राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) इन दिनों राजस्थान में है. इस यात्रा से कांग्रेस खुद को मजबूत करना चाहती है, लेकिन राजस्थान के झालावाड़ की एक घटना से ऐसा लगता है कि अभी बीजेपी के सामने कांग्रेस को मजबूत होने के लिए काफी ज्यादा जतन की जरूरत है. इस बीच भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मोदी-मोदी के नारे लगने लगे. हालांकि, राहुल गांधी ने इसका अनोखे अंदाज में जवाब दिया. इससे पहले मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले से भी ऐसी घटना सामने आई थी.
‘मोदी-मोदी’ के नारों की आवाज आते ही पहले राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं ने इन लोगों को यात्रा में शामिल होने के लिए कहा, लेकिन जब वह शामिल नहीं हुए तो राहुल ने इन लोगों को फ्लाइंग किस (Flying Kiss) दी. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, लोग इसे दो तरीकों से देख रहे हैं. कुछ लोगों ने मोदी-मोदी के नारों पर ज्यादा ध्यान दिया है तो कुछ लोगों ने राहुल के अंदाज पर.
आज दोपहर बाद भारत जोड़ो यात्रा झालावाड़ से कोटा जिले में एंट्री करेगी। यात्रा में आज करीब 23 किमी. का सफर तय किया जाएगा। अगले चार दिन यह यात्रा कोटा जिले में रहेगी।

इस बीच राजस्थान में यात्रा की एंट्री वाले दिन ही राजस्थान कांग्रेस को नया प्रभारी भी मिल गया। पंजाब के सीनियर लीडर सुखजिंदर सिंह रंधावा को पार्टी ने माकन के इस्तीफे के बाद प्रभारी नियुक्त किया है। रंधावा कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य भी मनोनीत किए गए हैं।

हालांकि, 9 दिसंबर को यात्रा का ब्रेक रहेगा। इससे पहले सोमवार को पूर्व CM वसुंधरा राजे के निर्वाचन क्षेत्र वाले झालावाड़ जिले में भीड़ जुटाकर कांग्रेस ने सियासी ताकत दिखाने का प्रयास किया।
यात्रा के दौरान राहुल गांधी सॉफ्ट हिंदुत्व पर फोकस कर रहे हैं। यात्रा के रूट में आने वाले कुछ मंदिरों में भी जा सकते हैंं।राहुल गांधी ने एक दिन पहले ही जय सियाराम और हे राम नारे को लेकर BJP-RSS को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा भाजपा को जय सियाराम बोलना ही पड़ेगा।

मध्यप्रदेश में यात्रा के दौरान भी उज्जैन में राहुल गांधी ने जय सियाराम नहीं बोलने के मुद्दे पर BJP-RSS पर निशाना साधा था।
इस पर सियासी विवाद भी हुआ था। वहीं, BJP प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया राहुल गांधी से राजस्थान में रहने तक रोज एक सवाल पूछ रहे हैं।
यात्रा से जुड़े 5 बड़े अपडेट
- सुबह छह बजे झालावाड़ के खेल संकुल से शुरू हुई यात्रा करीब दस बजे देवरी घाट पहुंची है। यहां लंच ब्रेक लिया गया है।
- इससे पहले चार घंटे के सफर में राहुल के साथ प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता नजर आए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी सुबह से साथ चल रहे हैं।
- इस बीच झालावाड़ BJP ऑफिस पर खड़े लोगों का राहुल ने अभिवादन किया और फ्लाइंग किस देकर आगे बढ़ गए।
- इसके बाद 3.30 बजे कोटा के सुकेत से यात्रा का दूसरा फेज शुरू होगा। शाम 6:30 बजे बजे यात्रा रामंगज के हिरिया खेडी पहुंचेगी। यहां कल की यात्रा का आखिरी कार्यक्रम होगा। इसके बाद दर्रा के मोरू कलां खेल मैदान में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा।
- राहुल गांधी यात्रा के दौरान चुनिंदा किसानों, मजदूरों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। झालावाड़ जिले में पहले दिन भी राहुल गांधी ने कई सामाजिक कार्यकर्ताओं, किसानों से मुलाकात की थी।
भारत जोड़े, दूसरा दिन; यात्रा से जुड़ी चुनिंदा फोटोज










