ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ये थकी हुइ बहसें

UB India News by UB India News
December 18, 2022
in खास खबर, मीडिया, हास्य - व्यंग
0
ये थकी हुइ बहसें
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इन दिनों हमारे चैनल दुहरती बहसों के बीच फंसे हैं। चाहे अभिव्यक्ति की आजादी का मुद्दा हो या समान नागरिक संहिता या भ्रष्टाचार या विकास का मुद्दा हो‚ ऊपर से लगता है कि इन बहसों में बडा ज्ञान भरा है लेकिन असल में लगभग सभी बहसें एक ही तरह से शुरू और खत्म होती हैं। नये तर्क–वितर्क और प्रमाण जुटाने के नये तौर–तरीके सिखाने की जगह हठधर्मिता और बेशर्मी ही सिखाती हैं‚ जिसे इन दिनों गली–मोहल्ले की ‘तू तू मैं मैं छाप’ बहसों में देखा जा सकता है। सभी चैनलों के ‘डिबेटिग फॉरमेट’ तक एक जैसे हैं पहले चैनल एक वीडियो दिखाएगा ताकि हम जान सकें कि आज का विचारणीय मुद्दा क्या हैॽ चाहे अपराध कथा हो या कोई राजनीतिक घटना विकास‚ चुनाव परिणाम हों या सरकार की रीति–नीति या मनोरंजन की कथा या कि एक्सीडेंट ही क्यों न हो‚ चैनल पहले मुद्दे का परिचय देंगे‚ उसका वीडियो देंगे‚ रिपोर्ट देंगे ताकि मुद्दा स्थापित हो जाए फिर बहसें कराएंगे! और इन बहसों में वही–वही चेहरे दिखेंगे जिनको पिछले आठ–दस साल से हम अलग–अलग चैनलों में स्थायी पेनिलस्टों के रूप में देखते आए हैं।

ये कुछ लोग हर चीज के एक्सपर्ट हैं। चाहे देश नीति हो या विदेश नीति‚ चुनाव हों या जातीय या धार्मिक मुद्दे‚ भ्रष्टाचार का मुद्दा हो या अनाचार–अत्याचार का‚ श्रद्धा की नृशंस हत्या का मुद्दा हो या गैंगरेप का या गलवान की झडप हो या तमांग की झडप या कि कहीं युद्धाभ्यास हो या कि यूक्रेन का युद्ध हो. हर बहस में वही–वही चेहरे नजर आते हैं। सच कहें इन दिनों ये चेहरे बोर करते हैं। फर्क होता है तो सिर्फ इतना कि स्त्री विषयक मुद्दों पर कुछ स्त्री एक्टिविस्ट‚ वकील और जुट जाते हैं‚ लेकिन ये भी वही होते हैं‚ जो पहले से ऐसे मुद्दों पर विचार करने आते रहे हैं। यों अपने यहां हिंदी के एक दर्जन से अधिक चैनल हैं‚ और अंग्रेजी के छह–सात लेकिन इन सब में रोज बहस करने वालों की कुल संख्या डेढ सौ से दो सौ से अधिक नहीं है। कितने अफसोस की बात है कि एक सौ पैंतीस करोड के इस महादेश में ऐसे ज्ञान–गुरु ओं की संख्या उंगलियों पर गिनने लायक है। यह चैनलों का अपना बनाया सुविधाजनक और दोस्ताना ऐलीटिज्म है। वे सेफ खेलने के आदी हैं। इनके अलावा बहसों में दलीय प्रवक्ता भी होते हैं‚ जो दलों द्वारा मुकर्रर किए जाते हैं‚ जिनका काम अपने–अपने दल की नीतियों को हर हाल में डिफेंड करना‚ एक्सप्लेन करना होता है और दूसरे की आपत्तियों का मुंहतोड जवाब देना होता है। बहुत से प्रवक्ता भी इतने जाने–पहचाने नजर आते हैं कि देखते ही बता सकते हैं कि ये बंदा क्या बोलेगा‚ किस खास राजनीतिक पदावली का उपयोग करेगा‚ कितनी बार अपने नेता और पार्टी का नाम लेगा और अगर किसी ने जरा सा भी उसके नेता को कुछ कहा तो वह बीच में ही टोकता हुआ प्रतिपक्षी के नेता के खिलाफ और तीखी बातें बोल उठेगा। ‘तू तू मैं मैं’ होने लगेगी। एंकर को बीच–बचाव या उनके माइक को खामोश कर देना होगा।

RELATED POSTS

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

ऐसी बहसों में एक नया शब्द सुनने को अवश्य मिलता है। यह ‘व्हाट अबाउटरी’ यानी ‘मेरा नेता पापी तो तेरा नेता और भी बडा पापी’। अगर किसी एक दल के प्रवक्ता ने कहा कि फलां समय आपके नेता ने यह गलती की या कि आपका फलां नेता भ्रष्टाचारी है‚ तो दूसरा कहेगा हमारा मुंह न खुलवाओ। बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी‚ कि आपके फलां फलां तो मीलों आगे हैं भ्रष्टाचार में. तब एंकर कहेगा या कहेगी कि आप ये ‘व्हाट अबाउटरी’ न करें। किसी की गलती से दूसरे की गलती ‘सही’ नहीं हो जाती। ऐसी बहसों में सबसे दयनीय स्थिति एंकरों की होती है। वे किसका पक्ष लें‚ किसे चुप कराएं‚ किसे समझाएं कि वे ऐसा–वैसा न बोलें और किसे मना करेंॽ कुछ दलों का दबदबा इतना अधिक होता है कि बहुत से एंकर उनकी बदतमीजी सहने को विवश होते हैं। कई दलों के प्रवक्ता एंकरों पर ही आरोप लगा देते हैं कि तुम तो बिके हुए हो‚ तुम्हारा चैनल भी बिका हुआ है‚ तुम तो सत्ता के दलाल हो.सबसे जोखिम भरे मुद्दे धार्मिक विवादों से जुडे होते हैं। ऐसे मुद्दों के आते ही हर चैनल की बहसें हिंदू–मुसलमान वक्ता–प्रवक्ताओं से भर जाती हैं। बरसों से टीवी डिबेटों को देखने के बाद यह मीडिया समीक्षक अपने अनुभव से कह सकता है कि पिछलेे आठ–दस बरस की बहसें लगभग थकी हुई बहसें हैं‚ जिनमें न नये चेहरे हैं‚ न उनमें ताजगी है।

ऐसी बहसों में एक नया शब्द सुनने को अवश्य मिलता है। यह ‘व्हाट अबाउटरी’ यानी ‘मेरा नेता पापी तो तेरा नेता और भी बडा पापी’। अगर किसी एक दल के प्रवक्ता ने कहा कि फलां समय आपके नेता ने यह गलती की या कि आपका फलां नेता भ्रष्टाचारी है‚ तो दूसरा कहेगा हमारा मुंह न खुलवाओ॥

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल……..

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

by UB India News
July 4, 2026
0

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी 15 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना आ रहे हैं।...

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सिर्फ सीमा पर बंदूकें तानने से नहीं जीती जाती, बल्कि उन लोगों की पहचान तय करने...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
कांग्रेस को आप से भी पार पाना होगा………

कांग्रेस को आप से भी पार पाना होगा.........

खेती में घटता उत्साह चिंता की बात

खेती में घटता उत्साह चिंता की बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend