ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बीजेपी का साथ छोड़ने के बाद नीतीश की पार्टी में बवाल, दिखने लगा RCP के ‘मिशन जेडीयू’ का कमाल?

UB India News by UB India News
November 22, 2022
in खास खबर, पटना, बिहार, ब्लॉग
0
राज्यसभा चुनाव : आरसीपी सिंह पर सियासी कयासबाजियों का सिलसिला जारी , सीएम बोले सबको मालूम है……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नीतीश कुमार अक्सर सरकार और संगठन को लेकर अच्छी-अच्छी बातें करते रहते हैं। उदाहरण के तौर पर महात्मा गांधी और जय प्रकाश नारायण की दुहाई देते रहते हैं। लेकिन हाल के दिनों में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में उसका असर धुंधला होता दिख रहा है। आरा से लेकर छपरा तक बवाल ही बवाल नजर आ रहा है। संगठन चुनाव की प्रकिया से गुजर रही जेडीयू से जो खबर सामने आ रही है, उससे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ( Lalan Singh ) के साथ-साथ नीतीश कुमार की भी परेशानी बढ़ने वाली है। लगता है कि रामचंद्र प्रसाद सिंह ( RCP Singh ) भले ही जेडीयू से बाहर हो गए हैं, लेकिन पार्टी के अंदर उनका ‘मिशन’ आज भी काम कर रहा है।

संगठन चुनाव में हर जगह विवाद!
दरअसल, संगठन चुनाव के दौरान जेडीयू में लगातार विवाद देखने को मिल रहा है। विवाद के कारण कई जगहों पर चुनाव स्थगित करना पड़ा। यही नहीं, कई जगहों पर तो जिला अध्यक्ष के चयन के लिए नीतीश कुमार को अधिकृत कर दिया गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर जेडीयू के अंदर संगठन चुनाव की प्रकिया में इतना विवाद क्यों हो रहा है? क्या पार्टी के अंदर किसी का ‘हिडन मिशन’ है जो विवाद करवा रहा है?

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

आखिर विवाद का कारण क्या है?
जेडीयू में प्रखंड स्तर तक संगठन चुनाव की प्रकिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करा ली गई। लेकिन जैसे ही मामला जिला स्तर तक पहुंचा, विवाद सामने आने लगे। पटना से भेजे गए पर्यवेक्षकों पर ही धांधली का आरोप लगने लगे। दरअसल, कई जिलों में पुराने जिला अध्यक्षों को ही जीत मिली है। बताया जा रहा है कि पार्टी के अंदर जिला अध्यक्ष की रेस में आ नए नेताओं को लगने लगा कि उनका अधिकार छीना जा रहा है। यही कारण है कि जिला अध्यक्ष के चुनाव में विवाद हो रहा है।

कहां-कहां हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि विवाद के कारण ही मधेपुरा, शेखपुरा, औरंगाबाद, रोहतास में संगठन चुनाव को स्थगित कर दिया गया। वहीं, गया महानगर अध्यक्ष चुनाव का विवाद तो मुख्यालय तक पहुंच गया है। राजू बरनवाल के निर्वाचित होने के बाद बाकी उम्मीदवारों ने धांधली का आरोप लगाया है। इसके अलावा नालंदा, मधुबनी, बेगूसराय और छपरा में अध्यक्ष कौन होगा, इसका फैसला नीतीश कुमार के ऊपर छोड़ दिया गया है।

तो आरसीपी कर रहे खेल?
संगठन चुनाव में जो विवाद दिख रहा है क्या उसमें आरसीपी का कोई रोल है? शायद नहीं… हो भी सकता है! शायद नहीं इसलिए कि वे अब पार्टी में हैं ही नहीं तो खेल कैसे करेंगे। हां इसलिए कि जब आरसीपी जेडीयू के अध्यक्ष थे तो उन्होंने जेडीयू नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए विकल्प खड़ा करने का प्रयास किया था। बताया जाता है कि आज भी जेडीयू में कई ऐसे नेता हैं, जो आरसीपी से जुड़े हुए हैं। जिन्हें आरसीपी ने परफॉर्मेंस के आधार पर जिम्मेदारी देने का वादा किया था। कहा जा रहा है कि भले ही आरसीपी पार्टी में नहीं हैं, लेकिन जेडीयू के अंदर उनके समर्थकों की कोई कमी नहीं है। शायद यही वजह है कि नए-पुराने के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है और उसका असर संगठन चुनाव में भी दिख रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
प्रधानमंत्री ने बटन दबाकर 71 हज़ार से ज्यादा नव नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

प्रधानमंत्री ने बटन दबाकर 71 हज़ार से ज्यादा नव नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

13 दिसंबर से बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र नहीं चलने देगी बीजेपी?

13 दिसंबर से बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र नहीं चलने देगी बीजेपी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend