ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

केरल की कलंक कथा……..

UB India News by UB India News
October 14, 2022
in अपराध, खास खबर, दक्षिण भारत, संपादकीय
0

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केरल का नाम आते ही समय की धारा के साथ चलने वाले और प्रगतिशील समाज की छवि उभरती है। एक ऐसा राज्य‚ जिसकी आबादी शत–प्रतिशत साक्षर है। मानव विकास के सभी मापदंडों में अव्वल। ऐसे में दो महिलाओं की नरबली पर सहसा विश्वास नहीं होता। दरअसल‚ कोच्चि में मोहम्मद शफी नाम के तांत्रिक ने जल्द अमीर बनने का सपना दिखाकर एक दंपति को नरबलि के लिए राजी कर लिया। तीनों ने मिलकर दो महिलाओं की बेहद ही निर्मतता से हत्या कर दी। एक महिला को १५००० रु पये का लालच देकर तो दूसरी महिला को एक्टिंग का सपना दिखा कर अगवा किया गया था। इन पिशाचों की दरिंदगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक महिला के इन्होंने ५६ टुकड़े़ किए। तीनों आरोपितों पर मांस खाने का भी संदेह है। कुछ महीने पहले अंजाम दिए गए इस हत्याकांड़ में चार लोगों की गिरफ्तारी और विशेष जांच दल के गठन के बाद मामले की तस्वीर और साफ होगी। बहरहाल‚ इस घटना के बाद केरल में अंधविश्वास को लेकर कानून की मांग तेज हो गई है। हालांकि राज्य में ‘केरल प्रिवेंशन ऑफ इरेडिकेशन ऑफ इनह्यूमन एविल प्रैक्टिस‚ टोना–टोटका और काला जादू बिल’ कर्नाटक और महाराष्ट्र की तर्ज पर तैयार किया गया है‚ जो २०१९ से लागू किए जाने के इंतजार में हैं। इसमें १ से ७ साल की जेल और ५ हजार से ५० हजार रु पये जुर्माने का प्रावधान है। इसमें उन परंपराओं के खिलाफ प्रावधान तय किए गए हैं‚ जिनमें किसी तरह की कोई शारीरिक हानि होती हो। कथित तौर पर धार्मिक भावनाएं आहत न हो‚ इसलिए सत्तारूढ़ दल इसे टाल रहा था। केरल की यह घटना बताती है कि कथित धार्मिक भावनाओं के खिलाफ सख्ती नहीं बरतना किस कदर वीभत्स हो सकता है। ये तो खैर कानूनी बात हुई‚ जिसके माध्यम से ऐसे अपराधों को रोका जा सकता है‚ लेकिन जब तक तार्किकता की ठोस जमीन नहीं होगी ऐसी वारदात होने की आशंका बरकरार रहेगी। हमें नहीं भूलना चाहिए कि किसी अंधविश्वास/काला जादू की जड़ छोटे–छोटे टोटकों में है। हम तार्किक समाज की जगह अंधश्रद्धा को महत्व देते हैं। नतीजतन हमें ऐसा खामियाजा भुगतना पड़़ता है। इसी घटना के साथ ही बिहार के एक चर्चित मंत्री का दावा भी सुर्खियों में है‚ जिसमें उन्होंने भभूत प्राप्त होनी की बात कही है। लिहाजा यह जरूरी हो जाता है कि समाज जिन लोगों से सीखता–समझता है‚ वे उसकी महत्ता को समझें।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post

नोटबंदी के फैसले का सच सामने आए

काम आएगी सराहना!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend