ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

2023 में 2024 का चक्रव्यूह रचने में जुटी पार्टियां………

UB India News by UB India News
January 2, 2023
in खास खबर, ब्लॉग
0
2023 में 2024 का चक्रव्यूह रचने में जुटी पार्टियां………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नए साल के साथी ही बिहार में राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुट गए हैं। 2023 के पहले सप्ताह में देश के बड़े नेता बिहार में दौरा करते नजर आएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 5 जनवरी को बिहार दौरा पर निकल रहे हैं। संभवत: नीतीश कुमार वाल्मीकि नगर से इस यात्रा को शुरू करेंगे।

वही, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे 5 जनवरी को ही बिहार दौरे पर रहेंगे और 3 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार दौरे पर हैं।

RELATED POSTS

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

तीनों राजनेता अलग-अलग क्षेत्रों में दौरा कर रहे हैं। लेकिन तीनों राजनेताओं का मकसद 2024 का लोकसभा चुनाव है।

नीतीश कुमार निकलेंगे बिहार दौरा पर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार दौरा पर निकल रहे हैं। 5 जनवरी से वाल्मीकि नगर से यह यात्रा शुरू होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकारी कामकाज का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुताबिक मौके पर पहुंचकर सरकार के विकास का जायजा लेंगे।

वहीं, इस बिहार यात्रा के दौरान शराबबंदी, बाल विवाह, दहेज प्रथा जैसे सामाजिक कुरीतियों पर भी जागरूकता अभियान चलाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कि यह 14वीं बिहार यात्रा है। हालांकि इस यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री राजनीति भी साधेंगे।

राजनीतिक पंडितों की माने तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपनी राजनैतिक यात्राओं से काफी फायदा हुआ है। लोगों से संपर्क साधते हैं। लोगों से वन टू वन मिलते हैं। ऐसे में इस यात्रा का प्रभाव 2024 के लोकसभा चुनाव में पड़ेगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कि यह 14वीं बिहार यात्रा होगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कि यह 14वीं बिहार यात्रा होगी।

3 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एक दिन के दौरे पर बिहार पहुंच रहे हैं। 3 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह पटना के कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वैशाली के गरौल में राजनीतिक सभा करेंगे।

साथ ही छपरा के सोनपुर हरिहर क्षेत्र मंदिर में बाबा भोलेनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। जेपी नड्डा का ये राजनीतिक कार्यक्रम पूरी तरह से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आयोजित किया जा रहा है। जिस तरह से बिहार में भाजपा सत्ता से बेदखल हुई है।

उसके बाद अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए भाजपा के बड़े नेता लगातार बिहार दौरा कर रहे है। कुछ महीने पहले अमित शाह सीमांचल के दौरे पर आए थे। उसके बाद अमित शाह छपरा के दौरे पर भी आए थे। एक बार जेपी नड्डा का यह दौरा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर काफी अहम माना जा रहा है।

जेपी नड्डा का ये राजनीतिक कार्यक्रम पूरी तरह से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आयोजित किया जा रहा है।
जेपी नड्डा का ये राजनीतिक कार्यक्रम पूरी तरह से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आयोजित किया जा रहा है।

5 जनवरी को मिल्लकार्जुन खड़गे का बिहार दौरा

इधर, पूरे देश में राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। इस भारत जोड़ो यात्रा का बिहार चैप्टर बांका से शुरू होने वाला है। बांका के मंदार पर्वत से बिहार में भारत जोड़ो यात्रा शुरू होगी। 5 जनवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल्लकार्जुन खड़गे पहुंच रहे हैं। वहां से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस यात्रा की शुरुआत करेंगे। पहले दिन मिल्लकार्जुन कुछ दूर तक पदयात्रा में शामिल रहेंगे।

उसके बाद इस यात्रा का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह करेंगे। यह यात्रा पहले चरण में 5 जनवरी से शुरू होकर 10 जनवरी तक चलेगी जो बांका, भागलपुर ,खगड़िया तक जाएगी मिल्लकार्जुन खरगे का यह दौरा विशुद्ध रूप से राजनैतिक है। और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह यात्रा के आ जा रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

by UB India News
July 6, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है....

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

by UB India News
July 6, 2026
0

ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मुख्य अंतिम यात्रा आज यानी सोमवार, 6 जुलाई को शुरू हो गई,...

Next Post
Year Ahead 2023: PM Modi की पहल पर समग्र दुनिया मना रही है International Year Of Millets 2023

Year Ahead 2023: PM Modi की पहल पर समग्र दुनिया मना रही है International Year Of Millets 2023

Year Ahead 2023: 2024 लोकसभा चुनाव के बड़े समर से पहले 9 विधानसभा चुनाव होंगे सेमीफाइनल

Year Ahead 2023: 2024 लोकसभा चुनाव के बड़े समर से पहले 9 विधानसभा चुनाव होंगे सेमीफाइनल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend