ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यंग ब्रिगेड़ का कमाल……….

UB India News by UB India News
October 13, 2022
in क्रिकेट, खास खबर, संपादकीय
0

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दक्षिण अफ्रीका से वनडे़ सीरीज 2–1 से जीतने के खास मायने हैं। भारत की मुख्य टीम टी–२० विश्व कप में भाग लेने ऑस्ट्रेलिया गई हुई है यानी अपने स्टार खिलाडि़़यों की अनुपस्थिति में यंग ब्रिगेड़ ने यह कमाल किया है। दिलचस्प यह है कि भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर में १२ साल बाद वनडे़ सीरीज जीती है। इससे पहले २०१० में वनडे़ सीरीज जीती थी। इस सीरीज में कुछ ऐसे खिलाड़़ी खेल रहे थे जो टी–२० विश्व कप की टीम में स्थान बनाने के दावेदार तो थे पर जगह बनाने में असफल रहे। इनमें ईशान किशन‚ श्रेयस अय्यर‚ शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव के नाम लिये जा सकते हैं। चारों ने भारत को सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई है। श्रेयस ने सीरीज में एक शतक के साथ सबसे ज्यादा १९१ रन बनाए। ईशान ने दूसरे वनडे़ में भारत की सीरीज में वापसी कराने वाली ९३ रन की पारी से दिखाया कि वह विश्व कप टीम में होते तो टीम को उचाइयां दिलाने में मददगार हो सकते थे। कुलदीप ने वापसी करने के बाद से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने दिल्ली वनडे़ मैच में अपने कॅरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके भारत को सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई। कुलदीप ने इस सीरीज में सबसे ज्यादा छह विकेट निकाल कर दिखाया कि वह अपनी रंगत पा चुके हैं। शार्दुल के बारे में माना जाता है कि जरूरत के मौके पर विकेट लेने की क्षमता रखते हैं। जहां तक पेस गेंदबाजी की बात है तो इस सीरीज में सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाले मोहम्मद सिराज हैं। असल में इस सीरीज को भारत में अगले साल होने वाले आईसीसी वर्ल्ड़ कप की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा था। यंग ब्रिगेड़ ने शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को अपनी क्षमता से प्रभावित कर दिया है। श्रेयस ने वनडे़ फॉर्मेट में अपना शानदार प्रदर्शन इस सीरीज में भी बनाए रखा। विश्व कप में खेलने के कप्तान शिखर धवन भी दावेदार हैं और उनकी रोहित शर्मा की जोड़़ी का बहुत चमकदार प्रदर्शन रहा है। दिनेश कार्तिक वनडे़ प्रारूप में टीम में स्थान बनाने के दावेदार नहीं हैं। इसलिए ईशान‚ पंत के साथ टीम में स्थान बना सकते हैं। विश्व कप में काफी समय है पर इन युवा दावेदारों को लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा‚ तब ही टीम में स्थान बना पाएंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post

नीतीश-मुलायम का रिश्ता काफी पुराना रहा था ........

बिहार उपचुनाव : मोकामा में बाहुबली की पत्नियों में टक्कर तो गोपालगंज में त्रिकोणीय मुकाबला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend