ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चुनाव आयोग की पहल……

UB India News by UB India News
October 6, 2022
in खास खबर, राष्ट्रीय, संपादकीय
0
निर्वाचन आयोग के प्रस्ताव से खत्म होगा भ्रष्टाचार!

RELATED POSTS

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चुनाव में राजनीतिक दलों द्वारा आम जनता को मुफ्त सौगात बांटने की राजनीतिक संस्कृति पर अंकुश लगाने के लिए चुनाव आयोग ने पहल की है। हालांकि यह मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है‚ और अगस्त महीने में तब के प्रधान न्यायाधीश एन वी रमन ने इस मामले को नई पीठ के पास स्थानांतरित कर दिया था। लोगों को याद होगा कि जुलाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुफ्त की सौगात को ‘रेवड़ी संस्कृति’ का नाम देते हुए इसे विकास के लिए बाधक बताया था। जस्टिस रमन ने भी इस संस्कृति को गंभीर मुद्दा माना था। प्रधानमंत्री ने मुफ्त सौगात बांटने को लेकर जो सवाल खड़े किए हैं‚ वे बिल्कुल जायज हैं। राजनीतिक दलों को छोड़कर देश की जितनी भी वित्तीय संस्थाएं हैं‚ उनका मानना है कि इसका राज्यों की आर्थिक व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। देश में फिलहाल चुनावी वादों को रोकने के लिए कोई कानून नहीं है लेकिन शीर्ष अदालत ने आयोग को सुब्रहमण्यम बालाजी के मामले में मुफ्त की सौगात को मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट में शामिल करने का निर्देश देते हुए कहा था कि संविधान के अनुच्छेद ३२४ के तहत आयोग को चुनाव संचालन के नियम बनाने की शक्ति है। चुनाव आयोग ने इसी का हवाला देते हुए आचार संहिता में संशोधन का प्रस्ताव दिया है। आयोग के प्रस्ताव के मुताबिक राजनीतिक पार्टियों को घोषणा पत्र में मुफ्त रेवडियों के वादों के साथ–साथ वोटरों को यह भी जानकारी देनी होगी कि इसके लिए वे कहां से राजस्व जुटाएंगे। आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को पत्र लिखकर १९ अक्टूबर तक जवाब मांगा है। अब आगे देखना है कि आयोग के इस प्रस्ताव पर राजनीतिक दलों के बीच आम सहमति बन पाती है या नहीं। वास्तव में राजनीतिक दल आम जनता को ढांचागत सुविधा उपलब्ध कराने और खुद की क्षमता पर आत्मनिर्भर बनाने का जन कल्याण का वास्तविक मार्ग ही भूल गए हैं। इसके बदले वे सत्ता के लिए सरल मार्ग ढूंढते हैं‚ और आम जनता को लोभ और लालच का शिकार बना कर चुनावी वैतरणी पार करना चाहते हैं। मुफ्त सौगात या चुनावी रेवड़ी संस्कृति आगे चलकर गंभीर वित्तीय संकट पैदा करेगी। इस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

by UB India News
August 16, 2026
0

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट...

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

by UB India News
August 16, 2026
0

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम् पर कांग्रेस पार्टी के रवैये पर सीधा हमला...

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

by UB India News
August 16, 2026
0

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का गुस्सा अब...

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

by UB India News
August 16, 2026
0

होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच चल रही डील को लेकर अच्छी खबर आई है. बताया जा रहा...

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

by UB India News
August 16, 2026
0

बीते 15 अगस्त को देश ने अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. इस दौरान पीएम मोदी से संबोधन से पहले राष्ट्रगीत...

Next Post

आरक्षण के सियासी मायने...

तेज होगा बुनियादी विकास.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend