विभागों के मंत्री और सभी आला अधिकारी भी मौजूद हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं…………….

क्या प्रशांत किशोर बदल देंगे बांकीपुर विधानसभा सीट की सियासी कहानी?

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के तौर पर जन सुराज ने आधिकारिक तौर पर प्रशांत किशोर उर्फ पीके के नाम...

Next Post
बिहार में कड़ाके की ठंड, शीतलहर के बीच कई शहरों में घना कोहरा, 8वीं तक के स्कूल बंद

बिहार में कड़ाके की ठंड, शीतलहर के बीच कई शहरों में घना कोहरा, 8वीं तक के स्कूल बंद

दिल्ली के कंझावला में कार से लड़की को घसीटकर मारा, पुलिस का एक्शन तेज़

दिल्ली के कंझावला में कार से लड़की को घसीटकर मारा, पुलिस का एक्शन तेज़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend