ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजस्थान के ‘पायलट’ के लिए ये 3 नाम चर्चा में, लेकिन अशोक गहलोत की कुछ अलग ही मंशा

UB India News by UB India News
September 27, 2022
in Lokshbha2024
0
राजस्थान के ‘पायलट’ के लिए ये 3 नाम चर्चा में, लेकिन अशोक गहलोत की कुछ अलग ही मंशा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की उठापटक के बीच और राजस्थान कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) रविवार को दोपहर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित प्रसिद्ध तनोट माता के दरबार (Tanot Mata Temple) में पहुंचे. 1965 में भारत पाक युद्ध में पाकिस्तानी बमों से भारतीय सैनिकों की रक्षा करने की मान्यता को लेकर प्रसिद्ध इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि मां का आशीर्वाद बड़े से बड़े संकट को टाला जा सकता है. कांग्रेस में चल रही सियासी सरगर्मियों के बीच गहलोत की इस धार्मिक यात्रा के कई मायने निकाले जा रहे हैं.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को दोपहर में हेलिकॉप्टर से पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर जिले में धोरों में स्थित तनोट माता मंदिर पहुंचे. गहलोत ने तनोट माताजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. मुख्यमंत्री की इस धार्मिक यात्रा में दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी उनके साथ रहे. सीएम विशेष विमान पर पहले जैसलमेर पहुंचे थे.

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

जैसलमेर एयएपोर्ट पर पहुंचे कांग्रेस नेता
जैसलमेर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद, विधायक रूपा राम, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर, नगरपरिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला और कई कांग्रेसी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. गहलोत 3.15 बजे तनोट से जैसलमेर के लिए हेलिकॉप्टर से वापस रवाना होंगे. इसके बाद 4.30 बजे विशेष विमान से जैसलमेर से जयपुर के लिए रवाना होंगे.

शाम को है कांग्रेस विधायक दल की बैठक
रविवार शाम को जयपुर में मुख्यमंत्री निवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक है. माना जा रहा है कि गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव लड़ने के मद्देनजर इस बैठक में राजस्थान सूबे के नए सीएम फेस को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है. विधायक दल की इस बैठक में पर्यवेक्षक के तौर पर राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन और पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे जयपुर पहुंच चुके हैं. सीएम फेस के मद्देनजर यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है.

सियासी चर्चाओं का चल पड़ा दौर
दूसरी तरफ सीएम अशोक गहलोत के रातोंरात तनोट माता के दर्शन करने का प्लान चर्चा का विषय बन चुका है. सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार फिर गर्म हो गया है. सीएम गहलोत कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ने से पहले माता के दरबार में आ रहे और या फिर एक बार फिर राजस्थान की सियासत मे फेरबदल को रोकने के लिए.

राजस्थान में इस वक्त राजनीति बहुत ही रोचक बनी हुई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने मौजदा पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। यहां सीएम की कुर्सी खाली हो जाएगी और यही आलाकमान के लिए सरदर्द का कारण बना हुआ है। एकतरफ अशोक गहलोत चाहते हैं कि राज्य उनके बाद उनका कोई विश्वासपात्र सीएम पद पर आसीन हो वहीं सचिन पायलट राज्य के नए खेवनहार बनना चाह रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि सीएम पद के लिए चर्चा में केवल एक ही नाम हो। इस वक्त कई नाम हवा में तैर रहे हैं, लेकिन अभी यह तय नहीं है कि आलाकमान किसके नाम का ऐलान करता है।

आज जयपुर में विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। जिसमें नए  मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। 2018 से ही ‘सब्र’ करके बैठे सचिन पायलट सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। कांग्रेस आलाकमान खासकर राहुल और प्रियंका गांधी पायलट के पक्ष में बताए जा रहे हैं। हालांकि, गहलोत इसके लिए अभी तक तैयार नहीं है और राजनीति के जादूगर कहे जाने वाले वरिष्ठ नेता अपने दांव से चौंका सकते हैं।

गहलोत के मुख्यमंत्री बने रहने की कोशिश और सचिन पायलट के उत्तराधिकारी की रेस में सबसे आगे होने के अलावा कुछ और चेहरों पर भी चर्चा चल रही है। पायलट के अलावा विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी भी प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। 2008 के चुनाव में महज एक वोट से हार की वजह से मुख्यमंत्री बनते बनते रह गए सीपी जोशी को गहलोत का भी समर्थन प्राप्त है। ब्राह्मणों की कथित नाराजगी दूर करने को लेकर पार्टी उन्हें आगे कर सकती है। सीपी जोशी 4 बार केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। उन्हें राहुल गांधी का विश्वास भी हासिल है।

सीपी जोशी के अलावा बीडी कल्ला का भी नाम चर्चा में है, जो ब्राह्मणों के जानेमाने नेता हैं। उनका लंबा अनुभव उनका पक्ष मजबूत करता है। हालांकि, विधायकों पर उनकी पकड़ उतनी मजबूत नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि गहलोत उनको आगे करके पर्दे के पीछे से नियंत्रण अपने हाथ रख सकते हैं। तीसरे दावेदार के रूप में वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का नाम चल रहा है। जाट समुदाय से आने वाले गोविंद को सीएन बनाकर पार्टी जाटों को साथ सकती है। राजस्थान में 11 लोकसभा सीटों पर जाट अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में 2024 में पार्टी को लाभ हो सकता है।

लेकिन अभी कुछ तय नहीं है कि राजस्थान सीएम का ऊंट किस करवट बैठेगा, लेकिन माना जा रहा है कि फैसला कुछ भी हो बवाल तय है। अगर आलाकमान सचिन को ‘पायलट’ बनाता है तो अशोक गहलोत इसका पुरजोर विरोध करेंगे। क्योंकि वे नहीं चाहेंगे कि उनके दिल्ली जाने के बाद राज्य में उनकी पकड़ कमजोर हो और इसका नुकसान उन्हें अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में हो। इसलिए गहलोत पूरी कोशिस करेंगे कि दिल्ली जाने के बावजूद राजस्थान की चाबी उनके ही हाथ में रहे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
पाकिस्तान जिंदाबाद -ये सिर्फ प्रोटेस्ट का इजहार है :शिवानंद तिवारी

पाकिस्तान जिंदाबाद -ये सिर्फ प्रोटेस्ट का इजहार है :शिवानंद तिवारी

अंकिता भंडारी हत्याकांड: न्याय के लिए सड़क पर उतरे लोग, बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे किया जाम

अंकिता भंडारी हत्याकांड: न्याय के लिए सड़क पर उतरे लोग, बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे किया जाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend