ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सीमांचल को साध बिहार विजय को निकली भाजपा

UB India News by UB India News
September 24, 2022
in खास खबर, पटना, पूर्णिया, भाजपा
0
सीमांचल को साध बिहार विजय को निकली भाजपा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय गृह मंत्री व भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का बिहार के सीमांचल इलाके पूर्णिया में पार्टी द्वारा आयोजित जनभावना रैली को संबोधित करना और २३ और २४ सितंबर को सीमांचल में ही ड़ेरा जमाए रहना बिहार के सियासी हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। खासकर बिहार के सत्तारूढ़ महागठबंधन में शामिल सियासी दलों की बेचैनी बढ़ गई है। बिहार के चार जिले किशनगगंज‚ अररिया‚ पूर्णिया और कटिहार में मुस्लिम आबादी निर्णायक स्थिति में है। पूर्णिया में करीब ३० फीसद‚ किशनगंज में ६७‚ कटिहार में ३८ और अररिया में ३२ प्रतिशत मुस्लिम वोटर हैं। इन चार लोकसभा क्षेत्रों में से सिर्फ अररिया में बीजेपी के सांसद हैं। किशनगंज में कांग्रेस और पूर्णिया एवं कटिहार में जदयू के एमपी हैं। बीजेपी इस क्षेत्र में कमजोर मानी जाती रही है। सीमांचल को महागठबंधनका गढ़ कहा जाता है। विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो सीमांचल की कुल २४ विधानसभा सीटों में से १६ पर महागठबंधन का कब्जा है। यहां कांग्रेस के ५‚ आरजेड़ी के ७‚ जदयू के ४ विधायक हैं। मुस्लिम बहुल इस इलाके में अति पिछड़ा और पिछड़ा वोटरों की भी बड़ी आबादी है। राजद यहां मुस्लिम–यादव तो जेड़ीयू मुस्लिम और अतिपिछड़े के दम पर सीटें जीतती रही है। बीजेपी इन इलाकों में हिंदू वोटरों को गोलबंद करती रही है साथ ही मुस्लिम समुदाय के लिए किए गए अपने कार्यों को प्रचारित करती है। सीमांचल के ये चार जिले नेपाल‚ पश्चिम बंगाल और झारखंड़ से सटे हुए हैं। इन इलाकों में बांग्लादेशी और रोहिंगा घुसपैठिए भी अपनी जड़ें जमाने लगे हैं। इन इलाकों में पीएफआई पर गतिविधियों को सक्रिय रूप से संचालन करने का आरोप लगता रहा है। हाल के दिनों में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की गई कार्रवाई में इन इलाकों से काफी संख्या में पीएफआई के मॉड़¬ूल्स पकड़े गए हैं। ऐसे में भाजपा इन इलाकों पर और ज्यादा फोकस कर रही है। भाजपा की जनभावना रैली में पहले सात जिलों को शामिल किया गया था लेकिन फिर प्लान बदलकर इसमें सीमांचल के केवल चार जिलों पूर्णिया‚ किशनगंज‚ अररिया और कटिहार पर फोकस किया गया। अमित शाह इन चार जिलों के भाजपा के मंड़ल अध्यक्षों से आमने–सामने बात करेंगे। दूसरी ओर‚ लालू प्रसाद चौकन्ने हैं कि शाह का दौरा यहां क्या गुल खिलाएगा।

 

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

Next Post
दिल है कि मानता नहीं ,सरकारी बंगले और सुविधाओं का मोह है की जाता नही ……..

दिल है कि मानता नहीं ,सरकारी बंगले और सुविधाओं का मोह है की जाता नही ........

यह रुपये का विकास है या डालर का पतनॽ

यह रुपये का विकास है या डालर का पतनॽ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend