ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हमारा व्यवहार हमारी परवरिश को दर्शाता है………

UB India News by UB India News
September 30, 2022
in खास खबर, पटना, महिला युग, शिक्षा
0
हमारा व्यवहार हमारी परवरिश को दर्शाता है………

RELATED POSTS

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पढ़े–लिखे लोगों को उनकी हरकतों की वजह से जाहिल की संज्ञा दी जाती है। अगर घटिया हरकत देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा पास करने वाले की हो तो कोफ्त ज्यादा बढ़ जाती है। भारतीय प्रशासनिक सेवा का प्रतिनिधित्व करने वाले किसी शख्स से हमारी कुछ उम्मीदें होती हैं। बिहार कैड़र की आईएएस अधिकारी हरजोत कौर का एक निराशाजनक वीडि़यो वायरल हो रहा है‚ जिसमें उनका एक प्रत्युत्तर छात्रा के लिए अपमानजनक और हतोत्साहित करने वाला है। बतौर महिला विकास निगम की प्रबंधक हरजोत कौर से पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में जब छात्रा ने यह सुझाव रखा कि क्या पोशाक और छात्रवृत्ति की तरह सरकार स्कूलों में छात्राओं को २०–३० रुपये का मुफ्त सेनेटरी पैड़ नहीं दे सकतीॽ इस पर कौर का जवाब हैरान करने वाला था। उन्होंने कहा कि २०–३० रु पये का सेनेटरी पैड दे सकते हैं। कल को जींस–पैंट दे सकते हैं‚ परसों जूते क्यों नहीं दे सकतेॽ जब परिवार नियोजन की बात आएगी तो कल को कंडोम लोग मांगने लगेंगे। वो भी दे सकते हैं। वह शर्मनाक टिप्पणी पर यहीं नहीं रुकीं। कहा कि सरकार से सब कुछ मुफ्त में लेने को तुमको जरूरत क्या हैॽ खुद संपन्न बनो। इस पर जब छात्रा ने कहा कि ‘नहीं मैम लेकिन जो सरकार के हित में है‚ सरकार को देना चाहिए.जब तक हम संपन्न नहीं हैं‚ सरकार वोट लेने भी आती है’। इस पर कौर का उत्तर सोच से परे था–मत दो तुम वोट‚ यह तो बेवकूफी की इंतहा है। जाओ पाकिस्तान। दरअसल‚ इस घटनाक्रम का सबसे निराशाजनक पक्ष स्त्री से संबधित समाज में टैबू बन गए विषय पर एक स्त्री द्वारा बेरुख टिप्पणी का भी है। एक संवेदनशील मसला जो महिलाओं के स्वास्थ्य से भी जुड़़ा हुआ हो‚ कौर से सृजनात्मक टिप्पणी की अपेक्षा थी। इसके ठीक विपरीत लखनऊ में तैनात महिला आईएएस अधिकारी रोशन जैकब की संवेदनशीलता लोगों को छू गई। जैकब सड़़क हादसे में घायल लोगों का हाल लेने के दौरान भावुक हो गइ। शहर में कुछ दिन पहले हुई बारिश के बाद जमा पानी में वे खुद ही उतर गई थीं। अच्छी बात यह है कि कौर मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है‚ वहीं राज्य के मुख्यमंत्री ने भी कार्रवाई की बात कही है। कुल मिलाकर नौकरशाह बिरादरी को समझना होगा कि व्यवहार में नरमी नहीं बरतेंगे तो सम्मान मिलना मुश्किल है। संवेदनशील रहिए‚ सम्मान मिलेगा। हमारा व्यवहार हमारी परवरिश को दर्शाता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

by UB India News
July 30, 2026
0

30 जुलाई यानी आज देश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसमें बिहार की हाई-प्रोफाइल सीट बांकीपुर, गुजरात...

वोटिंग से पहले थानेदार से भिड़े PK, कहा-धमकी देते हो

वोटिंग से पहले थानेदार से भिड़े PK, कहा-धमकी देते हो

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है। वोटिंग से एक दिन पहले बुधवार को जनसुराज के 20 नेताओं...

Next Post
शोध और नवाचार अहम…..

शोध और नवाचार अहम.....

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में खड़गे की वाइल्ड कार्ड एंट्री

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में खड़गे की वाइल्ड कार्ड एंट्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend