ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

निकाय चुनाव पर रोक के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज

UB India News by UB India News
October 5, 2022
in पटना, बिहार
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

निकाय चुनाव पर पटना हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। जिसके बाद बिहार में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। बीजेपी ने जहां इसके लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को जिम्मेवार ठहराया है। वहीं सत्ताधारी दल आरजेडी इसे बीजेपी और केंद्र सरकार की साजिश करार दे रही है।

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी शुरू से ही आरक्षण विरोधी है। बीजेपी गरीब विरोधी है इसमें कही कोई डाउट नहीं है। हमारी मांग है कि बिना आरक्षण के चुनाव ना करायी जाए। बिहार में नगर निकाय चुनाव आरक्षण के साथ ही होना चाहिए।

RELATED POSTS

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

दरअसल बिहार आर्ट थियेटर, कालिदास रंगालय द्वारा आयोजित श्री रामलीला में शामिल होकर तेजस्वी यादव ने युवा कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने यह बातें कही। तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग शुरू से ही आरक्षण विरोधी रहे हैं। कोर्ट का आदेश को देखते हुए हमलोगों की चाह है कि बिना आरक्षण के चुनाव ना कराए।

तेजस्वी ने कहा कि आरक्षण के साथ ही चुनाव होनी चाहिए। भाजपा तो आरक्षण विरोधी है ही गरीब विरोधी भी है इसमें कोई किन्तु परन्तु की बात नहीं है। वहीं जेपी की जयंती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सिताब दियारा दौरे पर उन्होंने कहा कि किसी को कोई मनाही नहीं है कोई भी कही भी जा सकता है वो जान रहे हैं कि बिहार में हालत टाइट है अभी से जो करना है कर लें।

पटना हाई कोर्ट का फैसला BJP की साजिश का परिणाम : उपेंद्र कुशवाहा
पटना हाईकोर्ट की ओर से नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर रोक लगाए जाने के बाद जनता दल यूनाइटेड के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने हाईकोर्ट के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा निर्णय केंद्र सरकार और भाजपा की गहरी साजिश का परिणाम है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अगर केंद्र के नरेंद्र मोदी की सरकार ने समय पर जातीय जनगणना करा लिया होता और आवश्यक संवैधानिक औपचारिकताएं पूरी कर ली होती तो आज यह नौबत नहीं आती।

‘पिछड़े और अति पिछड़ों के आंखों में धूल झोंक रही है बीजेपी’
उपेंद्र कुशवाहा का कहना है कि पटना हाई कोर्ट का नगर निकाय में ओबीसी के आरक्षण पर रोक लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन बीजेपी गलत बयानी कर फिर से पिछड़े और अति पिछड़ों की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रही है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कोर्ट कह रहा है कि आयोग बना कर पिछड़ापन का आंकड़ा बताइए और उसका अनुपात बताइए। जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि इसके लिए तो जातीय जनगणना की जरूरत है और संविधान के हिसाब से यह काम केंद्र सरकार ही करा सकती है, राज्य सरकार नहीं। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राज्य सरकार जो जनगणना कराती है या करवा रही है, उसका उपयोग सिर्फ सरकारी योजनाओं को बताने में ही हो सकता है। संवैधानिक मामले में अगर सरकार इसका इस्तेमाल करती है तो कल फिर कोई कोर्ट चला जाएगा और न्यायालय की ओर से यह कहा जाएगा कि यह संवैधानिक नहीं है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ऐसा इसलिए होगा क्योंकि वहां भी तो कॉलेजियम सिस्टम ही है।

आरक्षण के सवाल पर बीजेपी के खिलाफ आंदोलन
जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में ओबीसी के आरक्षण पर केंद्र सरकार और बीजेपी के साजिश के खिलाफ उनकी पार्टी आंदोलन करेगी। उपेंद्र कुशवाहा ने सुशील कुमार मोदी के बयान को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कथित डेडीकेटेड कमीशन के पास जातीय जनगणना के बिना डाटा कहां से आता है या आएगा। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सरकार के पास 1931 वाला ही आंकड़ा है, जिसे हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट कई बार मानने से इनकार कर चुका हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने सुशील कुमार मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि आप अपने आलाकमान से कहिए इधर उधर की बात नहीं कर जातीय जनगणना जल्द से जल्द कराएं।

नीतीश कुमार हैं दोषी : सुशील मोदी
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का कहना है कि यह नीतीश कुमार की ज़िद का ही परिणाम है कि पटना हाई कोर्ट को नगर निकाय चुनावों में ओबीसी और EBC आरक्षण रोकने का आदेश देना पड़ा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के ट्रिपल टेस्ट के निर्देश को नीतीश कुमार ने नकार दिया था। सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार से तत्काल चुनाव रोकने की मांग भी की है। सुशील मोदी ने यह भी कहा कि जातिगत जनगणना का नगर निकाय चुनाव से कोई सम्बन्ध नहीं है। कोर्ट का कहना था कि एक डेडिकेटेड कमीशन बना कर उसकी अनुशंसा पर आरक्षण दें। लेकिन नीतीश कुमार अपनी जिद पर अड़े रहे।

तारकिशोर प्रसाद बना रहे थे रोस्टर
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बेतिया सांसद डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि नगर निकाय चुनाव पर हाईकोर्ट का जो फैसला आया है, वह यह बताता है कि आज तक बिहार में जितने भी पिछड़े और अतिपिछड़ों को आरक्षण मिला है, वह सब भारतीय जनता पार्टी के बदौलत था। डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि एनडीए की सरकार रहते हमारे उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद इसके लिए रोस्टर बना रहे थे। लेकिन साजिश के तहत नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने एक दिन बाद ही निकाय चुनाव का नोटिफिकेशन निकाल दिया। उसी का नतीजा है कि हाईकोर्ट में आज बिहार सरकार और बिहार की जनता की भारी फजीहत हुई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

by UB India News
August 16, 2026
0

जनसुराज पार्टी के संस्थापक और विधायक प्रशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को सलाह दी है...

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत………….

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। अपने भाषण में...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

सवर्ण वोट बैंक को लुभाने में फिर से जुटी बीजेपी………

by UB India News
August 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हार के बाद बिहार में बीजेपी का चुनावी राजनीति का तरीका बदल गया है। ये चुनाव...

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

by UB India News
August 16, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज रविवार को एक दिन के उपवास पर हैं। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर हाथों...

Next Post

भेंट चढ़ती मासूमियत ...........

निर्वाचन आयोग के प्रस्ताव से खत्म होगा भ्रष्टाचार!

चुनाव आयोग की पहल......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend