ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘मैंडूस’ आज चेन्नई तट से गुजरेगा, NDRF ने संभाला मोर्चा, स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी

UB India News by UB India News
December 10, 2022
in Lokshbha2024, दुर्घटना
0
‘मैंडूस’ आज चेन्नई तट से गुजरेगा, NDRF ने संभाला मोर्चा, स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देशभर में मौसम के बदलते मिजाज के बीच दक्षिण राज्य से बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से तमिलनाडु (Tamil Nadu) में चक्रवाती तूफान मैंडूस (Cyclone Mandus) को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. ये तूफान तटवर्ती इलाकों से होकर गुजरेगा. ऐसे में चेन्नई समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावन जताई गई है. बीते कुछ घंटों से इन इलाकों में हल्की और मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं. इसके साथ ही मौसम विभाग की ओर से पुद्दुचेरी में भी भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. इतना ही नहीं तूफान को ध्यान में रखते हुए एनडीआरएफ की टीम ने भी मोर्चा संभाल लिया है. बताया जा रहा है कि जोरदार बारिश के अलर्ट के चलते कई जिलों में स्कूलों और कॉलेजों की भी छुट्टी कर दी गई है.

इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी
चक्रवाती तूफान को लेकर तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसका असर भी देखने को मिल रहा है. कई हिस्सों में सुबह से ही मौसम ने पूरी तरह करवट ले भी ली है. जिन इलाकों को अलर्ट मोड पर रखा गया है उनमें तिरुवल्लुर, चेन्नई, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू प्रमुख रूप से शामिल हैं.

RELATED POSTS

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

इसके अलावा भी कई जिलों में मध्य से अच्छी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों की बात करें तो इनमें तिरुचिरापल्ली, तिरुपत्तर, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, करुर, इरोड, रानीपेट्टई, अरियालुर, कल्लाकुरिची जैसे इलाके शामिल हैं.

यहां पर रेड अलर्ट
चक्रवाती तूफान का सबसे ज्यादा असर चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम और कांचीपुरम में देखने को मिल सकता है. यही वजह है कि इन इलाकों में आईएमडी ने सबसे बड़ा अलर्ट रेड अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही पुद्दुचेरी के उत्तर तटीय इलाकों को लेकर भी विभाग की ओर से सबसे बड़ा अलर्ट जारी किया गया है.

NDRF ने की टीमें तैनात
साइक्लोन मैंडूस से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीम ने भी मोर्चा संभाल लिया है. ये टीमें 10 अलग-अलग जिलों में तैनात की गई हैं. कुल 12 टीमों की तैनाती की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक चक्रवाती तूफान देर रात आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा तट को पार कर सकता है.

हवाओं की रफ्तार भी 100 के पार
मौसम विभाग की ओर से चक्रवाती तूफान के दौरान कई इलाकों में तेज रफ्तार की भी चेतावनी दी गई है. इसके तहत हवाओं की रफ्तार 105 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना जताई गई है. ऐसे में मछुआरों को भी समुद्र में ना जाने की सलाह दी गई है और जिन इलाकों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है, वहां लोगों से अति आवश्यक कार्य होने पर ही घर से निकलने की अपील भी की गई है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

by UB India News
July 7, 2026
0

7 जुलाई 2026 सुबह... केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के नजदीक अचानक धरती...

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

by UB India News
July 7, 2026
0

मुंबई में जारी भीषण बारिश कहर बरपा रही है। मुंबई में रविवार को हुई भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 6, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

मुंबई में आफत की बारिश!

मुंबई में आफत की बारिश!

by UB India News
July 4, 2026
0

मुंबई में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश की वजह से हाल बहुत ही खराब है. शनिवार को भी तेज...

अमेरिका-इजराइल हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत ,ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक ………………

खामेनेई के शव को 4 महीनों से कैसे रखा हुआ है सुरक्षित?

by UB India News
July 2, 2026
0

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को 9 जुलाई को दफनाया जाएगा. उनकी मौत के 4 महीने से ज्यादा...

Next Post
खाकी के फेर में खुद फंस गए बिहार के बड़े आईपीएस अफसर, दर्ज हुआ केस

खाकी के फेर में खुद फंस गए बिहार के बड़े आईपीएस अफसर, दर्ज हुआ केस

FIFA WORLD CUP: क्रोएशिया को हराने के लिए ब्राजील को अपना बेस्ट करना होगा

FIFA WORLD CUP: क्रोएशिया को हराने के लिए ब्राजील को अपना बेस्ट करना होगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend