ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गोपालगंज से कुसुम व मोकामा से सोनम बनीं भाजपा प्रत्याशी ,गोपालगंज में BJP प्रत्याशी का नामांकन आज

UB India News by UB India News
October 11, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, गोपालगंज, पटना, भाजपा
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भाजपा ने बिहार विधानसभा की दो सीटों मोकामा और गोपालगंज सदर में होने वाले उप चुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने गोपालगंज से कुसुम देवी को और मोकामा से सोनम देवी को उम्मीदवार बनाया है। कुसुम देवी पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुभाष सिंह की पत्नी हैं। गोपालंज में पूर्व मंत्री सुभाष सिंह के निधन के कारण ही उप चुनाव कराये जा रहे हैं। वहीं भाजपा ने जदयू के पूर्व नेता नलनी रंजन शर्मा उर्फ ललन सिंह की पत्नी को टिकट दिया है। नलनी रंजन शर्मा उर्फ ललन सिंह शनिवार को ही जदयू से इस्तीफा दिया था और रविवार को उनकी पत्नी को भाजपा ने टिकट दे दिया। मालूम हो कि राजद ने पहले ही मोकामा विधानसभा सीट से पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी की उम्मीदवारी की घोषणा कर दी है। सोनम देवी १४ अक्टूबर को पार्टी के बड़े नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र भरेंगी। केंद्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि १४ अक्टूबर निर्धारित है। नामांकन पत्रों की जांच १५ अक्टूबर को की जायेगी। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि १७ अक्टूबर निर्धारित की गयी है। मतदान तीन जबकि मतगणना छह नवंबर को होगी।

मोकामा से राजद विधायक अनंत सिंह की सदस्यता एक मामले में सजायफ्ता होने के कारण समाप्त हो गयी। इसके बाद यहां चुनाव हो रहा है। अनंत सिंह २००५ के विधानसभा चुनाव से राजनीति में आए। अनंत सिंह मोकामा से लगातार चार बार जीत चुके हैं। फरवरी २००५‚ अक्टूबर २००५ और २०१० का चुनाव जदयू से जीते और २०१५ में निर्दलीय जीते‚ जबकि २०२० में राजद के टिकट पर चुनाव जीते थे। भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री सुभाष सिंह का निधन लंबी बीमारी के कारण हो गया था। सुभाष सिंह की राजनीति ९० के दशक से शुरू हुई थी। गोपालगंज सदर विधानसभा सीट से २००५‚ २०१०‚ २०१५ और २०२० के बिहार विधानसभा चुनाव में वो लगातार जीत दर्ज करके विधायक बनते आये। विधानसभा की रिक्तियों को भड़़ने के लिए उप चुनाव कराये जा रहे हैं।

RELATED POSTS

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

सम्राट सरकार ने NEET-UG 2026 आंदोलन के 64 केस लिए वापस , तेजप्रताप हुए जेल से रिहा…………

बिहार में गोपालगंज और मोकामा में उपचुनाव होना है. भाजपा ने उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान भी कर दिया है. मोकामा से सोनम देवी और गोपालगंज से कुसुम देवी चुनाव लड़ रहीं हैं लेकिन राजद की तरफ से अभी उम्मीदवारी का ऐलान किया जाना शेष है. गोपालगंज में भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी आज नामांकन करेंगी. कुसुम देवी बिहार सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री और लगातार चार बार से विधायक रहे दिवंगत सुभाष सिंह की पत्नी हैं. भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के बाद रोड शो होगा.

कुसुम देवी के नामांकन और रोड शो में बिहार भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे. भजापा जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह ने बताया कि नामांकन रैली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, तार किशोर प्रसाद, बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी समेत कई पूर्व मंत्री शामिल होंगे. नामांकन के बाद गोपालगंज में कमला राय कॉलेज में जनसभा होगी. उपचुनाव से भाजपा की पहली चुनावी जनसभा होगी.

कुसुम देवी का घर सदर प्रखंड के ख़्वाज़ेपुर दियारा इलाके में आता है. यहां बाढ़ की हर साल तक झेलनी पड़ती है, वहीं कुसुम देवी के पति दिवंगत सुभाष सिंह लगातार चार बार से जिला मुख्यालय में विधायक और एक बार सहकारिता मंत्री रह चुके हैं. सुभाष सिंह के निधन के बाद यहां पर उपचुनाव हो रहा है. ऐसे में भाजपा सहानुभूति वोट भी बटोरने के लिए चुनाव प्रचार में हर स्तर पर कदम उठा रही है.

भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी जहां भी चुनावी जनसंपर्क करने पहुंच रही है वहां दिवंगत विधायक की तस्वीर भी पहुंच रही है. चुनाव प्रचार की वाहन हो या फिर बैनर, पोस्टर, पंपलेट दिवंगत विधायक की तस्वीर को दिखाकर सहानुभूति वोट बटोरने में भाजपा लगी हुई है. वजह यह भी है कि सुभाष सिंह की छवि स्वच्छ एवं बेदाग राजनेता के रूप में रही है. दूसरी तरफ उपचुनाव को लेकर महागठबंधन से राजद चुनाव लड़ेगा लेकिन प्रत्याशी कौन होगा, अब तक घोषणा नहीं हो सकी है.

गोपालगंज शहर के बड़े व्यवसायी मोहन प्रसाद गुप्ता को राजद से उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा है. इन दो प्रत्याशियों के बीच तीसरे प्रत्याशी के रूप में दमदार उम्मीदवारी के साथ पूर्व सांसद साधु यादव की पत्नी इंदिरा यादव उतरीं हैं. इंदिरा देवी पूर्व सीएम राबड़ी देवी की भाभी और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की मामी हैं. गोपालगंज विधानसभा तीन नवंबर को होनेवाले उपचुनाव में अब त्रिकोणीय लड़ाई होने की संभावना जताई जा रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

by UB India News
July 29, 2026
0

नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक तथा धांधली के मामलों को लेकर पटना हाईकोर्ट ने बड़ा कदम उठाया...

सम्राट सरकार ने NEET-UG 2026 आंदोलन के 64 केस लिए वापस , तेजप्रताप हुए जेल से रिहा…………

सम्राट सरकार ने NEET-UG 2026 आंदोलन के 64 केस लिए वापस , तेजप्रताप हुए जेल से रिहा…………

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET प्रोटेस्ट केस को लेकर बेउर जेल में बंद जनशक्ति जनता पार्टी प्रमुख तेजप्रताप यादव बेउर जेल से रिहा हो...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

Next Post

यह हार–जीत नहीं.......

सदियों से चली आ रही भूलों को यथाशीघ्र सुधारना जरूरी होता......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend