ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना से रवाना हुए प्रशांत किशोर, चंपारण से करेंगे पदयात्रा का आगाज

UB India News by UB India News
October 2, 2022
in पटना, बिहार
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अपनी सटीक रणनीति से देश की राजनीति में अलग स्थान बनने वाले प्रशांत किशोर अब खुले तौर पर सक्रिय राजनीति में कदम रख चुके हैं. इसकी शुरुआत उन्होंने अपने गृह राज़्य बिहार से कर दी है. पीके के नाम से मशहूर प्रशांत किशोर ने रविवार से जन सुराज पदयात्रा की शुरूआत की. पीके ने इसकी शुरूआत गांधी जयंती के दिन यानी अक्टूबर को पश्चिमी चंपारण के भितिहरवा से की. इस यात्रा को लेकर बिहार की सियासत में काफी चर्चा है और राजनीतिक दल अपने अपने हिसाब से इस यात्रा का आंकलन भी कर रहे हैं लेकिन प्रशांत किशोर की इस पद यात्रा का मकसद क्या है, ये जानना भी बेहद जरूरी है.

प्रशांत किशोर अपनी यात्रा को लेकर बताते हैं कि आजादी के इतने साल गुजर गए लेकिन बिहार की तस्वीर नहीं बदली. जबकि एक समय था जब पचास के दशक में बिहार देश के अग्रणी राज्यों में शामिल था लेकिन आज बिहार देश के सबसे पिछड़े राज्यो में शुमार होता है. इसे देख मन को कष्ट होता है और बिहार को इस हाल से बाहर निकालने और बिहार वासियों के जीवन में बेहतरी के साथ साथ व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन के लिए ये यात्रा के ज़रिए एक प्रयास कर रहा हूं ताकि बिहार की जनता से ये जान सकूं कि इस व्यवस्था को कैसे बदला जा सकता है.

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

इसी संकल्प को लिए पीके जन सुराज यात्रा कर रहे हैं कि आने वाले दस सालो में बिहार को देश के अग्रणी राज्यो में शामिल किया जा सके और इसके लिए एक अभियान के तहत सही लोगों को जोड़कर एक सही सोच के साथ सामूहिक प्रयास के जरिए एक ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे सत्ता परिवर्तन सही मायनो में व्यवस्था परिवर्तन का जरिया बन सके. प्रशांत किशोर की पद यात्रा का तीन मुख्य उद्देश्य है जिसमें पहला समाज की मदद से जमीनी स्तर पर सही लोगों को चिन्हित कर एक नई राजनीतिक व्यवस्था बनाने के लिए उनको एक लोकतांत्रिक मंच पर लाने का प्रयास किया जाना है.

प्रशांत किशोर का दूसरा उद्देश्य स्थानीय समस्याओं और सम्भावनाओं को बेहतर तरीके से समझना और उसके आधार पर शहरों और पंचायतों की प्राथमिकताओं को एकत्र करना और उनके विकास का ब्लू प्रिंट तैयार करना है. उनका तीसरा उद्देश्य बिहार के समग्र विकास के लिए शिक्षा स्वास्थ रोज़गार आर्थिक विकास, कृषि, उद्योग और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विशेषज्ञों और आम लोगों के सुझाव के आधार पर अगले 15 साल का एक विजन डॉक्यूमेंट बनाया जाए.

जाहिर है कि प्रशांत किशोर एक बड़ी मुहिम पर निकले हैं जो आसान नहीं है लेकिन इसे पूरा करने के लिए प्रशांत किशोर लगभग बारह से पंद्रह महीने तक बिहार की 3500 किलोमीटर की दूरी तय कर जनता के बीच लगातार रहेंगे और जनता की नब्ज को समझने की कोशिश करेंगे. इस दौरान PK गांव भ्रमण करेंगे साथ ही जन सुराज संवाद स्थापित करेंगे. इसके साथ वो सांझ चौपाल भी करेंगे और फिर जिस दिन सांझ चौपाल जहां खत्म होगा, रात्रि विश्राम भी वही करेंगे और अगले दिन आगे बढ़ेंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

Next Post

बिहार में 'नेतृत्व' को लेकर चल रहा सियासी ड्रामा अभी दूर तलक जाएगा...........

कृषि मंत्री के इस्तीफे के बाद बिहार में सियासत हुई तेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend